
Patna: दुनिया का कोई काम आसान नहीं होता बहुत मेहनत से किसी भी काम में सफलता मिल पाती है। एक जैसे नाम के तो कई शख्स होते है, परंतु उनकी पहचान उनके कर्मो से बनती है। हर व्यक्ति चाहता है की उसे दौलत के साथ शोहरत भी मिले इसलिए वे लोक हित में काम करते है।
यदि हम फिल्म इंडस्ट्री की बात करे तो हर एक कलाकार की अपनी एक अलग पहचान है और उस पहचान को बनाने में उन्होंने अपना जीवन निकाल दिया। कला परमात्मा का वरदान है। जिसे मिला वो आज दुनिया की उस बुलंदी को छू रहा है। जो हर किसी की चाह रहती है।
बॉलीवुड के सभी हीरो हिरोइन अपनी एक्टिंग से पहचाने जाते है। इस इंडस्ट्री में भी काफी स्ट्रगल करना पड़ता है, तब जाकर एक नाम एक सितारा बन पाता है, कई लोगो को बहुत जल्द सफलता मिल जाती है। इन्ही में से एक है आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) की टॉप एक्ट्रेस में आम्रपाली का नाम ही लिया जाता है।
आपको बता दें आम्रपाली उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य के गोरखपुर (Gorakhpur) में 11 जनवरी 1987 को में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी है। आम्रपाली अपने जन्म के कुछ वर्षो के बाद ही अपने परिवार के साथ मुंबई में आकर रहने लगी। यही से शुरू हुआ उनका बॉलीवुड का सफर आइए जानते।
बचपन से ही एक्टिंग की शौकीन की आम्रपाली
आम्रपाली ने वर्ष 2008 में टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग का सफर शुरू किया। आम्रपाली दुबे का पहला सीरियल सात फेरे: सलोनी का सफर रहा। इसके बाद आम्रपाली ने कई सारे टीवी सीरियल्स में छोटे और बड़े किरदार का रोल प्ले किया।
कई वर्षो की मेहनत के बाद आम्रपाली को सीरियल का मुख्य किरदार की भूमिका निभाने का मोका मिला उस सीरियल का नाम ‘रहना है तेरी पलकों की छाओं में’ था। जिसमें अभिनेत्री आम्रपाली ने सुमन नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद से ही आम्रपाली को अपनी एक अलग पहचान मिली।
फिल्मों में काम नही मिल पा रहा था किस्मत एक दम से पलटी
आम्रपाली की ख्वाहिश बड़े पर्दे पर काम करना था। परंतु आम्रपाली को फिल्मो में काम मिलने में काफी सारी मुश्किलें आ रही थी। आम्रपाली की किस्मत उसके साथ नही थी। फिर वो समय भी आया जब निरहुआ ने अपनी फिल्म के लिए आम्रपाली को चुना और उनकी किस्मत एक दम से चमक उठी। फिर अभिनेत्री आगे ही बढ़ते गई।
Amrapali Dubey is the most beautiful actress of Bhojpuri film industry. Amrapali has achieved this position with her beauty and tremendous acting. Amrapali has made millions of people crazy while working in Bhojpuri films. pic.twitter.com/XfXrPswV32
— Subhash Shirdhonkar (@4331Subhash) July 3, 2022
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के द्वारा निर्मित फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जिसमें आम्रपाली को मुख्य अभिनेत्री का रोल मिला था। आम्रपाली की यह पहली पिक्चर थी, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया।
एक सिंगर भी है कई गाने आ चुकी है
काफी लोग इस बात से अनजान है कि भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ हिंदुस्तानी आम्रपाली का पहला काम नहीं था बल्कि इससे पहले भी आम्रपाली ने ‘आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ एल्बम में सिंगर की हैसियत से काम किया है। लोगों के द्वारा उसे खूब प्यार मिला था।
Happy birthday i wish you will never ever old and your charm shall be maintained as it is. "Happy Birthday To Amrapali Dubey" wish you a very happy birthday and may you spread more and more happiness get many more awards & honors in your life. #AmrapaliDubey pic.twitter.com/hbkv6yKzDp
— Puneet Kumar Dwivedi (@PuneetDwivedi22) January 11, 2022
आम्रपाली एक सिंगर भी है, जो बेहद अच्छे गाने गाती है, उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के साथ गाने भी गाए है। आम्रपाली के काफी सारे गाने हिट भी हुए है। फिल्मी गाने के साथ भक्ति गीत भी गाती है। छठपूजा के मौके पर आम्रपाली के द्वारा गाया गाना ‘चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया’ लोगो को खूब भाया।
कम समय में बन गई मशहूर अभिनेत्री
निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म करने के बाद आम्रपाली को ढेर सारी फिल्मों के ऑफर आए। आम्रपाली ने अपनी काफी सारी फिल्म निरहुआ के साथ बनाई है। कम वक्त में इतनी ज्यादा शोहरत मिलना आम्रपाली के लिए किसी सपने जैसी थी। जानकारी के अनुसार आम्रपाली एक फिल्म के 30 से 35 लाख रुपए लेती है। मुंबई में आम्रपाली ने खुद का घर लिया और कई गाड़ियां भी ले रखी है।



