हरियाणा में विदेशी स्टाइल में जंगल और सफारी तैयार हुई, 10 से 30 रुपए की टिकट पर घूम सकते हैं

0
5206
Kalesar National Park Safari
Kalesar National Park to put Haryana on world tourism map. Safari park in Kalesar Haryana is lines of Dubai. Demo Photo Used.

Gurugram: लोगों को प्राकृतिक सुन्‍दरता को निहारना उसका आनंद लेना काफी पसंद होता है। हमने देखा है ज्‍यादातर लो्ग ऐसी जगहों पर ज्‍यादा जाते है, जहॉं उन्हें प्राकृतिक चीजों का नजारा करीब से देखने मिले। इसलिए लोग अभ्‍यारण्‍य, हिल स्‍टेशन, रेगिस्‍तान, वाइल्‍ड लाइफ सेंचुरी, वाटर फाल्‍स इन्‍हें सबसे अधिक घूमने के लिए चूज करते है।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि इनका सीधा संबंध प्रकृति से होता है। जंगल सफारी की बात की जाये तो हमारे देश में कुछ नेशनल पार्क (National Park) पर इसे अभी अभी शुरू किया गया है। इसका क्रेज हमारे देश के लोगों में काफी ज्‍यादा देखा भी गया है।

हरियाणा के कलेसर में अब होगी जंगल सफारी

लोगों के क्रेज को देखते हुए हरियाणा राज्‍य में भी जंगल सफारी दुबई (Jungle Safari Dubai) के तर्ज में प्रारंभ की जा रही है। हरियाणा के कलेसर (Kalesar) को अब आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। जिससे सैलानी यमुनानगर के पास आकर इस स्‍थान में जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

आपको बता दे कलेसर की सुन्‍दरता पहले से ही बहुत मनमोहक है। लोगों को इसकी सुन्‍दरता हमेशा से आ‍कर्षित करती आई है। अब जंगल सफारी के शुरू हो जाने से इसके आकर्षण में चार चॉंद लग जाएंगे।

कलेसर नेशलन पार्क (Kalesar National Park) की विशेषताऍं

कलेसर नेशनल पार्क को 11570 एकड़ में बनाया गया है। वैसे तो यह पहले से ही काफी खूबसूरत है। लेकिन अब इसे और भी आकर्षक बनाये जाने की तैयारी चल रही है। कहा जा रहा है कि इसका नजारा अब पूरी तरह दुबई के तर्ज में देखने मिलेगा। वह लोग जो दुबई जंगल सफारी करने नहीं जा सकते वह अब हरियाणा में ही जंगल सफारी करके दुबई की तरह आनंद ले पाएंगे।

इस नेशनल पार्क के पास ही ही वन्‍य प्राणी विहार 13422 एकड़ पर फैला हुआ है। कई धार्मिक स्‍थान भी यहाँ पर 40 से लेकर 50 किलोमीटर में स्थित हे। जिससे जो सैलानी यहॉं आयेगें वह अच्‍छे से रूक कर इस जगह का आनंद ले सकेगे। अब यहॉं वन सफारी के लिए पर्यटन विभाग और वन विभाग दोनों ही जानकारी दे रहे है। इसकी खास बात यह है कि इस सफारी का आनंद पर्यटक बहुत ही कम पैसे खर्च करके ले पायेंगे।

पास में है कई फैमस स्‍थल

ऐसा कहा जा रहा है कि यमुना नगर मे स्थित जो नेशलन पार्क है। वह सैलानियों के नजरिये से बहुत ही खास होने वाला है। यहाँ पर प्रकृति का नजारा सैलानी कम पैसे में ही देख पाएंगे।

आपको बता दे की इस नेशलन पार्क से उत्‍तराखंड का फैमस राजाजी नेशलन पार्क (Rajaji National Park) लगा हुआ है। वही हिमाचल का सिपलवाड़ा पार्क (Sipalwara National Park) भी इससे सीमा साझा करता है। इस नेशनल पार्क के पास में यमुना नदी बहती है। इस नेशलन पार्क के पास आदिबद्रि धाम और सरस्‍वती नदी का उदृगम स्‍थल भी है।

हर व्‍यक्‍ति कर सकेगा सफारी

वही पहाड़ो की बात की जाये तो यहा पर मंत्रा देवी और कैदारनाथ धाम स्थित है। इस नेशलन पार्क की जंगल सफारी करने का चार्ज सिर्फ 30 रूपये है। वही बच्‍चों के लिए इसका चार्ज 10 रूपये रखा गया है। इतना कम चार्ज होने की वजह से आम आदमी भी इस सफारी का आनंद लेने में नही हिचकिचाएगा।

इस सफारी के दौरान कुछ अलग भुगतान भी रखे गये है, जैसे कैमरा ले जाने पर 50 रूपये और वीडियों कैमरा ले जाने पर 500 रूपये। यहाँ लोगों के लिए पार्किंग सुविधा भी है। जिसका चार्ज 20 रूपये है। कहा जा रहा है कि इस जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को कई विभिन्‍न प्रकार के जीव देखने को मिल जाएंगे।

कहा जा रहा है कि यहॉं पर तेंदुए, बिल्‍ली, नीलगाय, भालू, हाथी, लंगूर और चित्‍तल जेसे जानवर है। कहा जा रहा है कि इस पार्क में जंगल सफारी के दौरान कई तेंदूऍं देखने को मिलेंगे क्‍योंकि यहॉं कुल 45 तेंदुए है। जिसकी वजह से यहॉं बस सेवा भी शुरू की जा चुकी है। वही बात की जाये छुटिटयों कि तो गर्मी के सीजन में इस पार्क में बहुत भीड़ देखने मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here