
Photo Credits: Social Media
Nainital: बात हो वादियों और हिल स्टेशन की तो भारत इस मामले में भी बहुत समृद्ध है, जहां एक ओर उत्तर में कश्मीर है, तो वही हिमाचल प्रदेश में शिमला, फिर लद्दाख, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में कुड़ैकनाल ऊटी है।
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी महाराष्ट्र में लोनावाला खंडाला जैसे ढेरों सुंदर हिल स्टेशन हैं, लेकिन इन सब के बीच उत्तराखंड की सुंदरता भी बेजोड़ है, इसी कारण साल भर लाखों टूरिस्ट यहां आते हैं और बहुत से सेलिब्रिटीज भी अक्सर छुट्टियों मानने के लिए आकर्षित होते रहे हैं।
इसी सिलसिले में देश के जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की अदाकारा और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी उत्तराखंड (Uttarakhand) को चुना हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में आज आपको इनके पूरे शेड्यूल से अवगत कराएंगे।
विराट परिवार समेत हेलीकॉप्टर से पहुंचे नैनीताल तक
जानकारी के अनुसार विराट ने अपने परिवार को नैनीताल तक के सफर के लिए हेलीकॉप्टर को चुना। विराट अपनी पत्नी अनुष्का और छोटी नन्ही बिटिया को साथ ले के हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल (Nainital) तक पहुंचे, उनके हेलीकॉप्टर को एक सैनिक स्कूल के कैंपस में उतारा गया, जहा से वो परिवार समेत एक होटल को रवाना हो गए।
बताया जाता है की विराट अनुष्का का ये ट्रिप सिर्फ घूमने के उद्देश्य से नही बनाया गया, बल्कि इस दौरान वो अपने किसी मित्र से भेंट करेंगे और अपने स्प्रिचुअल जर्नी को भी जीने कुछ खास मंदिर और आश्रम जाने का भी प्लान किया है।
कैंची धाम पवित्र दर्शन के लिए भी जाएंगे इसमें दोनों की है विशेष आस्था
दोस्तों देखने में आया है कि अनुष्का और विराट दोनों की ही बहुत गहरी श्रद्धा है कैंची धाम में पिछले कुछ दिनों में अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए कैंची धाम (Kainchi Dham) की फोटो शेयर किए थे।
अगर आपने कैंची धाम के बारे में नहीं सुना तो आपको बताना चाहेंगे की कैंची धाम वास्तव में नीम करोली बाबा की तपस्या भूमि रही है नीम करोली बाबा एक ऐसे संत के रूप में प्रसिद्ध है जो बहुत पहुंचे हुए एवं प्रतापी माने जाते हैं।
इंदिरा गांधी भी नीम करोली बाबा से अक्सर आशीर्वाद लेने आती थी और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी वहीं से की। आज के आधुनिक समय की बात करें, तो एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स हों या फिर फेसबुक के मालिक ऐसे ढेरों बड़ी विदेशी कंपनियों के मालिक भी कैंची धाम से जुड़े हैं और कहते हैं कि उनके जीवन में बहुत परिवर्तन आया कैची धाम आने के बाद।
शायद इसी के चलते बहुत से सेलिब्रिटी भी आज कैंची धाम से जुड़ कर खुद को धन्य करते हैं और अपना जीवन स्प्रिचुअल तौर पर बेहतर बना रहे। विराट इसके बाद एक बहुत प्रसिद्ध न्याय के देवता के रूप में विख्यात गोक्युल देव के दर्शन करने भी जाने वाले हैं।
उत्तराखंड वादियों की खूबसूरती के साथ देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है
उत्तराखंड जहां एक और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं धार्मिक तौर पर दोस्तों इसका अपना ही महत्व है, आज उत्तराखंड में सैकड़ों साल पुराने 141 से ज्यादा पवित्र धार्मिक स्थल है और इन्हीं वजह से उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है।
इस पवित्र राज्य में पंच केदार, पंच बद्री एवं पंच प्रयाग जैसे धार्मिक स्थलों के अलावा कुछ खास मंदिर भी प्रसिद्ध है, जिनके नाम हैं भैरव मंदिर, नन्दा देवी मंदिर अल्मोड़ा, झुलादेवी मन्दिर रानीखेत, जागेश्वर मंदिर, बिनसर मंदिर रानीखेत, कटारमल, सूर्य मंदिर अल्मोड़ा, गैराड़ गोलू मन्दिर, अल्मोड़ा।
अगर आप भी उत्तराखंड घूमना चाहते हैं तो ये महीने बेस्ट होते हैं हॉलिडे के लिए
दोस्तों उत्तराखंड घूमना बहुत ही सुविधाजनक है, अगर आप इसका प्लान करने वाले हैं तो आपको बता दूं इसका टूर आपका बहुत ही कम बजट में आसानी से किया जा सकता है।
यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम मार्च-अप्रैल के अलावा सितंबर अक्टूबर-नवंबर का महीना होता है। जब सबसे सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस है पहाड़ों की रानी मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं औली।



