ब्रह्मास्त्र मूवी की रिलीज से पहले आलिया भट्ट के करीना कपूर जैसे बयान के क्या मायने निकलते हैं

0
2034
Alia Bhatt Viral Video
Before Bramhastra movie release Alia Bhatt said, If you don't like me, so don't watch me. It means do not watch Alia Bhatt films.

Photo Credits: Youtube Video Crap

Mumbai: जैसा कि हम जानते हैं बॉलीवुड की दुनिया काफी पैसे वाली है। यहां के हर एक सितारे के पास करोड़ों रुपया है साथ ही वे अपनी कलाओं से जाने जाते हैं। गली महुल्ले के छोटे बच्चे भी जानते है कि किस हीरो का नाम क्या है और उसकी मूवी कौन सी है। बहुत से लोग मूवी के काफी शौकीन होते हैं, इसलिए वे हर नई मूवी देखने के लिए थिएटर में सबसे पहले जाते हैं।

हर किसी का अपना एक फेवरेट हीरो हीरोइन होती है। किसी को सलमान खान पसंद है, तो किसी को शाहिद कपूर तो किसी को करीना तो किसी को आलिया भट्ट (Alia Bhatt)। आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे आलिया भट्ट की। कुछ ही समय बाद उनकी एक नई मूवी “ब्रह्मास्त्र” रिलीज होने जा रही हैं। इसके पहले ही वे घमंड में चूर नजर आए।

आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2022 फरवरी महीने में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम “गंगूबाई काठियावाड़ी” था। इस पिक्चर ने करीब 200 करोड़ रुपए कमाए। तब से ही वे हवाओ में उड़ रही है।

इसके बाद अभी कुछ समय पहले ही उनकी पिक्चर डार्लिंग्स को नेटफ्लिक्स में डाली गई है, उसे भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। आने वाली पिक्चर ‘ब्रह्मास्त्र’ (Bramhastra) आलिया भट्ट अपने पति रणवीर कपूर के खिलाफ नजर आएंगे। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर भी मीडिया को दी।

बॉलीवुड पर हमेशा से नेपोटिज्म के इल्जाम लगते रहे

इस इंडस्ट्री में काफी अच्छे अच्छे कलाकार रहे हैं। परंतु सुशांत सिंह राजपूत जो की एक बेहतरीन कलाकार रहे हैं। उनकी मृत्यु हुई है, तब से बॉलीवुड पर नेपोटिज्म का एक बहुत बड़ा दाग लग गया है। वैसे तो पहले भी इस इंडस्ट्री को नेपोटिज्म का आरोप लगा है, परंतु सुशांत सिंह की मौत ने नेपोटिज्म की आग को और भड़का दिया है।

करण जौहर के द्वारा ही आलिया भट्ट को वर्ष 2011 में ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ मूवी से उन्हे इस इंडस्ट्री में उतारा था। उनके साथ डेविड धवन के बेटे वरुण धवन भी मुख्य किरदार रहे। आलिया महेश भट्ट की बेटी हैं जो खुद एक फिल्म डायरेक्टर है। उनके पिता ने उनके साथ ‘सड़क 2 (2020)’ मूवी भी बनाई थी जो बहुत बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

नेपोटिज्म को लेकर कही गई बातों पर आलिया भट्ट का रिएक्शन

जब बॉलीवुड पर नेपोटिज्म को लेकर निशाना साधा गया, तो आलिया भट्ट कहती हैं कि उन पर लगे नेपोटिज्म के आरोप को वे अपनी कला और अपनी काबिलियत से दूर कर पाएंगी। आगे कहती हैं की हुनर भी एक चीज होती है और फिल्म बनाने और उनमें रोल अच्छी तरह निभाने में भी मेहनत लगती है।

उनका कहना है कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रिया ना देने पर बुरा नहीं लगता, परंतु लोगों का उनकी बुराई करना बुरा लगता है। उनका मानना है की लोगों के द्वारा उन्हें मिले प्यार और सम्मान की यह एक बहुत छोटी कीमत है।

आलिया भट्ट की बातें

आलिया भट्ट का कहना है की वे सफाई दे कर खुद को सही साबित करने की कोशिश नहीं करेंगी। और यदि लोगों को वह पसंद नहीं तो उनकी फिल्म उन लोगो को नही देखना चाहिए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वे कहती है की मैंने कुछ समय पहले ही एक हिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी दी और वह सुपरहिट हुई इसमें फायदा मेरा है क्योंकि जीत मेरी हुई।

आगे वे कहती हैं जब तक मेरी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं होती तब तक मैं लोगों को यही साबित करूंगी कि मैं जहां हूं मेरी जो पोजीशन है उसकी मैं हकदार हूं। इन बातों पर लोगों का कहना है की यह फालतू बातें क्यों की गई?

करीना कपूर की तरह है आलिया भट्ट की अकड़

आपको याद होगा की कुछ वक्त पहले करीना कपूर के द्वारा भी कुछ इसी तरह के बयान दिए गए थे। जिसका फल उन्हें ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म के रिलीज होने के बाद मिला। जब उनकी सारी फिल्म एक के बाद एक फ्लॉप होना शुरू हो गई। जिससे उनके मिजाज में काफी बदलाव आया।

फिल्म के प्रमोशन के वक्त करीना कपूर कह रही थी की यदि फिल्म अच्छी होगी तो उसका रिजल्ट भी अच्छा होगा। परंतु उनकी उम्मीद तो धरी की धरी रह गई। उन्होंने अपने बयान में कहा की कि बॉयकाट जैसे शब्दों का असर अच्छी फिल्मों में जरा भी नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here