ऐसी शानदार वाशिंग मशीन आई, जिसमे मात्र 80 सेकेंड में कपड़े धुल जाते हैं, डिटर्जेंट भी नहीं चाहिए

0
4645
Washing Machine
A startup company selling Washing Machines which laundry in 80 seconds. This unique washing machine don't need detergent powder.

Delhi: कपड़ा धोना हर नागरिक के रोज मर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक बहुत इम्पोर्टेन्ट कार्य है, सालों से कपड़े को हांथों से धोने का रिवाज रहा है और जैसे जैसे विज्ञान ने तरक्की की पिछले 3 दशकों से हांथों की जगह वाशिंग मशीन ने ले ली, जरुरत के हिसाब से आज बाजार में वाशिंग मशीन की बहुत बड़ी रेंज देखने मिलती है।

जिनमे नार्मल वाशिंग मशीन, सेमि आटोमेटिक मशीन, फुल्ली आटोमेटिक मशीन और यहां तक कि आर्टिफीसियल इंटटेलीजेंट वाली मशीन्स भी मार्किट में उपलब्ध हैं, जो खुद ब खुद कपड़े धोने की प्रक्रिया को मैनेज कर लेती है, परंतु इन मशीन्स में ढेर सारे पानी और डिटर्जेंट पाउडर (Washing Detergent Powder) की जरूरत होती है। लेकिन एक स्टार्टअप ने ऐसी मशीन बना डाली है, जो न केवल कम पानी मे चलती है, बल्कि डिटर्जेंट की जरुरत ही नही।

डिटर्जेंट की जरुरत नहीं केमिकल फ्री है ये मशीन

कपड़े धोने के डिटर्जेंट की भी आज लंबी श्रृंखला मार्किट में मौजूद है, पाउडर और लिक्विड दोनों ही फॉर्म में आने वाले ये डिटर्जेंट कपड़ों की अलग अलग वैरायटी के हिसाब बनाये जाते हैं, जैसे नार्मल डेली वेयर, वूलेन कपडे, सिल्क इत्यादि।

क्या आप जानते हैं कि कपडे धोने के ये पाउडर या लिक्विड बहुत ही खतरनाक केमिकल्स से बनाये जाते हैं, जो न केवल कपड़े की क्वालिटी खराब करते हैं, साथ ही कपड़ों के माध्यम से हमारी स्किन में भी प्रवेश कर जाते हैं जिससे आज तरह तरह की स्किन डेसीसेस हो रहीं। स्टार्टअप द्वारा बनाई इस नई यूनिक वाशिंग मशीन में डिटर्जेंट की जरूरत ही नही ये सिर्फ अपने प्रोसेसिंग के जरिये कपड़ों को धोने में सक्षम है।

पानी की समस्या का समाधान, होगी सैकड़ों लीटर पानी की बचत

हम सब जानते हैं कि एक साधारण वाशिंग मशीन चलाई जाये, तो उसमें 80 से 100 लीटर पानी खर्च होता है, अलग अलग स्टेप्स में इवन कई मशीन्स में तो इससे भी ज्यादा, जबकि देश मे कई ऐसे भी क्षेत्र हैं, जहां पीने के पानी तक की पूर्ति नही हो पाती ऐसे में वहां वाशिंग मशीन्स चलना असंभव सा है।

जानकारी के अनुसार ये नई वाशिंग मशीन (Washing Machines) एक बार मे कपडे धोने के लिये मात्र एक मग पानी खर्च करती है अर्थात ये पानी बचत के लिये निश्चय ही एक वरदान साबित होगी।

वाशिंग मशीन के वेरिएंट और उसकी कैपेसिटी ये होगी

स्टार्टअप कंपनी के अनुसार इस आटोमेटिक वाशिंग मशीन के 2 वैरिएंट लांच किये हैं एक घरेलू अर्थात डोमेस्टिक इस्तेमाल के हिसाब से वही दूसरी बड़ी कमर्शियल जरूरत को ध्यान में रख के।

कैपेसिटी के हिसाब से डिमेस्टिक मॉडल में एक बार मे 5-6 किलोग्राम तक के कपड़े धो सकेंगे और कमर्शियल मॉडल में 70-80 तक का लोड आसानी से धो सकते हैं और सबसे मजेदार बात की इन्हें धोने में समय लगेगा मात्र 80 सेकंड यानी 2 मिनिट से भी कम।

ऑनलाइन खरीद सकते हैं वो भी सस्ते दामों में

अभी ये मशीन सिर्फ ऑनलाइन ही परचेस की जा सकती है, स्टार्टअप कंपनी (Startup Company) के अनुसार जल्द ही ये मशीन ऑफ लाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध होगी। फिलहॉल ‘सस्ता दुकानदार’ (Sasta Dukandar) नाम की वेबसाइट के जरिये अभी इसे खरीदा जा सकता है। वो भी किफायती दामों में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here