
Gurugram: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसे वे बहुत ही सिद्धत से चाहते हैं और उसे पाना भी चाहते हैं, परंतु हालातों की मार और परिस्थितियां के विपरीत होने के कारण वे चाहते हुए भी कुछ नही कर पाते। फल स्वरूप समय आगे बढ़ जाता है, क्योंकि समय अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता है और वह किसी के लिए नहीं रुकता।
लोगों से कहते सुना है कि जो चीज समय के साथ हो तो वह बहुत अच्छी होती है, परंतु परिस्थितियों के विपरीत होने से यदि वह काम संभव नहीं है तो कैसे किया जाए। आज हम एक ऐसी शख्सियत की बात करेंगे जिसे देखकर और सुनकर आपके मन से उम्र का तराजू निकल जाएगा।
हम बात कर रहे हैं मुक्ता सिंह (Mukta Singh) की जो गुरुग्राम (Gurugram) की निवासी है। मुक्ता दौड़ भाग भरी जिंदगी के चलते अपना जीवन जीना ही भूल गई। परंतु अब वह अपने जीवन को अपने तरीके से जीने की शुरुआत कर रही हैं।
सुनने में अजीब है परंतु सच है की मुक्ता सिंह जिनकी उम्र 58 साल है। अब वह मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना रही है और अपने जैसी कई महिलाओं को यह सीख भी दे रही है कि हमारे जागने पर ही सवेरा होता है।
मुक्ता सिंह की कहानी
मुक्ता सिंह गुरुग्राम की निवासी है और उनकी उम्र करीब 58 वर्ष है वह एक मां है किसी की पत्नी है और उनका पेशा एक पेंटर का है और इसके साथ ही अब वे एक मॉडल है। उनका कहना है कि उनकी उम्र उनके लिए महज एक नंबर है, जो उनके एक्सपीरियंस को बयां करता है 58 वर्ष की उम्र में भी मुक्ता सिंह किसी कॉलेज स्टूडेंट से कम नहीं है।
उनकी फिटनेस और उनका स्टाइल देखते ही बनता है। यह बात समाज के कई वर्गों को बातें बनाने का मौका देंगी, परंतु दूसरी तरफ देखा जाए, तो उनका यह काम लोगों के अंदर प्रेरणा भरने का काम भी कर सकता है। जब आप मुक्ता सिंह को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखेंगे, तो आप देखकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि मुक्ता सिंह इस उम्र में भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

राजस्थान के भरतपुर से संपर्क रखने वाली मुक्ता राजस्थान के सोफिया स्कूल और कॉलेज से अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा प्राप्त की उन्होंने इंग्लिश में मास्टर किया हुआ है पढ़ाई पूरी करते ही उनकी शादी इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट से कर दी गई। उनकी शादीशुदा लाइफ बहुत अच्छे चल रही है।
मुक्ता सिंह एक काफी होनहार शख्सियत है
मुक्ता के पति फाइटर पायलट थे, जिसके चलते उनका कुछ ही समय में ट्रांसफर होते ही रहते थे। समय बीता और जब उनके बच्चे हुए तब मुक्ता के ऊपर काफी सारी जिम्मेदारियां आ गई। इसके साथ ही उन्हें अपनी बीमार मां की देखरेख भी करनी होती थी।
इस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों से घिरी मुक्ता कभी अपने लिए समय ही नहीं निकाल सके। और ना ही वे कभी फुल टाइम जॉब कर अपने करियर को सेट करने के बारे में सोच सके परंतु बे कुछ काम करते रहती थी खुद को बिजी रखने के लिए कई न्यूज़पेपर मैं एक फ्रीलांसर की तरह काम भी किया।
उनका पेंटिंग का आर्ट और म्यूजिक के प्रति लगाओ ने उन्हें बहुत कुछ दिया, जैसे उन्होंने आयकॉनिक म्यूजिकल आयकॉन के चेहरों को पेंट किया। और ग्राफिक इमेजरी के माध्यम से उनके सबसे पसंदीदा गाने को उसमे जोड़ा।
पति के रिटायरमेंट के बाद शुरू किया अपना करियर बनाना
मुक्ता का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही कुछ ना कुछ किया ही है, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा। मुक्ता के पति ने अपनी जॉब से समय से पूर्व ही रिटायरमेंट ले लिया और वह अपने दोनों बच्चों के साथ गुरुग्राम में शिफ्ट हो गए।
इसके बाद मुक्ता अपने लिए कुछ करना चाहती थी परंतु पति बच्चों और बीमार मां की जिम्मेदारियों के बीच उनके पास कुछ करने का समय ही नहीं मिल पाता था। परंतु उनकी खास बात थी की वह अपने बिजी शेड्यूल में भी अपनी फिटनेस का ध्यान रखती थी।
फिटनेस और स्टाइलिश होने के कारण मिला मॉडलिंग का ऑफर
मुक्ता को फिटनेस और उनके स्टाइल से काफी ज्यादा लगाव था और वह समय के साथ खुद को अपडेट करते रहती थी। समय की हर ट्रेंडिंग चीजों को सीखने से पीछे नहीं हटती थी। मुक्ता ने अपने मॉडलिंग करियर के बारे में बताते हुए कहा की कुछ समय पहले अपने रिलेटिव की शादी के फंक्शन में गई थी। जहां उन्होंने एक डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी।
While attending a wedding where she was spotted by a designer who offered her a modelling gig changed the course of her life. Today,Mukta is proud of working when most people are on the verge of retirement.@mukta.singh#Inspiration #WomenWhoInspire #TheBetterIndia pic.twitter.com/1Vz5lhKRA2
— The Better India (@thebetterindia) July 11, 2022
उसी साड़ी के साथ कुछ फोटोस क्लिक कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसके बाद से ही उनकी किस्मत बदली। अकारो टीम ने उनकी तस्वीर देख उन्हें अपने ब्रांड के लिए एक मॉडल के तौर पर चुना। बस यही से उनका मॉडलिंग का करियर शुरू हुआ। आज वे मशहूर डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग (Modeling) करती हैं। इन सब में उनका परिवार उनके साथ हैं और उन्हें सपोर्ट करता है।



