Delhi: एक व्यक्ति को अपना जीवन चलाने के लिए खास तौर पर पैसे की जरूरत पड़ती है। पैसा कमाने के लिए व्यक्ति हर कठिन से कठिन काम करता है। यदि पैसे कमाने का कोई सरल सा तरीका मिल जाता है, तो व्यक्ति काफी खुश होता है। आज का समय स्मार्ट वर्क का है व्यक्ति स्मार्ट तरीके से काफी अच्छा पैसा कमा सकता है।
आज हम एक ऐसे व्यक्ति की बात करेंगे, जिसने खुद को किराए पर दे रखा है, परंतु बिना किसी काम के इस व्यक्ति को हर कोई हजारों रुपए देने के लिए तैयार हैं। इस व्यक्ति ने अपना यह काम कोरोना महामारी के समय प्रारंभ किया था। इस व्यक्ति को लोग बेहद पसंद करते हैं।
वास्तव में इस व्यक्ति का काम लोगों के अकेलेपन से निजात दिलाना है। यह व्यक्तियों को अपना समय देकर उनसे बात करके उन्हें संतुष्ट करता है और उन्हें उस अकेलेपन से लड़ने के लिए मोटिवेट करता है। इस काम के ही व्यक्ति उन्हें 5000 Ru घंटे के हिसाब से लेते हैं, यह व्यक्ति इस तरह महीने का लाखों रुपए कमाता है। यह काम वे प्रोफेशनली करते हैं।
अकेलेपन का कारण
लोगों में आजकल अकेलेपन से पनपने वाली बीमारी देखने मिल रही है। व्यक्ति सोशल मीडिया के कारण अपने असली रिश्तो को भूलते चले जा रहे हैं। पहले के समय में जब मोबाइल नहीं हुआ करते थे, तब व्यक्ति दिन भर काम करके शाम के वक्त अपने परिवार के साथ मिलकर बैठता था और बातें करता था।
उस वक्त शायद व्यक्ति अवसाद का शिकार नहीं हुआ करता था। एक स्वस्थ जीवन का उद्देश्य शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ मानसिक तंदुरुस्ती भी आती है। परंतु जब से मोबाइल शुरू हुआ है और इंटरनेट ज्यादा सक्रिय हुआ है तब से व्यक्तियों के मित्र सोशल मीडिया पर ज्यादा होते हैं और रियल में कम एक समय के बाद हर व्यक्ति अपनी अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो जाता है।
उस समय व्यक्ति जब अकेला होता है, तब काफी दुखी महसूस करता है। कभी-कभी यह अकेलापन इंसान को अंदर से खोकला भी करते चला जाता है और इंसान अवसाद का शिकार हो जाता है। इस समस्या को समझते हुए इस व्यक्ति ने लोगों की भलाई के लिए यह काम प्रारंभ किया।
कोन है वह व्यक्ति
जापान (Japan) देश के टोक्यो (Tokyo) शहर का रहने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम शोजी मोरिमोटो (Shoji Morimoto) है। इस व्यक्ति की उम्र करीब 38 वर्ष है। शाेजी मोरीमोटो देखने में काफी दुबले पतले और काफी खूबसूरत हैं इन्होंने कोरोना काल से कंपेनियनशिप का व्यापार प्रारंभ कर दिया था।
आज की स्थिति में शोजि इसी व्यापार के चलते अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुरुआत में शोजी हर दिन 4 से 5 व्यक्तियों को अपना समय देता था और उस समय इनकी फीस कम भी थी।

आज की स्थिति में यह व्यक्ति हर दिन दो व्यक्तियों को अपना समय देता है और अच्छा खासा पैसा लेता है। शोजी को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह व्यक्ति खुद को किराए पर देकर किसी के लिए कोई काम नहीं करता, इसके बाद भी इस व्यक्ति को उसके हर 1 घंटे का पैसा मिलता है।
A 38-year-old Japanese, Shoji Morimoto charges Ksh 8,500 per booking to accompany clients and simply exist as a companion.#Y254News pic.twitter.com/CTCf25wu1Z
— Y254 (@Y254Channel) September 19, 2022
वह किसी व्यक्ति को अपना 1 घंटे का समय देने पर उस व्यक्ति से जापानी करेंसी का 10,000 यन लेते है यानी इंडियन करेंसी की बात करें तो 5679 रुपया। इस व्यक्ति ने पिछले 1 वर्ष में करीब 40000 नए व्यक्तियों को अपना क्लाइंट बनाया।
बिना किसी गलत काम के लोगो को संतुष्ट करते है
शोजी मोरीमोटी ने बताया कि उनका काम लोगों को अपना समय देकर उनके अकेलेपन को दूर करना है वह उन्हें केवल समय देकर उनसे बात करके उनकी परेशानी दूर करते हैं, वह किसी भी तरह का गलत काम नहीं करते है।
In today’s Wacky News, A 38-year-old man from Tokyo named Shoji Morimoto has a job where he gets paid to do 'nothing'. He charges 10,000 yen per booking to accompany clients and simply exist as a companion#TVJDaytimeLive pic.twitter.com/OTHXlo3XhQ
— Television Jamaica (@televisionjam1) September 14, 2022
वे बताते हैं कि काफी सारे लोग हैं, जो उनसे दोस्ती करना चाहते है परंतु वे किसी से दोस्ती नहीं करते। वे किसी को वक़्त देने का पैसा लेते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। उनका कहना है कि यह मेरा प्रोफेशन है कई लोगों ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा परंतु उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया। वे कहते हैं कि मैं लोगों से अपने प्रोफेशन के लिए मिलता हूं ना कि गलत कामों के लिए।
2 लाख से भी ज्यादा का है नेटवर्क
शोजी मोरीमोटी के लाखों फेन बन चुके हैं और उन्होंने सभी को अपने ट्विटर के माध्यम से अपने संपर्क में लाए हैं। अभी तक इन्होंने 250000 लोगों को अपना समय दे चुके हैं इनमें से कुछ क्लाइंट ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक शोजी मोरिमोटो के साथ करीब 270 बार समय बिताया है, यह क्लाइंट इनके खास क्लाइंट में से एक है। यह व्यक्ति एक तरह की समाज सेवा ही कर रहे हैं।




