यह बाइक कंपनी अपनी पहली Electric Scooty लाई, केवल 40 हज़ार में अपनी हो जाएगी यह धांसू गाड़ी

0
18611
Honda Electric Scooty EM1
All About Honda Electric Scooty EM1. Honda bike company introduce his first Electric Scooty for 40000 Rs. only. Its budget Electric Scooty.

Delhi: होण्‍डा (Honda Company) ने कई दोपहिया वाहनो को लोगो की सुविधा के लिये लान्‍च किया है़। अक्‍सर ही सड़को पर होण्‍डा कंपनी के वाहन देखने को मिलते है। इसकी लोकप्रियता अन्‍य कंपनी के टूव्‍हीलर की अपेक्षा काफी ज्‍यादा है। लाखों लोगो का दिल होण्‍डा ने अपने दोपहिये वाहन को लाकर जीता है। नये मॉडल का अक्‍सर ही होण्‍डा कंपनी विमोचन करती रहती है।

होण्‍डा की एक्‍टिवा स्‍कूटी जिसे जनता से मिला खूब प्‍यार

होण्‍डा की एक्‍टिवा स्‍कूटी (Activa Scooty) अगर हम बात करे, तो हर दूसरे व्‍यक्‍ति के पास यह स्‍कूटी मिलती है। शाइन दोपहिये वाहन की बात करे तो इसने भी काफी प्‍यार लोगो से पाया।

होण्‍डा की स्‍कूटी एक्‍टिवा लेकिन सड़को पर खूब दौड़ी यह खूब भरोसेमंद भी साबित हुई। इस मॉडल की बात करे तो यह 65000 रूपये की कीमत से मार्केट में आना शुरू हुई। जिसे लेने में हर व्‍यक्‍ति सक्षम भी है। इसलिए इसे सड़को पर अक्‍सर ही देखा जाता है।

अब सिर्फ 2999 रूपये की डाउन पेमेंट पर आपकी होगी स्‍कूटी

ऐसे मे खबर है कि होण्‍डा कंपनी ने 2022 के इस मॉडल स्टॉक को समाप्‍त करने के लिये एक नया ऑफर लेकर आया है। इस नये ऑफर की बात करे तो इस ऑफर में होण्‍डा कंपनी के मॉडल पर डिस्‍काउंट मिलने के साथ साथ ब्‍याज दर के बिना लोन देना भी शामिल है। जी हॉं आपने सही पढ़ा है।

खबर है कि होण्‍डा की स्‍कूटी एक्‍टिवा अब केवल 2999 के स्‍टारटिंग डाउन पेमेंट पर आपको अपने घर लेकर जाने के लिये मिलेगी। 2999 की डाउन पेमेंट करने के बाद में आप इसे आराम से 2 साल कें अंदर अंदर किस्‍त भरकर सारा पैसा चुका सकते है।

आपको बता दे कि अगर आप ऐसा लोन लेते है, जिसकी सीमा 2 साल की है, तो एक्‍टिवा खरीदने पर आपको केवल 2999 रूपये ही हर महीने देना होगा। यह एक आसान क़िस्त है, जो कुछ ही समय में आसानी से चूक भी जायेगी।

होण्‍डा ने लॉन्‍च की नई इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर

होण्‍डा कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक ईएम वन ई स्‍कूटी भी लान्‍च की है। इस स्‍कूटी के बारे में अगर हम बात करे तो यह स्‍कूटी होण्‍डा की ओर से लान्‍च की जाने वाली अब तक की स्‍कूटी पोर्टफोलियो में पहली इलेक्ट्रिक स्‍कूटी होगी।

इस स्‍कूटी (Honda Electric Scooty EM1) को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में लान्‍च भी कर दिया है। इस स्‍कूटी को नये जमाने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी विशेषताओ की बात करे, तो यह स्‍कूटी युवा वर्ग को ध्‍यान मे रखकर डिजाइन की गई है।

जाने नये स्‍कूटर की विशेषता

यह स्‍कूटर 40 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज से गमन करेगी। अगर इसके चार्ज की बात करे, तो इसे आप अपने घर में आसानी से सामान्‍य प्‍लग की मदद से भी चार्ज कर सकते है।

यह स्‍कूटर सिर्फ 2 घंटे के ही कम समय में मोबाइल की तरह फुल चार्ज हो जाती है। यह सामान्‍य प्‍लग प्‍वाइंट से आसानी से चार्ज हो जाएगी। इस स्‍कूटर की बात करे, तो यह केवल 2000 यूरो यानि की इंडियन करेंसी मे सिर्फ 40000 रूपये में उपलब्‍ध हो जाएगी।

इस स्‍कूटर (Electric Scooty EM1) को मार्केट में लान्‍च करने का हालांकि अभी होण्‍डा कंपनी किसी भी प्रकार का कमिटमेट नही किया है। यह स्‍कूटर कब मार्केट में आएगी इसका कोई ठोस फिक्‍स समय भी नही बताया गया है।

यह स्‍कूटर एक शॉर्ट रेंज वाली स्‍कूटर होगी। होण्‍डा की ओर से जल्‍द ही इसे लॉन्‍च किया जायेगा। उम्‍मीद है कि इस नई गाड़ी के लॉन्‍च हो जाने के बाद मे हर होण्‍डा के व्‍हीकल की तरह इसे भी जनता द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here