कमाल की तकनीक से बना टॉर्च, बिना बैटरी के भी 24 घंटे जलाता है, बिजली और चार्जिंग की झंझट नहीं

0
12452
Dynamo Flashlight Torch
Dynamo Flashlight at Affordable Price on online website. Dyanamo torch gives light without battery and charging.

Bhopal: दोस्तों रात के अंधेरे में बेहतर रोशनी का इंतजाम करना इंसान के लिए हमेशा से एक जरूरत रही है, जिसके लिए देखा जाए तो पिछले 100 सालों में कई तरह के अविष्कार हुए, जिसके जरिए हम बिजली या बैटरी से चलने वाले ढेरों बल्ब ट्यूबलाइट टॉर्च जैसे तरह-तरह के उपकरण इजात कर पाए।

वही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (Latest Technology) में देखें, तो आज हम सोलर से भी बिजली बनाकर जहां दिन में तो इस्तेमाल करते ही हैं। बैटरी में चार्ज करके रात में भी इस बिजली का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु बात अगर पोर्टेबल टॉर्च की हो जिसे हम कहीं भी आसानी से लाना ले जाना कर सकें, तो सिर्फ और सिर्फ बैटरी आधारित टॉर्च या फ्लैशलाइट ही हमने आज तक इस्तेमाल की है।

जिससे काम तो हमारा बढ़िया से चल जाता है, परंतु कई बार इन बैटरी को चार्ज करना या इमरजेंसी में बैटरी डेड होना हमें आउटडोर कैंपिंग में परेशानी में डाल सकती है इसलिए आज हम आपको शेयर करने वाले हैं एक ऐसी टेक्नोलॉजी से चलने वाली टॉर्च (Torch) की जिसे ना बिजली की जरूरत है ना बैटरी की।

पुरानी साइकिल में हेड लाइट टेक्नोलॉजी का कॉम्पैक्ट वर्जन है

आपको बनाना चाहेंगे कि आज से कई साल पहले कार एवं साइकिल की हेड लाइट के लिए बैटरी का अविष्कार नहीं हो पाया था, इसलिए रात को हेड लाइट जला सके। इसके लिए एक छोटी सी डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे डायनेमो कहते हैं।

इसे गाड़ी के टायर से चिपका के रखा जाता था, ताकि जब टायर घूमे तो इससे लगा डायनेमो भी घूमे और इसके घूमने से बिजली उत्पन्न होती थी, जिससे गाड़ी की लाइट जलती थी यह पुरानी कारों के अलावा मोटरसाइकिल एवं साइकिल में भी हुआ करता था।

अगर आपको अपनी दादाजी की साइकिल याद है, तो उसमें यह व्यवस्था हुआ करती थी। आज उसी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जिसे हम एलईडी डायनेमो वाइंड अप फ्लैशलाइट टॉर्च कहते हैं और इससे मिलते जुलते नाम से जानी जा रही।

यदि आप आउटिंग और कैंपिंग के शौकीन हैं, तो इससे बढ़िया टॉर्च नहीं मिलेगी

जब हम किसी पिकनिक या जंगल जैसे स्थान पर आउटिंग के लिए जाते हैं, तो पोर्टेबल टॉर्च के लिए एलइडी डायनेमो टॉर्च से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि ना तो इसमें बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है और ना ही चार्जिंग की झंझट।

दरअसल टॉर्च (Dynamo Flashlight Torch) के फ्रेम में एक पावरफुल एलईडी बल्ब के साथ एक छोटा सा लीवर लगा होता है, जिसे प्रेस करने पर अंदर लगा डायनेमो तेज़ी से घूमता है, जिससे बिजली उत्पन्न होने लगती है। इसी से एलईडी जलती है। इस एलईडी की लाइट इतनी पावरफुल है कि कैसे भी स्थान पर तेज प्रकाश दे सकती है। तो हुई ना कमाल की बात बैटरी की झंझट से मुक्त।

यह टॉर्च अपने छोटे आकार और बेहतर रोशनी की वजह से लोगों को आकर्षित कर रहा

इसके यूजर्स के Feedback देखें, तो सबसे खास बात यह बोली गई की ये एक छोटी हल्की एवं मेंटेनेंस फ्री डिवाइस है वाटरप्रूफ होने की वजह से इसे हम अपने बैग में रखें कहीं भी ले जा सकते हैं और बैटरी डेड होने के डर से निजात भी मिल गई।

वही दूसरा पहलू की कही न कही पैसों की भी बचत हो रही जो बैटरी में लग जाते थे। इसलिए आज लोग इस डिवाइस को अपने घर पर रखते हैं, ऑफिस में भी रख रहे हैं। कही-कही तो बच्चों के एवं बुजुर्गों बैग में भी रखते हैं कि शाम के वक्त कहीं आते-जाते अगर लाइट गोल हो जाए, तो इमरजेंसी में इसे इस्तेमाल कर सकें। टेक्नोलॉजी दोस्तों पूरी तरह सुरक्षित एवं सुविधाजनक है।

आप अभी घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर बुलवा सकते हैं, खर्च महज 300 रूपये

आप घर बैठे इस टॉर्च को ऑर्डर (Online Order) कर सकते हैं, गूगल पर सर्च करने पर बहुत सारी वेबसाइट इन्हें बेच रही है खास तौर पर अमेजॉन में लगभग 300 RS की रेंज में यह टॉर्च मिल जाता है एवं अपने साइज और एलईडी के पावर के हिसाब से कुछ वेबसाइट्स में इससे बड़ी रेंज में भी उपलब्ध है।

आप अपनी जरूरत अनुसार वहां से आर्डर कर होम डिलीवरी करवा सकते हैं और जिन स्थानों पर भी बैटरी या बिजली तार दौड़ाने की झंझट है, वहां इस फ्लैश टॉर्च का इस्तेमाल कर सुविधा लीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here