PM मोदी ने कहा कुछ लोगों के कान पर ओम और गाय शब्द पड़ते ही बाल खड़े हो जाते हैं।

0
384

मथुरा के दौरे में पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले वेटरनेरी जाकर गाय की पूजा अर्चना की उसके बाद मेले में पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से कहा कि “इस देश का दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों के कान पर ओम और गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। उनको लगता है देश 16 वीं शताब्दी में चला गया। ऐसे ज्ञानी और देश को बरबाद करने वालों ने देश को बरबाद करने में कुछ नहीं छोड़ा।”

उन्होंने कहा कि एक शताव्दी पहले, स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर को विश्व शांति के बारे में शिकागो में अपनी ऐतिहासिक Speach दी थी । भारत का दुर्भाग्य से, उसी दिन अमेरिका में 9/11 आतंकवादियो ने दिल दहलाने वाले हमले को अंजाम दिया था, जिसने दुनिया को हिला दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है, जो राष्ट्रीय सीमाओं से जकड़ी नहीं है। यह एक वैश्विक परेशानी है, जिसकी गहरी जड़े हमारे पड़ोस में फैल रही हैं।

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “हमें 2 अक्टूबर, 2019 तक अपने घरों, दफ्तरों और एकल-इस्तेमाल प्लास्टिक के कार्यक्षेत्र से छुटकारा पाने के लिए कोशिश करने की जरूरत है। मैं खुद व्यक्तियों,मदद समूहों, नागरिक समाज और अन्य लोगों से इस मिशन में अपना सहयोग देने की अपील करता हूं।”


प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि “उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सारा जीवन इन्सेफेलाइटिस के विरुद्ध लड़ा और संसद और देश उनका आकर्षण बना। कुछ निहित स्वार्थी समूहों ने इसके कारण बच्चों की हत्या के लिए अपनी सरकार पर दोष लगते हुए दोषी ठहराया लेकिन योगी जी की आत्मा को संतुष्टि नहीं मिली और उन्होंने अपना काम बंद नही किया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों के प्रस्ताव को मंजूरी। बता दें कि NADCP स्क्रीम का उद्देश्य है कि गाय या अन्य जानवरों के पेट में सड़क पर पड़ी प्लास्टिक को जाने से रोका जा सके। उन्होंने यहां कूड़े से प्लास्टिक को अलग करने वाली मशीन का भी उपयोग किया। इसके साथ ही हापुड़, आगरा और मुरादाबाद के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ भी किया।

PM Modi commnets in Mathura: Iss desh ka durbhagya hai ki kuchh logo ke kaan par agar ‘om’ aur ‘gaaye’ shabd padhta hai to unke baal khade ho jate hain, unko lagta hai desh 16th shatabdi mein chala gaya, aisa gyaan, desh barbaad karne walo ne desh barbaad karne mein kuchh nahi chhoda hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here