हमारे सभी स्मार्ट फ़ोन में नीचे एक छोटा-सा छेद होता है, यह होल का क्या काम आता है, जानें

0
4752
Mobile Phone Hole
What is the use of tiny hole next to smartphone charging port. Reason of small hole of your Mobile phone. Its very useful.

Jabalpur: वर्तमान समय में 90 फीसदी युवा स्मार्ट फोन चला रहा है और बहुत से काम स्मार्टफोन ने आसान भी कर दिया जैसे कुछ भी चीज की जानकारी गूगल के माध्यम से फॉरन मोबाइल पर सर्च की जा सकती है। साथ ही हम देश विदेश की जानकारी भी मोबाइल के माध्यम से हासिल कर सकते हैं।

सरकारी संस्थाओं में भी स्मार्टफोन के जरिए काफी सारे काम आसान हो गए हैं, इसलिए स्मार्टफोन हमारी दैनिक जरूरत बन गया है। पुराने समय में चिट्ठी तारों के माध्यम से फैक्स के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान होता था। जिसमे काफी ज्यादा समय लग जाता था, परंतु अब आधुनिक समय में केवल एक टच से जानकारी हम तक आसानी से पहुंच जाती हैं।

आपदा काल के चलते जब स्कूल कॉलेज बंद हो गए तो बच्चों की शिक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प निकाला जिसमें मोबाइल का उपयोग हुआ। मोबाइल एक काफी उपयोगी युक्ति है, यदि उसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो व्यक्ति घर बैठे बहुत कुछ सीख सकता है और उससे अपनी आय भी बना सकता है।

स्मार्टफोन की कुछ जानने योग्य बातें

वैसे स्मार्टफोन को तो काफी लोग उपयोग करते हैं। परंतु स्मार्टफोन की कुछ खास चीजों के बारे में उन्हें नहीं पता होता। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से मोबाइल की नीचे पाए जाने वाले एक छेद के बारे में जानकारी देंगे। क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है की मोबाइल के नीचे चार्जिंग पोर्ट के बाजू में एक छेद होता है उसका क्या उपयोग है तो आइए हम आपको बताते हैं।

जानें आप अपने स्मार्ट फोन को विस्तार से

हो सकता है आप अपने स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ जानते हो क्योंकि आप काफी लंबे समय से अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। परंतु कुछ ऐसी जानकारियां हैं जो शायद आप नहीं जानते हो।

पोर्ट और उनके फीचर के बारे में आप काफी अच्छे से वाकिफ है, परंतु आप जानते नही होंगे हैं कि मोबाइल के नीचे एक छोटा सा छेद जिसे आकृति है, उसका काम क्या है शायद नहीं जानते हो क्योंकि हमने कभी उस तरफ गौर किया ही नहीं। परंतु आज हम आपको बताते है की मोबाइल में जो होल जैसी संरचना है वो किसी भी स्मार्ट फोन में होना बेहद जरूरी है।

मोबाइल के छोटे से होल में होता है कैंसिलेशन माइक्रोफोन

आपको बता दे चार्जिंग पोर्ट के बिलकुल बाजू (Beside Mobile Charging Port) में एक छोटा-सा छेद (Small Hole) होता है, जिसे नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन कहते है। सुनने में थोड़ा अजीब है परंतु यह सच है कि यह एक माइक्रोफोन है, इसके काम के बारे में भी हम आपको बताएंगे।

Mobile Small Hole
Photo: Ek Number News Team

तो जान लें जब आप कही पर काल करते है तब यह माइक्रोफोन (Microphone) सक्रिय हो जाता है। इसके सक्रिय होते ही आपकी आवाज दूसरी तरफ बिना किसी परेशानी के जाने लगती है। आपकी पूरी बातचीत के दौरान आपको किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। इस माइक्रोफोन का यही काम होता है।

ज्यादा शोर शरावे में मदद करता है ये माइक्रोफोन

अक्सर हम ट्रैवलिंग के टाइम या फिर किसी भीड़ वाले इलाके में होते हैं, जहां ध्वनि की ज्यादा परेशानी होती है उस जगह पर अगर हमें कोई जरूरी कॉल करना होता है, तो हमें काफी परेशानियां होती हैं। इस वक्त यह माइक्रोफोन आपकी काफी मदद करता है, जो चार्जिंग पोर्ट के बाजू में पाया जाता है।

इस माइक्रो फोन में अनुपयोगी आवाज को हटाने का गुण पाया जाता है। हो सकता है आपके दोस्तों को भी इसकी कोई जानकारी ना हो इसलिए उन्हें भी इस बारे में जानकारी दें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here