देश में यहाँ बन रही 150 मीटर रेल लाइन टनल के दोनों छोर मिले, इसके तैयार होने से लोगो को बड़ा फायदा होगा

0
1890
Railway Tunnel
Railway Line Tunnel News

Bilaspur: रेल लाइन का हर राज्य हर शहर मे निर्माण हो रहा है। रेल लाइन को बिछाने का कार्य बहुत ही जोरों शोर से चल रहा है। जितनी फुर्ती से यह कार्य चल रहा है, उसको देख कर लगता है की कुछ समय बाद ऐसा कोई भी गाव नहीं रह जाएगा, जो बड़े शहरों से कनेक्ट ना हो। ऐसे मे हम हर रोज देखते है कि कुछ ना कुछ महत्त्वपूर्ण खबर रेल्वे विभाग से आती रहती है।

ऐसी ही रेल लाइन के निर्मित होने की एक खबर अभी हाल में रेल विभाग से आ रहीं है। खबर है भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह जो रेल्वे लाइन है, जो कि सामरिक व पर्यटन के क्षेत्र मे बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है उसके निर्माण होने का काम बहुत ही तेजी से विभाग द्वारा चल रहा है।

भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल मार्ग के टनल का हुआ ब्रेक थ्रू

इसी रेल्वे लाइन को मद्देनजर रखते हुए ही बिलासपुर के अंतर्गत जगातखाना क्षेत्र में लगभग 1900 मीटर की लंबी टनल को निर्मित करने के लिए नम्बर 13 में पूरे 150 मीटर का जो हिस्सा है, उसे ब्रेक थ्रू विभाग के द्वारा पूरा कर दिया गया है। इस कार्य को रेल विकास निगम लिमिटेड के जो प्रमुख संयुक्त महाप्रबन्धक है जिनका नाम अनमोल नागपाल जी है। उन्होंने इस लाइन का ब्रेक थ्रू किया है।

मार्ग में 20 टनल और 26 बड़े पुल होंगे निर्मित

खबर है कि जो भानुपल्ली से लेकर बिलासपुर (Bhanupali To Bilaspur) तक के क्षेत्र बरमाणा में पूरे 52 किलोमीटर के रेल्वे लाइन को बनाने में विभाग को 7000 करोड़ रुपये का खर्च बैठेगा। इस पूरे क्षेत्र मे 20 टनल निर्मित होंगे। वही इसी बीच मे 26 बड़े पुल भी निर्मित होंगे। अभी इन सब को निर्मित करने का काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है।

टनल के दोनों छोरों को मिलते देखा सभी कर्मचारियों ने

इस क्षेत्र मे जो लंबी टनल (Ling Tunnel) निर्मित हो रहीं हैं, वह इतनी लंबी है कि इसके बीच मे 7 रेलवे स्टेशन निर्मित किए जाएंगे। जिसमें जो मुख्य रेल्वे स्टेशन होंगे, वह बिलासपुर तथा बरमाणा रेलवे स्टेशन (Bilaspur-Barmana Railway Station) होंगे।

जब टनल 13 का ब्रेक थ्रू किया गया तो इस कार्यक्रम के समय मे रेलवे मार्ग का निर्माण करने वाली कम्पनी के सभी इंजीनियर्स तथा कर्मचारी मौजूद रहे। इस सभी ने इस 150 मीटर की जो टनल निर्मित हो रहीं है उसके दोनों छोरों को आपस में मिलते देखा है।

2025 तक हो जाएगा निर्माण कार्य पूरा

रेलवे विकास निगम के जो संयुक्त महाप्रबन्धक है अनमोल नागपाल। उन्होंने इस टनल के निर्माण से संबंधित जानकारी देते हुए कहा है कि इस टनल का मार्च 2025 तक निर्माण हो जाएगा। जिसका अर्थ है कि भानुपल्ली से बिलासपुर बरमाणा तक कि जो रेल लाइन है, वह 2025 तक यहा पहुंच जाएगी।। इस लक्ष्य निर्धारित करने के बाद मे इसको निर्मित करने का काम काफी तेजी से भी चल रहा है।

Indian Railway Train
Indian Railway Train presentation photo

आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह जो प्रोजेक्ट्स है। उसमे जो 20 टनल है उनमे से 16 बिलासपुर तक कि जो टनल है, उसका काम चल रहा है। जो 20 किलोमीटर के एरिया मे आने वाली 7 टनल है, उनके निर्माण होने का कार्य पूरा भी हो चुका है।

इस लाइन मे ही 26 ब्रिज जो निर्मित हो रहे हैं, उनमे से 12 का काम अभी प्रगति पर है। वही अन्य का टेंडर इनवाइट किया गया हैं। इन पर भी जल्द ही काम शुरू भी कर दिया जाएगा। अनमोल नागपाल जी ने यह भी कहा कि राज्य हिमाचल की पहाड़ी इसकी जो भौगोलिक स्थित है।

वह अन्य से काफी भिन्न है। इसी कारण इस टनल को निर्मित कर पाना कई चुनौतियों से भरा है। लेकिन विभाग द्वारा बहुत ही बखूबी से इसे निर्मित करने का कार्य निभाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here