बिहार में जल्द ही दौड़ेगी बुलेट ट्रेन और इन 3 स्टेशन पर रुकेगी, नया स्टेशन भी यहाँ बनाया जायेगा

0
54387
Bullet Train Bihar
High speed 'bullet train' will run soon in Bihar. High-speed train stations will be built in 3 cities of Bihar as Buxar, Patna and Gaya.

Patna: बुलेट ट्रेन (Bullet Train) ने पटरी पर अपनी जगह पहले से ही बना ली है। हवा की रफ्तार की तरह बुलैट ट्रेन पटरियो पर दोड़ रही है। ऐसे में खबर है कि बुलेट ट्रेन भारत के बिहार राज्‍य मैं भी जल्‍द ही दोडेगी। जी हॉं अब से कुछ समय बाद बिहार (Bihar) के 3 स्‍थानो पर बुलेट ट्रेन का ठहराव (Stoppage) होगा। जिसके लिये जल्‍द ही स्‍टेशन का निर्माण होगा।

इन स्‍टेशनो का निर्माण, बुलेट टेन के परिचालन के लिये किया जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो चुका है। रेल विभाग की और से खबर है कि जो एलाइनमेंट तय किया गया है। उसके अनुसार ट्रेन दिल्‍ली से कोलकाता (Delhi To Kolkata) की और जायेगी और इसी बीच यह बुलेट ट्रेन बिहार राज्‍य के गया से भी गुजरेगी।

इस ट्रेन के लिये यह निश्‍चय किया गया है कि बिहार में 3 ठहराव बनाये जाएंगे। यह तीन स्‍टेशन गया, पटना तथा बक्‍सर (Gaya, Patna, Buxar) में बनाया जायेगा। जो जानकारी हमे प्राप्‍त हुई है। उसके अनुसार में जो पटना में स्‍टेशन बनने वाला है वह फलबाड़ी या बिहटा में बनेगा। आइये विस्‍तार से खबर को जानते है।

बिहार में बुलेट ट्रेन के लिये निर्मित होंगे 3 ठहराव

हालांकि अभी स्‍टेशन बनाने के लिये जगह से संबंधित कोई भी डिसिजन फिक्‍स नही किया गया है। अभी केवल इस पर विचार हो रहा है। जो जानाकारी मिली है, उसके अनुसार में फुलवारी शरीफ (Phulwari Sharif) में स्‍टेशन को निर्मित किया जायेगा।

जब यह स्‍टेशन इस जगह पर निर्मित हो जायेगा, तो पटना शहर से इस स्‍टेशन की दूरी लोगो को 15 किलोमीटर की पड़ेगी वही अगर बात करे बिहटा की, तो वहॉं से लोगो को 25 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी।

अभी भले ही स्‍टेशन को निर्मित करने के लिये जगह को फाइनल ना किया गया हो, लेकिन ऐसी पूरी पॉसिबिलीटी है कि पटना शहर के आस पास ही इस स्‍टेशन को निर्मित किया जायेगा, ताकि पटना का विस्‍तार और उसका भविष्‍य निर्धारण हो सके।

दिल्‍ली से पटना शहर के लिये यह रूट बनेगा

यह जो बुलेट ट्रेन के लिये रूट निर्मित किया जा रहा है, वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का ड्रीम प्रोजक्‍ट है, उसका एक पार्ट है। उसी के अंतर्गत यह दिल्‍ली हावड़ा कोरिडोर एलिवेट किया जायेगा। यह जो रेलखंड निर्मित किया जायेगा इसकी ऊँचाई 2 मंजिल के घर के समान होगी।

यह जो रेल खंड बुलेट ट्रेन के लिेये ड्रीम प्रोजेक्‍ट के अंतर्गत बनेगाी। उसमें रेल दिल्‍ली शहर से निकलकर वाराणसी, फिर लखनऊ उसके बाद में बक्‍सर और अंत में पटना तथा हावड़ा जायेगी। इस प्रकार शहर दिलली तथा पटना के बीच में 3 स्‍टेशन होंगे। पटना के बाद में बुलेट गया से होकर हावड़ा पहुँचेगी।

रूट के निर्मित होने से पड़ने वाले स्‍टेशन बनेंगे पर्यटन हब

जब इस रूट को और स्‍टेशन को निर्मित कर दिया जायेगा। उसके बाद में बुलेट ट्रेन की सहायता से लोग बिहार से कोलकाता शहर तथा शहर दिल्‍ली बहुत ही कम समय में आसानी से पहुँच जायेगे। उनके समय की काफी बचत होगी।

जब यह रूट स्‍टार्ट होगा, तो केवल यात्री को ही सुविधा प्राप्‍त नही होगी। बल्‍कि ढेरो जो मुसाफिर है, उनके मध्‍य में पर्यटन को बढ़ावा मिल जायेगा। जब बुलेट ट्रेन जैसी हाई स्‍पीड की ट्रेन पटरी पर दोड़ेगी, तो पर्यटक बहुत ही आराम से केवल एक ही दिन में शहर बिहार से कोलकाता या फिर दिल्‍ली का सफर केवल एक ही दिन में कर सकेंगे।

इस योजना के शुरू हो जाने से सबसे ज्‍यादा उम्‍मीद गया शहर को है। क्‍योंकिे इससे उनके क्षेत्र के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। अगर काशी के बाद बात करे, तो गया ही वह शहर है, जिसमें सबसे ज्‍यादा सेलानी विदेश से आते है।

अगर बुलेट ट्रेन इस जगह पर ठहरने लगेगी, तो गया एक प्रसिद्ध पर्यटन हब बन जायेगा। इसी प्रकार अन्‍य स्‍टेशन भी जो इस रूट के अंतर्गत इस ड्रीम प्रोजेक्‍ट के अंतर्गत आयेंगे। वह भी पर्यटन का हब बन जायेगे। जिससे विदेशी पर्यटक और भी आकर्षित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here