
Delhi: गाड़ियों के मामले में बाइक्स का हमेशा से क्रेज रहा है, जहां युवा शुरू से ही तेज और अट्रैक्टिव बाइक्स का शौकीन है। वही मार्केट में कंपनियों के बीच भी एक होड़ लगी रहती है, बेहतर से बेहतर बाइक्स मार्केट में उतारने की।
बताना चाहेंगे बाइक के कई तरह के वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है, जिनमें सबसे ज्यादा दो प्रकार के बाइक्स का जिक्र ज्यादा होता है। एक जिसे हम सिटी बाइक्स कहते हैं और दूसरी एडवेंचरस बाइक जिनका इस्तेमाल हिल एरियाज में किया जाता है। इन्हें हम ऑफ रोड बाइक भी कहते हैं।
ज्यादातर यह बाइक बहुत महंगी होती है, क्योंकि इन में इस्तेमाल किए जाने वाले मैटेरियल जैसे इंजन कैपेसिटी शॉक अप, सीट्स और भी सारे गैजेट्स बहुत हाई क्वालिटी और कैपसिटी के इस्तेमाल किए जाते हैं ताकि बीहड़ से बीहड़ रास्तों में यह आपको बाइकिंग का आनंद दे सके।
इसके लिए दुनिया भर में बड़े बड़े ब्रांड फेमस है, जिनकी कीमत किसी साधारण कार से भी ज्यादा लाखों में होती है, ऐसे ही भारत में रॉयल इनफील्ड शानदार बाइक लांच करने की तैयारी में है।
रॉयल इनफील्ड भारत में है एक भरोसेमंद ब्रांड जिसका जलवा देखते ही बनता है
बात हो बाइक की और बुलेट का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। भारत में बाइक की दुनिया में सबसे रिलाएबल भरोसेमंद और एक रौबदार ब्रांड के रूप में हमेशा से रॉयल इनफील्ड द्वारा निर्मित बुलेट (Royal Enfield Bullet) का नाम सबसे ऊपर रहा है, इसे चलाने वाले का रुतबा समाज में अलग ही माना जाता है।
भारतीय बाइक बाजार की इतिहास की बात करें, तो कितनी भी एडवांस बाइक्स मार्केट में आ जाए, परंतु इसका जलवा आज भी बरकरार है और यही वजह है कि रॉयल इनफील्ड कंपनी का भले ही विज्ञापन में ज्यादा नाम ना सुनने मिलता हो, परंतु ये ब्रांड आज भी बाजार में पूरी तरह धाक जमा कर बैठा है और आने वाले समय में रॉयल इनफील्ड एक से बढ़कर एक ऑफ रोड बाइक का निर्माण करने वाली है, जो जल्दी हमारे बीच होंगी।
650cc हिमालयन बाइक के फीचर्स कुछ इस प्रकार होंगे
हिमालयन बाइक (Royal Enfield Himalayan Bike) को पूरी तरह एक ऑफ रोड बाइक की पैटर्न पर डिवेलप किया जा रहा है, जिसके जरिए बड़े-बड़े हिली माउंटेंस का सफर किया जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें, इसमें इंजन कैपेसिटी होगी 650cc की साथ में हाई एलिवेटेड एग्जॉस्ट लगाया गया है।
एक बड़ी साइज की पेट्रोल टैंक के साथ मीडियम हाइट वाली सीट जोड़ी गई है। इसके शॉकअप रोड के हिसाब से एडजेस्टेबल है। एडवांस ब्रेकिंग एबीएस के साथ Anti-Skid टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया। साथ ही बड़ी विंडस्क्रीन और हैंड बार के साथ स्ट्रांग हेड लाइट दी गई है।
Royal Enfield targets growing demand in LATAM market, opens its 4th overseas CKD assembly plant in Brazil; 15,000-units capacity; to locally assemble new Classic 350, Meteor 350, Himalayan & the 650 twins, Continental GT & Interceptor https://t.co/eQWO42kJHp pic.twitter.com/RZgjDw6qsT
— Autocar Professional (@autocarpro) December 11, 2022
पीछे साइड छोटा स्टोरेज कंपाउंड की व्यवस्था भी की है, जो सफर के दौरान बहुत यूज़फुल हो सकता है। बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस हाई रखी गई है, जिससे ऊंची नीची जगह पर आसानी से चलाया जा सके। इसे देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी बेजोड़ साबित होने वाली है।
इससे मिलते-जुलते और भी प्रोटोटाइप बाइक्स पर काम कर रहा है रॉयल इनफील्ड
एक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल इनफील्ड फ्यूचर बाइक्स (Royal Enfield Future Bikes) के रूप में बहुत सारे प्रोटोटाइप्स के अविष्कार में लगा हुआ है, जो अलग-अलग जरूरतों के अनुसार तैयार की जा रही है। सुनने में यह एक जैसी लगती है, परंतु उनके फीचर्स और उनकी उपयोगिता उन्हें अलग अलग बनाती है।
Upcoming Royal Enfield Motorcycles 2023 – New Bullet, Himalayan, 650 Classic https://t.co/JScNNEFZbY pic.twitter.com/VjKaiGazJe
— RushLane (@rushlane) October 19, 2022
इनमें से कुछ मॉडल्स के नाम हम आपसे शेयर कर रहे हैं, जैसे कॉन्टिनेंटल जीटी 650, इंटरसेप्टर 650 एवं सुपर मिटीयौर 650, यह सारी बाइक आने वाले नए साल 2023 में अलग-अलग मंथ में लांच की जा सकती है।
जल्द ही रॉयल एनफील्ड की बैटरी बाइक भी होगी मार्केट में
सुनने में आ रहा है की रॉयल इनफील्ड भी बैटरी बाइक पर काम कर रहा है। कुछ समय पहले यह जानकारी किसी पत्रिका के द्वारा लीक कर दी गई थी, जो अब मार्केट में एक पुख्ता खबर के रूप में फैल चुकी है। बाजार में बाइक के शौकीन रॉयल इनफील्ड के इस बैटरी प्रोटोटाइप बाइक्स के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं।



