
Karnal: हरियाणा राज्य ऐसा राज्य है जिसकी चर्चा अक्सर खबरो में होती है। इस गॉंव में खिलाडिंयो के साथ साथ किसान भी खेती में इतने अच्छे प्रयोग करते है कि इनकी चर्चा हमें करनी ही पड़ती है। हरियाणा (Haryana) ऐसा राज्य है जहॉं के अधिकतर युवा स्पोर्टस में इंटरेस्ट लेते है।
वही खेती किसानी भी इस राज्य में अधिकतर की जाती है। यहॉ के किसान खेती किसानी में नये नये प्रयोग करते है जिससे इस गॉंव में तरक्की भी काफी हो रही है। नये प्रयोग करने मे हरियाणा के किसानो का कोई जवाब नही है।
इस नये प्रयोग के बीच में ही आज हम एक ऐसे किसान (Farmer) के बारे में आपको बताने वाले है, जिसने खेती के क्षेत्र में ऐसा प्रयोग किया है कि हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। यह किसान हरियाणा के करनाल से है, इसका नाम सुल्तान सिंह है।
हरियाणा के किसान ने छत पर मछली पालन और जैविक खेती साथ की
सुल्तान सिंह (Sultan Singh) मछली पालन (Fisheries) का काम करते है। मछली पालन करने के साथ ही सुल्तान सिंह ने घर की छत (Home Roof) पर जैविक सब्जी उगाई है। मछली पालन के साथ सब्जी उगाने की नई तकनीक बहुत से मछली पालको के लिये बरदान साबित हो रही है। इससे किसानो को काफी ज्यादा मुनाफा मिल रहा है।
वही जैविक सब्जी भी लोगो को मिल पा रही है, जोकि लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत ही फायदेमंद रहती है। सुल्तान सिंह ने जिस तकनीक को इजाद किया है, उससे आम लोग भी लाभान्वित हो सकते है।
जैविक सब्जी स्वास्थ्य के लिये होती है लाभदायक
उनकी तकनीक से छत पर आप भी सब्जी उगा सकते है और अन्य किसान की तरह मुनाफा कमा सकते है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह हो रहा है कि जैविक सब्जी को काफी बढ़ावा मिल पा रहा है।
हम जानते है कि जेविक सब्जी ऐसी सब्जी होती है, जिनका सेवन अगर हम करते है, तो कई प्रकार की बीमारी से बच पाते है। इसलिए सुल्तान जी की इस तकनीक की चर्चा हर जगह हो रही है।
इस तकनीक से कमा सकते है आप भी लाभ
सुल्तान ने जिस तकनीक से जैविक सब्जी उगाई है, उसके कारण उनको पद्म श्री अवॉर्ड (Padma Shree Award) भी मिल चुका है। जिस तकनीक का इंन्वेन्शन सुल्तान ने किया है उसे उन्हे इन्वेन्ट कर पाने में लगभग 5 वर्ष का समय उन्हें लगा है।
President Kovind presents Padma Shri to Shri Sultan Singh for Animal Husbandry. A fish farmer from Haryana, he has trained over 20,000 farmers and promoting organic poultry farming pic.twitter.com/PjOt4hZFDV
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 16, 2019
आज उनकी तकनीक इतनी प्रसिद्ध हो गई है कि हर कोई इसे कर रहा है और मुनाफा भी कमा पा रहा है। यह तकनीक लोगो के लिये बहुत ही उपयोगी भी साबित हो रही है। यह तकनीक ऐसी है, जिसमें मछली पालन के साथ साथ आप जैविक सब्जी भी उगा सकते है। इस तकनीक में जहॉं एक हिस्से में आप मछली पालन करते है, तो दूसरे हिस्से की बात करे तो वहॉं पौधे उगा सकते है।
उत्पाद प्राप्त करने में लगता है बहुत ही कम समय
इस तकनीक (Technique) में मछली का जो मल-मूत्र होता है, उसको ही खाद की तरह उपयोग में लिया जाता है। जब इसका उपयोग पोधे में आप करते है, तो किसी प्रकार से अलग से पानी पोधो को आपको नही देना पड़ता।
इस तकनीक में सब्जी बहुत ही कम समय में सिर्फ 45 दिन में तैयार हो जाती है। जहॉं जब आप खेती में सब्जी उगाते है तो 3 महीने का समय सब्जी को तैयार होने में लग जाता है। वही इस तकनीक में आपके आधे समय की बचत होती है। जिससे मुनाफा होने की संभावना आपको ज्यादा रहती है।
सुल्तान सिंह ने कनाडा में देखी थी यह तकनीक
सुल्तान बताते हे कि जिस तकनीक से वह सब्जी उगाते (Grow Vegetables) है, उसमें छत में ही मछली पालन (Machli Palan) किया जाता है और उस मछली पालन वाली जगह पर ही सब्जी को उगाया जाता है। जिससे होता यह है कि एक साथ दो तरह का बिजनेस हो जाता है।
किसानो की आय दोगुनी करने का मछली पालन है बेहतर साधन, हरियाणा का मछली पालन का तरीका अन्य प्रदेशो में पहुंचाया जाएगा-राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान।
राज्यमंत्री ने यू.पी. के किसानो के साथ प्रगतिशील किसान व मछली पालक सुल्तान सिंह के फार्म का किया दौरा, जानी मछली पालन की बारीकियां। pic.twitter.com/db3JwPFBG6— DIPRO KARNAL (@dipro_karnal) June 23, 2020
वह बताते है कि छत पर सब्जी और मछली पालन दोनो को साथ में करने की तकनीक उन्होने कनाडा देश में देखी थी। जब उन्होंने वहा इस तकनीक को देखा, तो उन्होंने मन बना लिया की वह भी इसी प्रकार की तकनीक से खेती भारत में करेंगे। उन्होंने नई तकनीक से जिस तरह सब्जी उगाई है, वह काफी सफल भी रही है। वह बताते है कि यह तकनीक बहुत ही आसान है, इसे हर आम व्यक्ति करके मुनाफा कमा सकता है।



