मात्र दसवीं पास युवक ई-बाइक बनाता है, पंजाब के गांव के लड़के की बाइक किसानों के लिए फायदेमंद हैं

0
10520
Simarjit Singh Brar E Bike
This 10th pass youth Simarjit Singh Brar of Punjab makes cheap e bikes for farmers. He Converts Petrol Bikes Into Low-Cost E-Bike.

Photo Credits: Social Media Video Crap Image

Ludhiana: कहते हैं हुनर किसी डिग्री या उम्र की मोहताज नही होती और हमने दुनिया भर में ऐसे कई हुनर मंद लोगो की कहानियां सुनी हैं, जिन्होंने अपनी उम्र या परिस्थितियों से ऊपर उठ के चमत्कार कर दिये और ऐसे ही पंजाब के शख्स ने बिना किसी इंजीनियरिंग डिग्री के सिर्फ 10वी पास होते हुए सामान्य बाइक को ई बाइक में परिवर्तित कर दिया वो भी बहुत सस्ते दाम में, फ़ॉर्मूला इतना सफल कि अब तक 50 से ज्यादा ई बाइक्स बना के बेच भी दीं।

क्यों बढ़ रही आज ई बाइक्स या ई कार्स की डिमांड

हम सब जानते हैं आज पेट्रोल डीजल के दाम दिन पे दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और यही हाल रहा तो शायद एक दिन आम आदमी की पहुच से बाहर हो जायेगा इन्हें भरवाना, इसलिये दुनिया भर में इस समय अल्टरनेट एनर्जी सोर्सेज ढूंढने की होड़ सी लगी है, ताकि डीजल पेट्रोल पे डिपेंडेंसी खत्म की जा सके और प्रदूषण भी कम हो और इसमें सबसे अच्छा विकल्प बन के उभरी इलेक्ट्रिक से चलने वाली बाइक्स और कारें जिससे न केवल ट्रेवलिंग पे आने वाला पर किलोमीटर खर्च कम होगा बल्कि प्रदूषण भी खत्म हो जायेगा।

पंजाब के छोटे से गांव अबलु का रहने वाला है ये करामाती इंजीनियर

जानकारी के अनुसार साधारण बाइक को ई बाइक में कन्वर्ट करने वाले शख्श का नाम है सिमरजीत बरार (Simarjit Singh Brar) जो कोटली के अबलु गांव पंजाब के रहने वाले हैं, पढ़ाई के नाम पे समरजीत ने न तो कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की न ही कोई बड़ी टेक्निकल ट्रेनिंग बल्कि सिर्फ दसवीं तक ही पढ़ाई कर के वो बाइक्स बनाने के कारोबार में छोटी उम्र से ही लग गया था। और इसी दौरान अपने दिमाग मे आये आईडिया के दम पे ईजाद कर दी ई बाइक्स।

गांव के छोटे और गरीब लोगों को सुविधा देने की सोच से मिली प्रेरणा

सिमरजीत के अनुसार वो देखते थे कि अक्सर गरीब या छोटे किसान पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और इससे बचने ई गाड़ियों के बारे में जब पता लगाते तो वो इतनी महंगी होती के आम किसान उसे खरीद ही नही सकता अर्थात अमीरों को तो सुविधा मिल रही, लेकिन गरीब किसानों के बस में नही और इसी से सिमरजीत को प्रेरणा मिली कि क्यों न सस्ती से सस्ती कोई ई बाइक बनाई जा सके जो गरीब भी अफ़्फोर्ड कर सके, समरजीत ने ये आईडिया सबसे पहले यामाहा की बाइक पे आजमाया और उसे सफलता पूर्वक ई बाइक में कन्वर्ट कर लिया।

फेसबुक के जरिये किया विज्ञापन

सिमरजीत की बनाई ई बाइक्स की लागत बहुत सस्ती है वो बहुत ही छोटे से खर्चे में किसी भी आम बाइक को ई बाइक में बदल देते हैं, इन ई बाइक्स के एवरेज की बात करें तो आप इस ई बाइक को एक बार फुल रिचार्ज कर के 200 किलोमीटर तक सफर का आनंद ले सकते हैं।

इसी कारण जब ये जानकारी फेसबुक के जरिये पब्लिश की गई तो देश के कई कोने से सिमरजीत (Simarjit Brar ) को उनकी ई बाइक्स (E-Bikes) के आर्डर प्राप्त हो रहे हैं, अभी तक वो 50 से ज्यादा ई बाइक्स बना के सफलता पूर्वक सप्लाई कर चुके हैं।

आगे बात करने पे सीमरजीत का कहना है कि वो अब अपनी ई बाइक्स को बड़े पैमाने पे मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा छोटे किसानों की मदद की सके। हम सिमरजीत बरार को उनके इस काम की बधाई देते हुए भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here