इस बार धनतेरस और दिवाली में सोना खरीदने की इच्छा रखने वालो के लिए खुशखबरी, मौके का फायदा लें

0
1232
Gold Jewelry
Gold Jewelry File Photo From Pixabay.

Jabalpur: भारत देश में दिवाली (Diwali) का त्यौहार बहुत ही बड़ा माना जाता है, कहते हैं यही एक मात्र ऐसा त्यौहार है, जिसमे लोग सुई से ले कर हवाई जहाज तक की खरीदी करते हैं और इस साल भी धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली नज़दीक आती जा रही हैं, तो ज्वैलरी बाजार में कैसे शांति हो सकती है, ये बाजार भी तेज होने लगता है।

कई लोग सोने चांदी के गहनो की खरीदी करता हैं और उन्ही के लिए ख़ुशी की बात है की आज हफ्ते के दिन सोमवार से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है, यही एक अच्छे मौके की बात है, क्योंकि सोना और चांदी (Gold And Silver) शुभ खरीदी कहलाती है।

Gold
Gold File Photo

कुछ लोग इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी सोना चांदी खरीद के रखते हैं। इस क्षेत्र में अनुभवी लोगो का कहना है कि अगली दिवाली तक सोना 56 हजार से 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है। मतलब सोना लेते टाइम भाव का विदेश ध्यान रखें।

सोने, चांदी के रेट में दर्ज हुई गिरावट

जैसा की सभी लोग दिवाली से पहले धनतेरस में सोना-चांदी की खरीदारी करते है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को है और अगर आप सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये आपके लिए गोल्डन चांस हैं। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सर्राफा बाजार में गोल्ड प्राइस में गिरावट आई और चांदी की बढ़त में तेजी आई है।

आज 20 रुपए की गिरावट के साथ सोने का प्राइस 50773 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का भाव 773 रुपए की तेज़ी के साथ 57068 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत पर कमी का बड़ा कारण है कि भारत में अमेरिकी डॉलर में तेजी आ रही है और वहां महंगाई आसमान छू रही है।

इसे कम करने के लिए फेडरल रिजर्व की ओर से अब तक इंटरेस्ट रेट में प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की जा चुकी है, 2 नवंबर को फेडरल रिजर्व ओपन मार्केट कमिटी की मीटिंग है। आंकड़ों के अनुसार ये माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में बड़ी बढ़ोतरी करने वाला है, इससे डॉलर और मजबूत हो जायेगा।

शुभ दिन में सोना खरीदने से बरसेंगी सुख और समृद्धि

धनतेरस पर शुभ नक्षत्र होने पर बड़ी मात्रा पर सोना की खरीदारी लोग करते हैं। सोना खरीदना अपने देश में परंपरा सी बन गयी है। हिन्दुओं में ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ नक्षत्र में सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि बरसती है। अगर आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो कुछ खास बातें हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। जिस से आप नुकसान से बच सकते हैं और ये आपको अच्छा मुनाफा दिलवा सकता है।

सोना खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय सबसे पहले हम क्या देखते हैं वो है उसकी शुद्धता। सबसे अच्छा सोना 24 कैरट का माना जाता है, लेकिन यह लचीला होता है, इसके आभूषण नहीं बनाएं जाते। अगर कोई दुकानदार आपको 24 कैरेट गोल्ड के गहने देने की बात कर रहा है तो समझ जाइये कि वह फर्जी है और बेवकूफ बना रहा है।

ज्वेलरी बनाने के लिए 22 या 18 कैरेट गोल्ड का उपयोग किया जाता है। सोने की ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान से उस पर लगे ट्रेडमार्क पर भी एक नज़र मार लें। सोने की हर वस्तुओं पर ट्रेडमार्क होता है।

ट्रेडमार्क से ही सोने की शुद्धता प्रमाणित होती है। अगर आपको यह जानकारी नहीं है, तो अपने आसपास से या इंटरनेट से भी इसके बारे में पता कर सकते हैं। कभी भी बिना ट्रेडमार्क वाले आभूषण न खरीदें।

सोने के भाव में आने वाले समय में रहेगा उतार चढाव

इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने वाला है और इस समय सूर्य तुला राशि में रहने के योग है। सूर्य के साथी बन कर यहां शुक्र भी होंगे। ऐसे में सोने की कीमतों में चांदी की तुलना में काफी उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

चांदी की कीमत अक्टूबर से ले कर दिसंबर के बीच स्थिर रहेगी उसके बाद लगभग 15 दिनों के लिए इसमें तेजी देखी जा सकेगी। जबकि सोने की कीमत में 15 नवंबर तक कीमतों में तेजी बढ़त देख सकते हैं। हालाँकि 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक ऊपर नीचे होंगी, पर इस समय में कीमत बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

लोग जो सोने और चांदी का व्यवसाय करते हैं, उन्हें दिसंबर 2022 तक ज्यादा नुकसान नहीं देखना पड़ेगा। इसलिए जो लोग भी सोना खरीदना चाह रहे हैं, यह उनके लिए बहुत फायदे का सौदा होने वाला है और ये धनतेरस और दिवाली में बहुत सुख समृद्धि आने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here