
Mumbai: बॉलीवुड चमचमाते सितारों की नगरी है इन सितारों एक से बढ़कर एक बॉलीवुड में अच्छे एक्टर है जिनमे अभिनय कूट कूट के भरा है। परंतु फिर भी कुछ चुनिंदा एक्टर्स यहां अपनी पहचान बना पाते हैं, बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं और खासकर तक जब आपका कोई गॉडफादर नहीं होता।
अभिनय का बोलबाला करने वाले कलाकारों की भी बॉलीवुड (Bollywood) में कमी नहीं जिन्होंने अपनी शानदार कलाकारी से लोगो का दिल जीता। बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी है, जिसमें मुख्य कलाकार के साथ उनके सह कलाकारों की अदाकारी ने भी लोगो के जहन में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक है मराठी एवं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के चर्चित कलाकार संजय नार्वेकर (Sanjay Narvekar) 90 के दशक में अपने दमदार किरदार से बॉलीवुड की फिल्म वास्तव में एक अनोखी छाप छोड़ी है।
कैसे हुई एक्टिंग की शुरुआत
अभिनेता संजय नार्वेकर का जन्म वर्ष 1962 में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। सिंधुदुर्ग से ही उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद संजय नार्वेकर ने मुंबई के रुइया कॉलेज में एडमिशन लिया जहाँ वे अपने कॉलेज में क्रिकेट और फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ियों में गिने जाते थे।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक्टिंग के क्षेत्र में संजय की कोई ख़ास कर दिलचस्पी नहीं थी और न ही वे इसे कभी करियर के रूप में ही देखते थे, फिर भी उन्हें नाटकों में अभिनय करना ही पड़ा। संजय का अभिनय के क्षेत्र में आने का किस्सा बहुत ही दिलचस्प है।
एक दिन उनका एक ख़ास दोस्त जो कि नाटकों में काम करता था, उसने संजय से बताया कि उसके ग्रुप के एक ऐक्टर को नाटक से बाहर कर दिया गया है और लोग कई घंटों से उसकी जगह भरने के लिये किसी और ऐक्टर की तलाश कर रहे थे।
दरअसल उनके ग्रुप को इंटर कॉलेजिएट ड्रामा प्रतियोगिता में किसी भी हाल में प्रदर्शन करना ही था। इसलिए वो लोग काफी परेशान थे। ऐसे में संजय के दोस्त ने संजय को उस लड़के की जगह ऐक्टिंग करने के लिये रिक्वेस्ट किया जिसे संजय ने एक अच्छे दोस्त के फ़र्ज़ की तरह स्वीकार कर लिया।
संजय को पहचानना हुआ मुश्किल
उस समय उन्हें नाटक के डायरेक्टर के सामने पेश भी कर दिया गया, डायरेक्टर मिस्टर पाटिल ने संजय से पूछा कि क्या वह बिना किसी प्रैक्टिस के नाटक के डायलॉग बोल पाएंगे। संजय ने पूरे आत्मविश्वास से कहा, ‘जी हाँ बोल लूँगा।’ संजय के आत्मविश्वास को देखते हुए उन्हें उस नाटक में शामिल कर लिया गया।
संजय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसे लेकर वे काफी सुर्खियां बटोर रहे है। यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, फोटो मे संजय को पहचानना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। संजय सफेद दाढ़ी मे बैठे एक किताब पढ़ते नजर आ रहे है, इस लुक में वे काफी डिफरेंट नजर आ रहे हैं।
वास्तव मे निभाया किरदार
बता दे की 1999 में महेश मांजेकर के निर्देशन मैं बनी सुपरहिट फिल्म “वास्तव” (Vaastav Movie) में लीड रोल संजय दत्त ने रघु गैंगस्टर का रोल निभाया। इस फिल्म मे इनका किरदार रघु के खास दोस्त डेढ़ फुट्या का था। जो कि लोगो को काफी पसंद आया। फ़िल्म की रिलीज के समय वे काफी यंग दिखा करते थे। तब से और अब के संजय मे काफी अंतर देखने को मिला।
मोकळ्या वेळात पुस्तक वाचण हा सर्वोत्तम विरंगुळा आहे. सध्या मी Jeffrey Archer : A twist in tale नावाचं अप्रतिम पुस्तक वाचतोय.
तुम्ही तुमचा मोकळा वेळ कसा बरं घालवता हे कमेंट करून सांगा. pic.twitter.com/NZnuVPZGUf— Sanjay Narvekar (@SanjayNarveka13) June 15, 2021
संजय का ये लुक भी उनके फॉलोअर्स और फैंस को काफी पसंद रहा है। फोटो मे संजय को सफेद दाढ़ी मे एक किताब को पढ़ते साफ देखा जा सकता है। परंतु सोचने वाली बात ये है की संजय पढ़ क्या रहे हैं? उन्होने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट शेयर की है और उसका कैप्सन मराठी में लिखा है।
फिल्मों के सेट से वेब सीरीज तक
संजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया और साथ ही मराठी फिल्मों में भी एक्टिंग की हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का कमाल वेब सीरीज में भी दिखाया हैं। आखिरी बार ये मंजा हुआ, एक्टर वेब सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में नजर आया था। इस सीरीज में संजय के आलावा एक्टर सिद्धार्थ, जावेद जाफरी, श्वेता त्रिपाठी और शरत सक्सेना जैसे कई बॉलीवुड के मशहूर एक्टर भी थे।
I hope you'll join me in this new social media adventure.
With this first post, sharing my first meeting pics with Sanjay Dutt
While "Sanjay Met Sanjay" on the set of #Vastav film. pic.twitter.com/jbpiRVASU9— Sanjay Narvekar (@SanjayNarveka13) June 11, 2021
मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म वास्तव में संजय दत्त, नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम जैसे कई ऐक्टर्स के साथ संजय नार्वेकर भी शामिल थे। फिल्म वास्तव में संजय नार्वेकर को ‘डेढ़फुटिया’ (Dedh Footiya) जो काफी लोकप्रिय भी हुआ की भूमिका के लिए उन्हे ख़ूब सराहना मिली।



