भारत में इस जगह करोड़पतियों का एक गांव बसा है, यहां हर इंसान के पास अपार पैसा और दौलत है

0
132750
Hiware Bazar Village
Hiware Bazar Village is known as the Village of Millionaires. There are over 50 residents who are millionaires and rich.

Hiware Bazar, Ahmednagar: अमीर बनना इतना आसान नहीं होता। दिन रात मेहनत परिश्रम करके ही करोड़पति बना जाता है। जब भी किसी गॉव या आस पास के नगर की चर्चा होती है, तो कई सैकड़ो या हजार परिवार में से एक या दो परिवार ही ऐसे होते है जोकि करोडपति होते है।

ऐसा किसी गॉंव में बहुत ही कम होता है कि ज्‍यादातर लोग करोड़पति हो। पर आज जिस गॉंव की चर्चा हम आपसे करेंगे वह ऐसा गॉंव है, जहॉं के हर आदमी के पास में इतनी दौलत है कि वह अपने सारे सपने पूरे कर पाते है। अगर हम यह कहें कि इस गॉंव में जिसकी हम बात करने वाले है, उसमें निवास करने वाला हर इंसान करोड़पति है तो गलत नहीं होगा।

भारत का ऐसा गॉंव जहॉं लगभग हर परिवार है करोड़पति

अभी हाल ही मे हमने सुना कि हंगर इंडेक्‍स रिपोर्ट जारी हुई है। जिसमें यह खबर सामने आई कि भारत पड़ोसी देश पाकिस्‍तान से भी हंगर इंडेक्‍स में पीछे है। भले ही हमारी रैंक पड़ोसी देश पाकिस्‍तान से नीचे है।

आज जिस गॉंव के बारे में हम आपको बताने वाले है, वह ऐसा गॉंव (Village) है जहॉं का हर व्‍यक्‍ति करोड़पति है। जी हॉं करोड़पति (Millionaire)। आप सोच रहे होंगे कि शायद हम दिल्ली, मुंबई या फिर कोलकाता जैसे बड़े शहर की बात करेंगे। पर ऐसा नहीं है, आज जिस गॉंव की हम बात करेंगे, वह ऐसा गॉंव है, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो।

महाराष्‍ट्र के गांव हिवरे बाजार के बारे में जाने

आज हम बात करने वाले है महाराष्‍ट्र (Maharastra) के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले की। जहॉं का एक गांव है हिवरे बाजार (Hivrebajar)। इस गांव में कहा जाता है कि रहने वाला हर व्‍यक्‍ति अमीर है। वास्‍तव पहले यह गॉंव ऐसा नही था। सन् 1990 के पहले की हम बात करे, तो इस गॉंव की स्थिति आज की तरह नहीं थी।

इस गॉंव (Hiware Bazar Village) के भी अधिकतर लोग गरीब थे। जिसका कारण पानी के स्‍त्रोत को ना होना था। पर आज यह गॉंव पहले से बिल्‍कुल अलग है। आज इस गांव की बात करे, तो 305 परिवार मे से लगभग 80 प्रतिशत लोग करोड़पति है।

साफ सफाई भी इस गॉव में है काफी ज्‍यादा

अमीर (Rich) होने के साथ साथ इस गॉंव पर साफ सफाई भी बहुत ही अधिक है। साफ सफाई होने के कारण यहॉ पर मच्‍छर भी बहुत कम पैदा होते है। जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी यहॉं के लोगो को बहुत ही कम होती है। इस गॉंव में पानी की काफी अच्‍छी सुविधा भी है।

वही हरियाली भी अब काफी ज्‍यादा है। हरियाली होने के कारण इस गॉंव में आस पास के सभी गॉंव के कंपेरिजन में बहुत ही कम गर्मी पड़ती है। अमीरी की बात करे, तो इस गॉंव में 50 से भी ज्‍यादा परिवार ऐसे है, जिनकी वार्षिक आय लगभग 10 लाख से भी ज्‍यादा है। इस प्रकार देखा जाये तो इस गॉंव का अधिकतर परिवार लखपति है।

1995 से पहले इस गॉंव में थे 168 परिवार गरीब

इस गॉंव में 1995 के समय में लगभग 168 परिवार ऐसे थे, जो कि गरीबी रेखा से नीचे हुआ करते थे। पर आज की बात करे तो सिर्फ 3 ही इस गॉंव के परिवार ऐसे है, जोकि गरीबी रेखा से नीचे आते है। 1995 में जहॉं 168 परिवार गरीब थे, वही 1998 में यह घटकर 53 हो गये थे।

वही आज इनकी संख्‍या और भी कम हो गई है। अब इस गॉंव के सिर्फ और सिर्फ 3 परिवार ही ऐसे है, जोकि गरीब है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि इस गॉंव मे गरीबी कितनी कम है। इस गॉंव की ही तरह हमारे देश के अन्‍य सभी गॉंव को होना चाहिए ताकि हमारी रैंक हंगर इंडेक्‍स में अच्‍छी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here