यह विदेशी मेडम बनी बहू, गाय का दूध निकालना, गोबर लीपना सीखने को तत्पर है, सास देगी ट्रेनिंग

0
2206
Foreign daughter in law
Foreign daughter in law from England ready to learn milking and dung pathing of cow. England bahu came in Agra will live in desi style.

Agra: हमारे भारत देश मे शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। जिसमे कई रीति रिवाजो से दो लोग का रिश्ता ही नही बल्कि दो परिवारो का भी रिश्ता जुड़ जाता है। लेकिन आप तो जानते ही है। आज के समय में सोशल नेटवर्किन्ग का कितना युज हो रहा है।

मानो इस के भरोसे सारा संसार चल रहा है। ऐसे मे हर कोई इसका उपयोग अलग अलग तरीके करते हैं। लोग इसी के जरिए अपने कई फ़्रेन्ड्स भी बना लेते हैं। जिनमे फ़्रेन्ड्शिप इतनी गहरी हो जाती हैं कि कई लोगो की बात शादी तक पहुँच जाती हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड (England) की एक 26 वर्षीय लड़की के साथ। जिनका नाम हेना हाबिट है। वह भी सोशल मीडिया ऐप से आगरा (Agra) के नागला गांव के पालेन्द्र सिंह (Palendra Singh) जो कि आगरा के एक प्राइवेट कंपनी मे जाब करते हैं के सम्पर्क मे आयी थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों ही पाडकास्ट के तहत धार्मिक ज्ञान की बाते को शेयर करके दोनों एक दूसरे की बाते से आकर्षित होने लगे और फ़िर शादी तक कर लिया। यहा तक कि हेना ने “मै यह प्रतिज्ञा लेती हूं कि अपने पति का साथ हर पल दूगी” यह शब्द कहकर शादी के सभी रस्मो के बाद बंध गए।

दोनो ने हर हाल मे एक दूसरे का साथ देंगे का संकल्प लिया। हेना ने शादी के दोरान गाय का गोबर फेंकने और दुध निकलने की बात भी कही। जिसके चलते उनकी शादी सोशल साइट्स पर वायरल हो गई। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानते है।

पालेन्द्र ने मैनचेस्टर से दुलहन को लाकर, हिन्दू रीति-रिवाजो से कि शादी

बता दे है कि महामारी की पहली लहर के बाद सोशल मीडिया पर वह अपने पाडस्काड शेयर करते थे। इसी बीच वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर की एक नर्स महिला जिनका नाम हैना है के कान्टेक्ट में आये। उनमे फ़िर अच्छी बाते ही नहीं बल्कि एक दूसरे के धर्म से जुड़े विचार भी शेयर होने लगे।

बता दे कि इन दोनो ने अपनी टेलीग्राम की आइडी और इन्ट्राग्राम की आईडी एक दूसरे को शेयर करने के बाद इनकी दोस्ती इतनी आगे बढ़ गई कि बात शादी तक पहुंच गई।

पालेन्द्र सिंह बताते है कि हम दोनो ने अपने 3 साल के अफ़ेयर के दौरान अपने अपने परिवारो की मर्जी से हिन्दू रिती रिवाजो से शादी करने का फ़ैसला किया। जिसके बाद पालेन्द्र सिंह और हैना (Haina) ने नागला के बमरौली कटारा गांव के श्री शक्ति मंदिर मे हिन्दू परम्पराओं के साथ शादी सम्पन्न की।

भारत के रिति रिवाजो तथा गांव के हर कार्य मे ढलने की करेगी कोशिश हेना

बता दे कि शादी के बाद दोनों को मंदिर के पन्डित श्री विवेकानन्द जी ने आशीर्वाद दिया। हैना के अनुसार उन्हें भारतीय रीति रिवाज खूब पसंद आते है। उससे वह काफी लगाव भी रखती है।

वह बताती है कि इंग्लैंड के रहन सहन और यहा के गाँव के रहन सहन मे काफ़ी अंतर रहता है। परंतु वह गाँव के इस परिस्थितियों मे ढलने की कोशिश करेंगी और शादी के बाद हिन्दी लेग्वेज सीखने का प्रयास भी करेंगी।

साथ ही हिंदू परिवार मे शामिल होकर उनके हर सुख दुःख मे हमेशा साथ रहने की कोशिश करेगी। वह यह भी बताती है कि यदि कभी उसे गांव मे रहना पड़े, तो वह गाय का गोबर और गाय से दूध निकालना भी सीख लेगी।

जल्द ही कराएगे अपनी शादी रजिस्टर

पालेन्द्र सिंह के परिवार वालो की बात करे तो उनके परिवार मे उनके माँ-बाप, एक बडा भाई और एक छोटी बहन है। बता दे कि पालेन्द्र के पिता किसान व माँ सुभद्रा देवी एक हाउस वाइफ़ है। बड़े भाई पौलेड मे जाब करते है। छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है।

आपको बता दे कि जल्द ही वह दोनों नव दंपति जोड़े अपनी शादी कोर्ट मे रजिस्टर करवाएगे। पालेन्द्र की मां बताती है कि इन दोनो बच्चों के शादी से वह बेहद खुश हैं। क्योकि विदेशी बहु उनका बहुत ध्यान रखने के साथ साथ काफ़ी सम्मान भी करती हैं। जिनसे लड़के की मां के साथ-साथ परिवार के हर कोई लोग खुश हैं।

हम सभी जानते है इंग्लैंड मे अंग्रेजी लेग्वेज ज्यादा बोली जाती हैं। जिससे हैना भी इंग्लैंड की होने के कारण उसे हिन्दी भाषा नहीं आती हैं। फ़िर भी वह पुरी बातें को समझने के साथ साथ भारतीय परिवार मे ढलने का प्रयास करती है।

बता दे कि पंडित विपिन शर्मा ने इन दोनो की शादी सारे विधि विधान से सम्पन्न कराकर दोनों नए जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया है। हैना को यहा के रिति रिवाजो के बारे मे जानकारी ना होने के कारण वहा के पंडित जी ने विदेशी बहु को पालेन्द्र के जरिए हिन्दी के सात वचन को इंगलिश मे समझाए ताकि वह विदेशी बहु यहा के परम्पराओं को जान सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here