Demo Photos Used
पूरी की पूरी दुनिया ख़राब मौसम की मार झेल रही है। इस वार ख़राब मौसम और ज़ोरदार बारिश की मर भारत के कई राज्य झेल रहे हैं। भारत के मौसम विभाग ने पूरे देश के मौसम के विषय में बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून और बारिश अभी ख़तम नहीं हुई है।
भारत के कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 1-2 दिनों में एक बार फिर जोरदार बारिश होने की संभावना है। मुम्बई के साथ साथ थाणे और अन्न स्थानों में भारी बारिश होने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें की मौसम की सटीक जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के ने कहा है की 18 से 25 सितंबर के बीच महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में जोरदार बारिश होने की संभना देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग की माने तो अन्न राज्यों में भी जोरदार बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है और हरियाणा व् पश्चिम बंगाल में भी भरी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश और बंगाल के साथ-साथ बिहार, झारखंड, और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अनेक क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सभी स्थान भारी बारिश के हिसाब से सवेदनशील बने हुये है।
केंद्र सरकार का कहना है की सभी इलाको में अलर्ट दे दिया गया है और लोगो से अपील की गई है की वे कुछ दिनों का खाना और पानी इकठ्ठा कर के रखें। सरकार हर आपदा और कठिनाई से निजात पाने के हर संभव प्रयास करेगी।





