वैष्णो देवी यात्रा पर कटरा में है, तो इन सुंदर जगहों के बारे में भी जानें और एक बार विजिट जरूर करें

0
1795
Katra City

Katra,Jammu: लोग छुट्टियो के मिलते ही फ़ैमिली के साथ कही घुमने जाने का प्लान करते हैं। थोडा टाइम निकालकर फेमस धार्मिक स्थान के दर्शन करने का तो हर कोई का मन करता है। आपने एक ऐसे ही तीर्थ स्थल के बारे मे सुना होगा। वह स्थल जहा वैष्णो देवी का दरबार है। उस स्थान पर लाखों लोग माता के दर्शन करने आते हैं।

वैष्णो देवी माता का मंदिर (Vaishno Devi Mata Mandir) दरबार हर वर्ष लाखों लोगों को अपने दर्शन करने के लिए द्वार पर बुलाता है। आपने इस दरबार से संबधित एक गाना तो सुना ही होगा ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’। लेकिन जो भी लोग यहा दर्शन करने आते हैं। वह केवल वैष्णो माता के दर्शन के बाद वापस लौट जाते है। कहे तो एक दिन मे दर्शन कर दूसरे दिन लोग वापस हो जाते हैं।

आप माता के दर्शन करने लंबा सफ़र तय करके जाते हैं। तो ज्यादा दिन रुक कर आसपास के तीर्थ स्थान के दर्शन करने का मन हमें कर्ता है। इसलिए आज हम आपको इसके आस-पास की और भी धार्मिक स्थल के बारे मे जानकारी देगे। ताकि आप ज्यादा समय रूककर घुमने के साथ-साथ अपने पल को और भी एन्जाय कर सके।

सिहाड़ बाबा (Sihad Baba)

अगर आप वैष्णो देवी के दरबार मे दर्शन करने गये हैं। तो सिहाड़ बाबा के स्थान पर आपको अवश्य जाना चाहिए। क्योंकि सिहाड़ बाबा मे एक 20 मीटर ऊँचा झरना है। जो कि काफ़ी खुबसुरत है। जिन लोगो को अपना अच्छा समय व्य्तीत करना है, तो उनके लिए यह स्थान बहुत सही है।

आपको बता दे कि लोग पहले इस सिहाड़ बाबा के झरने के नीचे नहाते भी थे। परंतु 3 वर्ष पहले आई एक आपदा के कारण इस झरने के नीचे लोगो को नहाने मे प्रतिबंध लगा दिया गया है। परंतु आप यदि कपड़े लेकर आये हैं। तो थोड़ा आगे मे आपके नहाने की अच्छी व्यव्स्था की गई है। जिससे आप इस झरने मे नहाने का मजा ले सकते हैं।

बाबा धनसर (Baba Dhansar)

बाबा धनसर का मंदिर राज्य जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रियासी जिले के कटरा से करीब 17 किमी पर उपस्तिथ है। वैष्णो देवी के दरबार से जब 200 मीटर नीचे जाते हैं, तो बाबा धनसर के दर्शन होते है।

इस मंदिर मे जब शिव भगवन माता पार्वती को अमरत्व का ज्ञान देने गए, तो अनन्तनाग मे अपने शेषनाग को छोड़कर गये थे। जिससे शेषनाग के पुरुष अवतार के एक पुत्र जिनका नाम धनसर है, जिसका विवरण बहुत से सन्त लोगो ने किया है। उसका जन्म होता है।

अगर आपको पानी खेलना पसंद है, तो यह जगह आपको बहुत पसंद आयेगी। आपको इस स्थान मे बन्दर बहुत अधिक संख्या में देखने को मिलेगे। परंतु आपको यह छेडेगे नहीं। बस आपको यह सावधानी रखनी है कि जो भी खाने की चीज है। उनको आप अपने हाथ में ना रखकर अपने बैग मे रखना होगा। क्योकि इन बंदरो के सामने यदि आप कुछ खाने का सामान दिखाएगे, तो ये आपको छोडेगे नहीं।

नौ देवी मंदिर (Nau Devi Mandir Katra)

आपको बता दें कि नौ देवी मंदिर कटरा से करीब 10 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर का स्वरूप एकदम वैष्णो देवी के दरबार के जैसा ही है। जो भी व्यक्ति कटरा मे वैष्णो माता के दर्शन करने आते हैं और उनको जरा भी इस मंदिर के बारे में खबर है। तो वह इस मंदिर में दर्शन करने के लिए अवश्य आते हैं।

आपको बता दें कि इस मंदिर कि एक गुफ़ा (Cave) हैं और यहा की सबसे अच्छी बात यह है कि इस गुफ़ा मे कितना भी मोटा आदमी क्यो ना हो इस गुफ़ा को पार कर ही लेते हैं। यहाँ का वातावरण धार्मिकमय होता है।

देवी पिण्डी (Devi Pindi)

बता दें कि यह देवी पिंडी कटरा से करीब 8 किलोमीटर दूर पैदल उतरने के बाद ट्रेकिग का रास्ता जहां से प्रारंभ होता है वहां पर पड़ता है। यहा मान्यता है कि साल के कुछ दिनों के लिए वैष्णो माता देवी पिंडी मे निवास करती है।

जिन लोगो को ट्रेकिग करना ज्यादा पसंद है। उनके लिए यह जगह बहुत अच्छी है और करीब तीन घंटे की ट्रेकिग के बाद आप इस मंदिर तक पहुँच सकते हैं। कटरा मे यह मंदिर इतना प्रसिध्द होने के बावजूद भी इस स्थान को बहुत कम लोग जानते हैं।

आपको बता दें कि यह जगह इतनी सुन्दर है कि इस विषय पर एक लेख लिखा गया है। यदि आप वैष्णो देवी के दरबार मे दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस देवी मंदिर (Devi Mandir) के ट्रेकिग के लिए भी आपको एक दिन एक्स्ट्रा निकालकर यहा का आनंद लेना चाहिए।

बाबा जित्तो (Baba Jitto)

बाबा जितो नाम से एक मंदिर है, इस मंदिर मे डोगरी जो की जम्मू कश्मीर की एक भाषा है के ऊपर एक नाटक खेला जाता है। साथ ही 3 दिनो तक यहा मेला भी लगता है। आपको बता दें कि बाबा जितो नाम के एक किसान थे। जो कि वैष्णो माता के बहुत बड़े भक्त थे।

माता ने इन्हे आशीर्वाद दिया था। बाबा जितो इस आशीर्वाद का लाभ स्वयं ना लेकर पूरे गांव वालों के लिए देवी से सबके खेतो मे पानी की मांग की थी। साथ ही माता ने भी पूरे गांव वालों को आशीर्वाद के रुप मे इतनी अच्छी व्यव्स्था की अलग अलग मौसम मे यहा 7 बार बारिश होती है। इस घटना के बाद अब गांव वाले जब भी अपने खेत मे फ़सल उगाते हैं, उसका सबसे पहले अन्न जितो बाबा को चढ़ाते है। उसके बाद ही स्वयं स्वीकार करते हैं।

भीमगढ़ किला (Bhimgarh Fort)

आपको इस किले में यह देखने को मिलेगा की एक राजा अपने लिए किले का निर्माण कराते है। यह किला बहुत ज्यादा मशहुर हैं और इसमें घूमने का कोई किराया भी नहीं लगता है। परंतु लोग यहा बहुत कम घूमने आते हैं। यह किला इतना बड़ा है कि जो भी इस पूरे किले मे घूमेंगे तो थक जाएंगे।

बता दें कि यहा इतने बड़े बड़े स्नान घर है कि यहा आने वाले लोग इसे ही देखने में ज्यादा इन्ट्रेस्ट रखते हैं। साथ ही इस किले की ऊंचाई इतनी है कि आप सबसे ऊपर पहुचकर राजा के पूरे राज्य को एक साथ देख सकते हैं।

चेनाब नदी मे बोटिंग (Boating in Chenab River)

अगर आप कटरा गये हैं और वहा से चेनाब जाने की इच्छा रखते हैं, तो वहां गाड़ियां चलती है। जिससे आप आराम से चेनाब जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में जब चेनाब का पानी सर्द होकर उठता है, तो राफ्टिंग करने वाले इसे खुश होकर आंखे भर के देखते हैं। यदि आपको राफ्टिंग का शौक है, तो आप यहां पहुंच कर राफ्टिंग के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here