
Mumbai: आजकल बच्चे कार्टून देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते है। आजकल ऐसे बहुत से चैनल है, जो कार्टून प्रसारित करते है। Doremon, Shin Chan, Ninja Hathori, Jungle Book, Bablu Bablu, Motu Patlu यह बच्चे के पसंदीदा कार्टून होते हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले टीवी पर सिर्फ दूरदर्शन ही प्रसारित होता था।
हर घर में देखा जाने वाला बच्चो का पसंददीदा एपिसोड जो कि 1990 के टाईम में देखा जाता था। उसका नाम शक्तिमान (Shaktimaan) था। रविवार को दोपहर के समय में प्रसारित होने वाला बच्चो का मनपसंद एपिसोड, शक्तिमान हुआ करता था।
शक्तिमान टीवी पर दूरदर्शन चैनल (DD National TV Channel) मे प्रसारित होता था। उस दौरान हर घर में टीवी नही हुआ करती थी। लेकिन बच्चे इसे देखने के लिए इतने दीवाने थे कि एपिसोड देखने के लिए बच्चे दूसरे के घर एकत्र हुआ करते थे। 12 बजे से 1 बजे तक चलने वाला ये एपिसोड खूब पसंद किया जाता था।
इस सीरियल में शक्तिमान मुकेश खन्ना के अलावा अन्य किरदार ने जान डाल दी थी। जैसे गीता विश्वाश, तमराज किलविश, गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकार नाथ शास्त्री जोकि शक्तिमान का ही दूसरा रोल था। शक्तिमान का रोल करने वाले ऐक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को सब जानते है।
The invincible "Bheeshma Pitamah"and "Shaktiman"and my friend,the actor Mukesh Khanna! pic.twitter.com/0Vsezi3fyF
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 13, 2016
उस समय यह बच्चों के सुपर हीरो हुआ करते थे। इस सीरिअल में नेगेटिव रोल करने वाले किरदारों ने भी शो को हिट कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्या निगेटिव रोल प्ले करने वाले डाक्टर जैकाल (Dr Jackal) को आप अभी भी याद करते है? याद तो करते होंगे ही क्योंकि उनका डायलॉग हर किसी के मुंह में उस समय ऐसा बैठा था। की हर बात बात में पावर दा ग्रेट साइनटिस्ट डाक्टर जैकाँल (The Great Scientist Doctor Jackal) निकल ही जाता था।
ललित परिमु (Lalit Parimoo) ने निभाया था डॉक्टर जेकाल का रोल
1997 से लेकर 2005 तक चलने वाले इस शो ने बच्चो से लेकर बड़े लोगों के मन में जगह बना लिया था। इस एपिसोड में तमराज किलविस के अंधेरा कायम रहे से ज्यादा द ग्रेट साइनटिस्ट डॉक्टर जेकाल के डायलॉग को ज्यादा याद रखा गया। क्योंकि उनका रोल इस सीरिअल में सबसे अनोखा था।
उनके द्वारा ही किए नए अविष्कार जिनसे शक्तिमान लड़ता रहता था, और हर बार जीत जाता था। लेकिन मिस्टर जैकाल हार नहीं मानते थे और फिर न्यू इन्वेंशन में काम करने लग जाते थे। जिससे अंधेरा कामयाब रह सके। ललित परमु जी टेलीविजन चैनल से लेकर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। लेकिन उनकी जो छवि शक्तिमान के डाक्टर जैकाल किरदार से बनी वह किसी और किरदार से नहीं बन पाई।
शक्तिमान के बाद अब क्या कर रहे है ललित
कश्मीर मे जन्म लेने वाले ललित परमु जेकॉल के किरदार से ऐसे चमके कि उन्हे हर घर मे लोग डॉक्टर जेकॉल के नाम से जानने लगे। ललित जी कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपना Graduation करने के बाद वह ऐक्टर बनने के उद्देश्य से कश्मीर छोड़ दिल्ली आ गए थे।
दिल्ली आने के बाद उन्होंने शालीमार थिएटर ग्रुप को जॉइन कर लिया था। शक्तिमान से मिली प्रसिद्धि के बाद उन्हें आगे कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हैदर मूवी मे परवेज लॉन का किरदार बखूबी निभाया। इसके अलावा उन्होंने एजेंट विनोद, मुबारका जैसी फ़िल्मों मे भी काम किया है।
Ok the answer is
Lalit Parimoo was as Guruji
( 27% )#VivianDsena #DrashtiDhami #MEIEJ https://t.co/gsxv4fSGfQ pic.twitter.com/qZNyvPudpi
— 🌟V𝐢𝓢𝐇ⓣ𝕚-𝐃ᐯDĮⓐήs🌟 (@Vishti_DVDians) March 26, 2020
फिल्मों मे काम करने के बाद वह अब वेब सीरीज मे भी अपनी एक्टिंग दिखा रहे है। “स्कैम 1992” नाम की वेब सीरीज मे उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ललित परमु एक सरल स्वभाव के व्यक्ति रहे है।
Honoured By Lalit Parimoo Sir .
Lalit Parimoo, the actor who is playing the villain in the movie :Naar Ka Sur#NaarKaSurBahubali #naarkasurtrailerreleased #hamaraamissiondignity pic.twitter.com/nVj8Ss20uf
— Paras (@Paras7865) August 5, 2022
अब उन्होंने टेलीविजन की रंगीन दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वह एक एकैडमी चला रहे हैं। जिसमे वह लोगों को एक्टिंग सिखाते है। ऐक्टर के अलावा वह क राइटर भी है। उनके द्वारा एक किताब भी लिखी गई है। जिसका नाम “मै मनुष्य हूं” है।



