Patna: भारत देश एक विकासशील देश है। यहां पर हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। विश्व में कई सारे विकसित देश है जो हर क्षेत्र में मजबूत है। इसी लिए अब भारत भी खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसके लिए भारत के युवा में काफी उत्साह देखने मिल रहा है।
भारत में कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। जिसकी पहल हो चुकी है, शिक्षा नीति के बदलाव के बाद अब परिवहन मार्ग को सजाया जा रहा है। धीरे धीरे सभी चीजों में सुधार होने के बाद हमारा भारत भी विकसित देशों में गिना जाएगा। भारत की इस धरती ने कई सारे वीर पुरुषो और महिलाओ को जन्म दिया, जो देश हित में काम कर गए और देश को मजबूती दी।
आपको बता दें भारत के बिहार राज्य में रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) को वर्ल्डक्लास (World Class) बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमे कुछ स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह तैयार किया जाएगा और सर्वसुविधा से युक्त बनाया जाएगा। देश का सबसे पवित्र स्थान जिसे मोक्ष धाम भी कह सकते है, यानी गया रेलेवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम जारी हो चुका है, जो 2024 तक पूरा हो सकेगा।
इसमें करीब 300 करोड़ रुपया की लागत आ रही, जिसके लिए टेंडर की व्यवस्था की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले 12 स्टेशनों में पुनर्विकास का कार्य करके एयरपोर्ट जैसी सुविधा देने के लिए चुना गया है। आइए जानते है क्या सुविधा दी जाएगी।
इंडियन रेलवे के अंतर्गत आने वाली पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार बताते है कि रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Railway Stations Redevelopment Project) के अंतर्गत वर्ल्ड क्लास स्टेशन में विकसित करने के लिए पूर्व मध्य रेल के 12 स्टेशनों को चुना गया है।
दानापुर जिले के राजेंद्रनगर व बक्सर, सोनपुर जिले के अंतर्गत आने वाले स्टेशन मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व बरौनी, समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत दरभंगा, सीतामढ़ी व बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल का गया और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन धनबाद मंडल के धनबाद और सिंगरौली का रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए चुना गया है। इन स्टेशनों के पुनर्विकास की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इन स्टेशनों में बदलाव किया जाएगा
बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाले पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन जिनको पुनर्विकास के लिया सुना गया है जो निम्न प्रकार है। राजेंद्रनगर टर्मिनल, बक्सर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, धनबाद, सिंगरौली आदि।
इन सुविधाओ से समृद्ध होगे स्टेशन
योजना के मुताबिक स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का लुक देते हुए स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग में बदला जाएगा। यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए कंट्रोल गेट और प्रत्येक प्लेटफाॅर्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। सभी जरूरी सुविधाओं में खान-पान, वाशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि जैसी सभी सुविधा उपलब्ध होंगी।
गया जंक्शन के पुनर्विकास के लिए टेंडर हुआ जारी
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के द्वारा जानकारी दी गई की गया जंक्शन को पुनर्विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। 300 करोड़ रुपया और वर्ष 2024 तक गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास में परिवर्तित करने का उद्देश्य तैयार है। जिससे गया जंक्शन की एक दम नई सूरत हो जाएगी।
एयरपोर्ट जैसी सुविधा से समृद्ध स्टेशन साफ स्वच्छ वातारण से तीर्थयात्रियों की यात्रा आसान होजाएगी। मुख्य स्टेशन भवन के लिए 2.35 और पार्किंग एरिया के लिए 4.9 गुना ज्यादा जगह होगी।
वेटिंग हॉल के लिए 6400 वर्गमीटर का पहले से ज्यादा एरिया होगा। स्टेशन पर कुल 23 लिफ्ट और 11 एस्केलेटर की व्यवस्था, 3100 वर्गमीटर प्लेटफाॅर्म का एरिया, ज्यादा टिकटिंग की व्यवस्था, दिव्यांगो के लिए अनुकूल व्यवस्था, स्टेशन भवन पर सौर पैनल की व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अग्निशमन जैसी चीजों के लिए उच्च व्यवस्था की जाएगी।





