इस विदेशी शख्स ने भारत के पहले रॉकेट लॉन्च की तस्वीर शेयर कर लोहा माना, भारतीय हैरान रह गये

0
1493
India first rocket launch Pic
Dubai man tribute to India first rocket launch and shared this picture. India's first rocket launch which took place back in 1963.

Delhi: कुछ पल ऐसे होते है, जो हमेशा के लिये ऐतिहा‍सिक बनकर हमें गर्व महसूस करवाते रहते है। आज एक ऐसे ही पल के बारे में हम आपसे चर्चा करेंगे। विक्रम साराभाई को कौन नही जानता है। विक्रम साराभाई वह महान सख्‍सियत जिन्‍होंने इंडियन नेशनल कमिटी फॉर स्‍पेस रिसर्च को गठित किया।

यह कमिटी उन्‍होंने 23 फरवरी सन् 1962 में बनाई थी। इस कमीटी को बनाने के दूसरे वर्ष यानी कि 1963 में विक्रम साराभाई ने अपना पहला रॉकेट भी लॉन्‍च कर दिया था। इसी से संबंधित एक फोटो है। जो कि हमेशा जहन में आती है। यह फोटो काफी वायरल भी है।

पुराने समय में संसाधन सीमित थे। यह बात तो हम जानते है। परिवहन के लिये साइकिल ही उपयोग की जाती थी। ऐसे में विक्रम साराभाई ने भी साइकिल पर रॉकेट को रखते हुये भारत देश का पहला और ऐतिहासिक रॉकेट लॉन्‍च किया था।

दुबई के राइड अजमल ने रॉकेट लॉन्‍च की तस्‍वीर को किया ट्रिब्‍यूट

यह जो तस्‍वीर आप अपनी स्‍क्रीन पर देख रहे है, वह हम सभी हिन्‍दूस्‍तानियों के परिश्रम, कर्मठता तथा कभी हार ना मानने की एक जिद को बताती है। इस तस्‍वीर को ही दोबारा से दुबई के एक व्‍यक्‍ति ने फिर से क्रिएट किया है। इसे क्रिएट कर इस शख्‍स ने एक अनोखा ट्रिब्‍यूट भी दिया है।

आपको बता दे कि जिस शख्‍स ने यह ट्रिब्‍यूट दिया है, उस शख्‍स का नाम अजमल पोयक्‍करा महमूद (Ajmal Poyakkara Mahamood) है। जिन्‍होने अनोखे तरीके से हमारे देश भारत के सबसे पहले रॉकेट लॉन्‍च को ट्रिब्‍यूट (Tribute To India’s First Rocket Launch) दिया है। इसी वर्ष 2022 दुबई राइड के दौरान अजमल ने ऐतिहासिक भारत की पहली रॉकेट लॉन्‍च वाली फोटो को रिक्रिएट किया।

भारत के केरल राज्‍य से ही बीलोंग करते है अजमल

आपको बता दे कि अजमल ने दुबई राइड (Dubai Ride) के समय में शर्ट और अपनी ट्राउजर में तथा साइकिल पर कोन के आकार वाली चीज ली और एक्‍स सड़को में दिखाई दिये। आपको जानकारी के लिये बता दे कि अजमल भारत के केरल राज्‍य से बीलोंग करते है। वह चाहते थे कि भारत के ऐतिहासिक रॉकेट लॉान्‍च के पल को वह ट्रिब्‍यूट दे। इसलिए उन्‍होने उस पल को रिक्रिएट किया।

अजमल अपने शब्‍दो में बताते है कि नवंबर सन् 1963 में विक्रम साराभाई द्वारा थुम्‍बा से ही रॉकेट लॉन्‍च किया गया था। इस तस्‍वीर से में यह बताना चाहता हूँ कि रोजमर्रा की जिंदगी हो या फिर रॉकेट लॉन्‍च का ऐतिहासिक पल इंसानो की जिंदगी में साइकिल एक अहम पार्ट है।

2020 मे भी डिलीवरी बॉयज को दिया था ट्रिब्‍यूट

आपको बता दे कि अजमल अभी 31 साल के है और वह पेशे से एक एथलीट है। उन्‍होने हाल ही में दुबई राइड के दौरान पूरे 12 किलोमीटर की साइकिल चलाई है। इस राइड पर वह 2020 से पार्ट ले रहे है। उन्‍होने 2021 में अपनी साइकिल पर एक बलेडर डाला था।

ब्‍लेडर फिट करके उन्‍होंने अपनी राइड काफी स्‍मूद बनाई थी। इस साल की ही तरह उन्‍होंने 2020 मे भी डिलीवरी बॉयज को अपनी तरफ से उन्‍होंने अनोखा ट्रिब्‍यूट दिया था। वही इस दौरान उन्‍होंने अपनी साइकिल पर कई प्रकार के गोसरी सामान रखे थे।

भारत के पहले रॉकेट लॉन्‍च के बारे में जाने

भारत के पहले रॉकेट लॉन्‍च के ऐतिहासिक दिन की बात करे, तो भारत का पहला रॉकेट 21 नवंबर को सन् 1963 में भारत के राज्‍य केरल के थुम्‍बा से लॉन्‍च किया गया था। इस दौरान रॉकेट को साइंटिस्‍टो द्वारा साइकिल पर रखकर रॉकेट को लाया गया था और उसे लॉन्‍च किया गया था। यह जो रॉकेट था, वह नाइक अपाचे रॉकेट था। जिसको अमेरिका से लाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here