जर्मन बहू का खेत में प्याज लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ, इतने प्यारे एक्सप्रेशन लोगो को भा गये

0
1799
German daughter in law
German daughter in law planting onion in farm of India reply in desi style goes viral. Germany ki bahu ka onion farming video.

Delhi: सोशल मीडिया इतना बड़ा प्लेटफार्म है कि यहां पर देश विदेश की हर छोटी बड़ी चीज है देखने को मिलती है, कुछ हंसी चुटकुले के लिए होती हैं, तो कुछ प्रेरणादायक होती हैं। कहते हैं जोड़ियां ईश्वर खुद बनाता है दुनिया में उनसे कहा कब और कैसे मिलना है वह समय निर्धारित करता है।

कुछ लोगों को उनके माता-पिता के जरिए उनका पार्टनर मिलता है, तो कुछ खुद ढूंढ लेते हैं। प्यार एक ऐसी चीज है, जो सभी चीजों से बढ़कर है। व्यक्ति को जब किसी से प्यार होता है, तो वह यह नहीं देखता कि उसके पास क्या है और क्या नहीं इसीलिए लोगों का मानना है कि प्यार अंधा होता है कब कहां कैसे हो जाए कोई नहीं जानता।

इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वह वीडियो (Viral Video) है, जिसमें एक विदेशी महिला देसी स्टाइल में खेतों पर प्याज लगा रही है। यह वीडियो एक फनी अंदाज में है, परंतु हमें बहुत बड़ी सीख देती है कि विदेशों में हमारे देश जैसा सुकून नहीं है इसीलिए विदेश से लोग आकर कुछ समय सुकून का हमारे भारत देश में बिताते हैं आइए आगे के लेख में इस पूरे मामले को जाने।

भारत के खेतों में विदेश की बहू

काफी समय से देखा जा रहा है कि भारतीय पुरुष विदेशी महिलाओं से शादी रचा रहे हैं और विदेश की नागरिकता प्राप्त कर उनके साथ वही बस जाते हैं, परंतु कुछ विदेशी महिलाएं ऐसी भी हैं जो भारतीय लड़कों से शादी करके भारत में आकर रह रही है और संस्कारी बहु की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रही है।

आजकल लोग सोशल मीडिया के जरिए या तो फिर विदेश में पढ़ाई या नौकरी के दौरान विदेशी महिलाओं से शादी कर लेते हैं। ऐसे कई सारे केस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से या फिर किसी भी न्यूज़ चैनल के माध्यम से सामने आते हैं कि किसी भारतीय पुरुष ने विदेशी महिला से शादी कर ली है और वह अपना जीवन खुशहाली से बता रहे हैं।

ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक वीडियो है, एक जर्मनी की महिला का जो पारंपरिक पहनावा मांग में सिंदूर माथे पर बिंदी और पूरा भारतीय शादीशुदा महिला का लुक लिए खेतों में प्याज की फसल लगा रही है।

खेतों में देसी तरीके से लगा रही है प्याज

सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी लड़की देसी कपड़े में मांग में सिंदूर हाथों में चूड़ियां पहने गांव के एक खेत में प्याज लगा रही है। खेतों में काम करते वक्त उस महिला के चेहरे पर एक खुशी है और वह मजे से काम कर रही है। जब उसके पति ने उसे काम करते हुए देखा तो उसका वीडियो बना लिया।

उस वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि उसका पति उस महिला से पूछता है कि “क्या मैं तुमसे कुछ पूछ सकता हूं” तो महिला हंसते हुए और खुशी-खुशी उस व्यक्ति से कहती है कि “हां जरूर” उस महिला के इतने साफ हिंदी बोलने पर थोड़ा अचंभा होता है। फिर आगे उस महिला का पति उससे पूछता है कि “तुम कहां से हो” जिस पर महिला खुशी से बोलती है “मैं जर्मनी से हूं”।

आगे की वीडियो का

आगे की वीडियो में विदेशी महिला का पति उससे पूछता है कि तुम यहां क्या कर रही हो तो वह हंसते हुए कहती है कि ओनियन (प्याज) लगा रही हूं। इस पर उसका पति उसके मजे लेते हुए कहता है की तुम सात समुंदर पार करके इन खेतों में प्याज बोने आई।

वह ठहाके लेकर हंसते हुए कहती है कि “हां” फिर आगे वह महिला कहती है कि “मजा आ रहा है बहुत अच्छा लग रहा है” दूर खड़ी उस विदेशी महिला की सास उसे देखकर हंसती है और काफी बेहतरीन रिएक्शन देती है इसके बाद वह विदेशी महिला अपने पति से कहती है की जाओ मुझे काम करने दो डिस्टर्ब मत करो।

सास बहू की रिएक्शन और पूरी वीडियो को देखकर सोशल मीडिया के यूजर काफी अच्छे-अच्छे कॉमेंट और वीडियो को लाइक कर रहे हैं। विदेशी महिला का क्यूट रिएक्शन काफी बेहतरीन है।

काफी तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल

इस क्यूट विदेशी महिला (German daughter in law) को देसी बहु के अंदाज में देखकर लोगों को काफी खुशी हो रही है। कुछ लोगों का मानना है कि भारत की संस्कृति और सभ्यता बहुत ही शानदार है इसीलिए विदेशी महिलाएं भारत देश के युवाओं की तरफ बहुत जल्द आकर्षित होती हैं।

आपको बता देंगे वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर Namastejuli नाम की एक अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुई कि कुछ ही समय में इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया। 21 लाख से भी ज्यादा इस वीडियो को लाइक मिल चुके हैं साथ ही व्यक्ति इस वीडियो को देखकर कई तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here