गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की छवि के बारे में जो कहा वह आपको हैरान कर देगा

0
383

Photo Credits: Twitter(Amit Shah)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में एक आयोजित समारोह में बोलते हुए UPA सरकार पर तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि 2013 में कोई प्रधानमंत्री की छवि को प्रधानमंत्री के स्वरूप नहीं मानता था लेकिन पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को परिवर्तित कर दिया।

अमित शाह ने अपने एक बयान में कहा, “2013 का छवि मुझे याद है, भ्रष्टाचार चरम पर था, आंतरिक सुरक्षा चरमराई थी, महिलाओं की सुरक्षा कोई नामोनिशान नही था, सीमाओं की सुरक्षा का कोई ठौर ठिकाना न था, प्रधानमंत्री स्वरुप को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था, तब देश की जनता को लगता था कि देश किस दिशा में आगे जा रहा है।”

अमित शाह ने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने 50 बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा, हमने कोई निर्णय वोट बैंक पर विचार करके नहीं किया है बल्कि हमने देश के लोगो के पक्ष में निर्णय किए हैं।


मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का 69वां जन्मदिन हुआ। सभी बड़े देश विदेश के नेताओ ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया-“निर्णायक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक सुरक्षित,मजबूत और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।”


गृहमंत्री अमित शाह ने Tweet पर लिखा, “हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका संकल्प व परिश्रम भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक कार्यकर्ता,एक जनप्रतिनिधि और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की मंगल कामना करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here