विदेश मंत्री जयशंकर ने किया बड़ा खुलासा, कहा PoK पर भारत का अधिकार जल्द होगा: VIDEO

0
397

Photo Credits: ANI Video Crap

Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को पाक कब्जे वाले कश्मीर को लेकर एक बड़ा बात कही है। एस जयशंकर ने कहा PoK को लेकर भारत की नजरिया हमेशा से साफ़ है और साफ़ रहेगा। PoK भारत का अभिन्न अंग है। हमें आशा है कि अब वो समय आ गया है जब PoK पर भारत का भौतिक अधिकार होगा।

इसके अतिरिक्त विदेश मंत्री ने कहा भारत एक शक्तिशाली और मजबूत पड़ोसी चाहता है, लेकिन वह भारत के लिए एकल चुनौती से भरा है। जब तक पाकिस्तान सीमापार से आतंकवाद को समाप्त नहीं करता और एक बेहतर पड़ोसी सावित नहीं होता तब तक यह एक चुनौती से भरा होगा।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के निर्णय पर विदेशमंत्री ने कहा यह भारत का आंतरिक मुद्दा है पाकिस्तान का इससे कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के साथ केवल एक आतंकवाद का मामला है। हमें दुनिया को यह समझने की आवश्यकता है।


विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा मैं हमेशा यह जानना चाहता हूँ दुनिया में मुझे कोई ऐसे देश के बारे में इन्फॉर्मेशन बताये जो खुले रूप पर अपने पड़ोसी के विरुद्ध आतंकवाद का समर्थन देता हो उनको बढ़ावा देता है।

इससे पहले भारत के सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत भी बोल चुके है कि भारतीय सेना PoK पर कार्रवाई करने के लिए तत्पर है बस सरकार का आदेश जारी करने की देर है। अगर सरकार PoK पर कार्रवाई को अंजाम देने की बात करती है तो देश की सेना इसके लिए हमेशा ततपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here