लकड़ी बीनने वाली महिला को लाखों का हीरा मिला, ऐसे हुआ चमत्कार और तुरंत लखपति बन गई

0
4957
woman found Diamond
Madhya Pradesh Panna woman found a Diamond. She Was Out Collecting Firewood, Found A 4.3 Carat Diamond.

Bhopal: भारत में हर व्‍यक्‍ति अपनी जरूरत के हिसाब से काम ढूँढता है ओर उसे करके अपना परिवार चलाता है। व्‍यक्‍ति की सबसे अहम जरूरतें, रोटी, कपड़ा तथा मकान होते है। इसके लिए ही व्‍यक्‍ति काम करता है। परन्‍तु ऐसा हो कि अपना प्रतिदिन का काम करते करते आपके हाथ में कुछ ऐसी चीज लग जाये। जिससे आप एक ही झटके में लखपति बन जाये। तो आपको कैसा महसूस होगा।

शायद आप अपने आप को सबसे बड़ा किस्‍मतवाला समझने लगेंगे। यही हुआ भारत के राज्‍य मध्यप्रदेश में रहने वाली लकड़ी बीनने वाली महिला के साथ में। जंगल से लकड़ी बीनते समय इस महिला को कुछ ऐसा मिला की उसकी किस्‍मत ही पलट गई। क्‍या है खबर आइये जानते है।

मध्‍यप्रदेश में रहने वाली गेंदा बाई की बदली किस्‍मत

भारत के मध्‍यप्रदेश (Madhya Pradesh) राज्‍य में लकड़ी बीनकर अपना घर चलाने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी किस्‍मत रातोंरात बदल गई। हम जिस महिला के विषय मे बात कर रहे है, उनका नाम गेंदा बाई है। इनके पति दिहाड़़ी मजदूरी करते है। परिवार में 2 बेटी ओर 4 बेटे है। घर की हालत काफी खस्‍ता है।

जीवनयापन करना इनके परिवार के लिए बहुत ही मुश्‍किल है। जैसे तैसे घर का गुजारा होता है। लेकिन अचानक ही गेंदा बाई के जीवन में कुछ ऐसा हो गया कि वह आदिवासी महिला न्‍यूज की सुर्खियों में छा गई। जब हम आपको यह खबर बताएंगे, तो शायद आप भी सुनकर दंग रह जाएंगे।

लकड़ी बीनते हुए मिला अनोखा पत्‍थर

मध्‍यप्रदेश के जिले पन्‍ना (Panna) में निवास करने वाली गेंदा बाई (Genda Bai) रोज की तरह बुधवार को भी लकड़ी बीनने जंगल गई थी। लकड़ी बीनते हुए उन्‍हें जंगल में एक चमकीला पत्‍थर दिखाई दिया। यह देखने में बहुत ही सुन्‍दर लग रहा था।

जिससे आकर्षित होकर गेंदा बाई ने इस पत्‍थर को उठाया और इसे अपने साथ घर ले आई। उन्‍हें यह नहीं पता था, कि यह पत्‍थर क्‍या है। किस चीज का है। उन्‍हें इसके विषय में कुछ भी जानकारी नहीं थी। लेकिन वह यह जानती थी कि अनजाने मे वह अपने घर अपना सौभाग्‍य ले आई है।

लोगों की सलाह पर हीरा कार्यालय में जमा करवाया पत्‍थर

लोगों के कहने पर गेंदा बाई ने इस पत्‍थर को हीरा कार्यालय में जमा करवाया। क्‍योंकि यह पत्‍थर बहुत ही चमकीला था। लोगों को शक था, कि यह कहीं हीरा तो नही है। इसलिए लोगों ने गेंदा बाई को सलाह दी कि वह इसे हीरा कार्यालय मे जमा करवा दे। लोगों की बात सुनते हुए गेंदा बाई ने इसे वही के कार्यालय में जॉंच के लिए जमा करवा दिया।

पत्‍थर निकला बीस लाख का हीरा

हीरा कार्यालय में जब गेंदा बाई ने इस पत्‍थर को जमा करवाया तो इसकी जॉंच करने के बाद सभी के होश उड़ गए। ऐसा इसलिए क्‍योंकिे वह पत्‍थर कोई आम पत्‍थ्‍र नहीं था। बल्‍कि वह पत्‍थर एक हीरा था। जोकि चार कैरेट 39 सेंट (4.3 Carat Diamond) का था।

जब यह बात गेंदा बाई को पता लगी तो वह बहुत ही खुश हुई। उन्‍हें यकीन ही नहीं हो रहा था, कि जिसे वह एक आम पत्‍थर समझ कर जंगल से घर ले आई है। दरअसल वह एक हीरा (Diamond) है। इस हीरे की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20 लाख रूपये (20 Lakh Ru) बताई जा रही है।

अब गेंदा बाई बन जायेंगी लखपति

इस हीरे के मिलने के बाद गेंदा बाई को क्‍या फायदा होगा। अगर आपके मन मे ये सवाल आ रहा है, तो आपको बता दे कि इससे अब गेंदा बाई (Genda Bai) का जीवन पूरी तरह से बदल जायेगा। वह अब लखपति बन जायेंगी। नियमों के अनुसार गेंदा बाई को इस हीरे की नीलामी कीमत का 87 से 88 फीसदी मिल जायेगा।

नियमो के अनुसार नीलामी की कीमत का 12 फीसदी रॉयल्‍टी में कट जायेगा त‍था 1 फीसदी कर के रूप में काट लिया जायेगा। बाकी का बचा हुआ सारा पैसा उन्‍हें मिल जायेगा। इसके बाद गेंदा बाई एक लखपति बन जायेंगी और वह अपनी जिंदगी के सारे सपने पूरे कर पाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here