फेमस IAS टीना डाबी ने अपना नया टैलेंट दिखाया, क्रिकेट मैच में अपने शानदार खेल से टीम को जिताया

0
1691
IAS Tina Dabi
Jaisalmer collector Tina Dabi shown her Cricket talent. IAS Tina Dabi showed her strength on the cricket field, saved her opponents for six.

Jaisalmer: आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) भारत देश की सबसे होनहार अधिकारी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीना डाबी का व्यवहार एकदम नरम है, जिससे वे सभी लोगों के मन को बहुत जल्दी जीत लेती हैं और उनका काम भी वह काफी खूबसूरती से करती है, उनके अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा है।

वे हर क्षेत्र में अव्वल आती है, आपको बता दें वर्ष 2015 में उन्होंने यूपीएससी टॉप (UPSC Top) किया था और आईएएस के पद के लिए चुनी गई थी। वर्तमान में वे राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) में अपनी सेवा दे रही है। टीना डाबी का जन्म वर्ष 1993 हुआ था, उनकी वर्तमान उम्र 28 वर्ष है।

टीना डाबी (Tina Dabi) अपना जीवन काफी खुले अंदाज में जी रही हैं, वे सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही शेयर करते रहती हैं। उनका खूबसूरत लुक के ही लोग कायल हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह पर्फेक्ट है।

इस बार टीना डाबी क्रिकेट (Cricket) के मैदान में उतरी उस वक्त उनका अंदाज बिल्कुल अलग ही नजर आया। उन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपने टैलेंट के साथ शानदार कप्तानी भी की। साथ ही नगर परिषद की टीम को 68 रनों से हरा कर धूल चटाई।

नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के बीच हुआ शानदार मैच

नगर परिषद एवं जिला प्रशासन की टीम के बीच एक शानदार मैच का आयोजन हुआ। जो की राजस्थान जैसलमेर के इंदिरा इंडोर स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें टीना डाबी ने अच्छी गेंदबाजी का हुनर दिखाया।मैन ऑफ द मैच के लिए जिला प्रशासन टीम से राजेश कुमार को चुना गया।

आपको बता दें जैसलमेर के इंदिरा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन और नगर परिषद् के बीच कुछ दिन पूर्व ही 12-12 ओवर का टेनिस बॉल फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने जिला प्रशासन की टीम से कप्तानी की। और एक शानदार जीत दिलाई।

प्रशासन टीम द्वारा टॉस जीता गया

अक्सर सभी मैचों की शुरुआत टॉस से होती है। इस मैच में जैसलमेर के विधायक रूपाराम धनदेव ने नगर परिषद के सभापति हरीवल्लभ कल्ला और प्रशासन टीम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर दाताराम को टॉस के लिए आगे भेजा।

टॉस में प्रशासन की टीम की जीत हुई और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। प्रशासन टीम का ओपनर बल्लेबाज प्रेम सिंह जो अतिरिक्त उप आयुक्त उपनिवेशन कॉलोनाइजेशन के पद पर कार्यरत है, उनके साथ सुभाष बिश्नोई जो उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत है ने मिल कर एक शानदार पहल की।

प्रशासन टीम की कप्तान द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

प्रशासन की टीम की कप्तान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अपनी टीम यानी प्रशासन टीम के हौसले को बढ़ाया। नगर परिषद टीम के दो खिलाड़ी जिनका नाम विनोद सेन और रोहित कोहली है दोनो ने दो-दो विकेट लिए और इसी टीम का एक और खिलाड़ी जिसका नाम नरेंद्र गोयल है उन्होंने एक विकेट लिया।

नगर परिषद की टीम से बल्लेबाजी की ओपनिंग के लिए नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा को भेजा। नगर परिषद की टीम द्वारा बनाए गए रन निम्न है, शशिकांत शर्मा 8 रन, विनोद सेन 20 रन, दुर्गेश पार्षद 8 रन, रोहित कोहली 29 रन और सुशील यादव ने 4 रन बनाए। यह टीम 68 रनो से हरी।

प्रशासन टीम की जीत हुई

नगर परिषद और प्रशासन के बीच हुए मैच के विजेता प्रशासन टीम रही जिसमें मैन ऑफ द मैच के लिए प्रशासन टीम के खिलाड़ी राजेश कुमार को चुना गया। इस शानदार जीत के बाद राजस्थान के जैसलमेर जिले के विधायक रुपाराम धनदेव ने जिला कलेक्टर टीना डाबी और सभापति हरीवल्लभ कल्ला के साथ सभी खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर उनकी हौसला अफजाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here