भारतीय रेलवे के इस नये नियम से चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा

0
1761
Indian Railway
Indian Railway IRCTC File Photo.

Jabalpur: भारतीय यात्रियों के लिए यात्रा का सबसे उम्दा विकल्प भारतीय रेलवे है। यातायात परिवहन में भारतीय रेलवे को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला परिवहन माना गया है, क्योंकि रेलवे सर्व सुविधा युक्त है। रेलवे के माध्यम से एक व्यक्ति लंबे से लंबी यात्रा आसानी से कर सकता है, इसीलिए रेलवे आम जनता के बीच काफी प्रसिद्ध यातायात है।

भारतीय रेलवे को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड भी कहा गया है, क्योंकि भारतीय रेलवे आर्थिक रूप से काफी मजबूत है। जैसे यात्री भारतीय रेलवे (Indian Railway) को पसंद करते हैं, तो भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर कई योजनाओं को चलाता है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की कोशिश करता है।

Indian Railway File Free Photo.

रेलवे के द्वारा यात्रियों को ढेर सारी सुविधाएं दी जा रही है। आपको बता दें भारतीय रेलवे को विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क कहा जाता है। रेलवे टिफिन सुविधा से लेकर सब्सिडी तक की सुविधा देता है। आज हम आपको रेलवे से मिलने वाले एक नई योजना और सुविधा के बारे में जानकारी देंगे।

भारतीय रेलवे के द्वारा दी जा रही है सुविधा

रेलवे के द्वारा अपने पैसेंजर को समय-समय पर कई तरह की सुविधाएं देने के लिए नियमों को चलाती है। व्यक्ति लंबा सफर तय करने के लिए बेहद खिचकिचाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति या तो ट्रेन का सफर करता है या फिर हवाई जहाज का।

रेलवे को परिवहन साधन का सबसे उच्च दर्जा मिला है, इसी को ध्यान में रखकर रेलवे की तरफ से सुविधाओं में बदलाव और सुधार किया जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो। आईआरसीटीसी (IRCTC) के द्वारा टि्वटर के माध्यम से नए नियमों से अवगत कराया गया।

Indian Railway
Indian Railway Third AC Economy Coach File Photo.

बताते हैं कि व्यक्ति अपनी प्लानिंग के तहत टिकट बुकिंग यात्रा से काफी समय पहले ही करा लेता है और अंतिम क्षणों में किसी कारणवश यदि उनकी यात्रा नहीं हो पाती तो वह टिकट को रद्द कराते हैं, परंतु कई बार रेलवे टिकट के शुल्क से कुछ पैसा काट देते हैं और बचा हुआ रिफंड कर देते है। व्यक्तियों को कई बार चार्ट रेडी होने के बाद टिकट रद्द कराने पर मजबूर हो जाते हैं, तो इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने नियम बनाया है।

चार्ट बनने के बाद कैसे मिलेगा रिफंड

आपके मन में भी कहीं ना कहीं यह सवाल उठ रहा होगा कि चार्ट बनने के बाद टिकट रद्द हो सकती है क्या? तो आपको बता दें रेलवे ने इसका तोड़ निकालते हुए बताया है कि टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड प्राप्त करने के लिए यात्री को टीडीआर भरना अनिवार्य होगा।

Indian Railway Train
Indian Railway File Free Photo.

इस नियम में बताया गया है कि अब यात्री बिना यात्रा किए टिकट कैंसिल करना चाहते हैं तो उन्हें चार्ट बनने के बाद भी रिफंड प्राप्त होगा। टीडीआर फार्म भरने के लिए यात्री को आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://www.irctc.co.in को ओपन कर my account विकल्प को चुके इसी में आपको माय ट्रांजेक्‍शन विकल्प मिलता है।

आगे की प्रक्रिया

My Transaction विकल्प में आपको फाइल में टीडीआर का विकल्प मिलता है, जिस से चुनकर या फिर किसी अन्य विकल्प को चुनकर टीडीआर का फॉर्म भर सकते हैं। जैसे ही आप किसी विकल्प का चयन करते हैं, तो आपको यात्रियों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

Indian Railway
Indian Railway Presentation file photo.

इसके बाद आपको पीएनआर, ट्रेन नंबर कैप्चर जैसी जरूरी चीजों को दर्ज करना है। इसके बाद ऑप्शन में टिकट कैंसिल विकल्प के बॉक्स पर क्लिक करके टीडीआर फॉर्म को सबमिट करते हैं।

ओटीपी डालते ही टिकट कैंसिल हो जाएगी

फॉर्म को सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, उस ओटीपी का उपयोग कर आप अपनी पीएनआर डिटेल को वेरीफाई कर सकते हैं, इतनी प्रोसेस होने के बाद आपको टिकट रद्द करने का विकल्प चुनना है। विकल्प के चलते ही आपको आपकी स्क्रीन पर रिफंड मनी दिखाइए पड़ेगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here