अपने चने, दालों, राजमा को कीड़ों से बचाने के लिए यह उपाये करें और स्टोर करने का तरीका भी जान लें

0
30093
Grains Pulses Store Tips
How to protect Pulses from Insects. Easy Tips to Store Pulses. How to protect grains stored in home from pests. Trick To Protect grains.

Demo File Photo

Jabalpur: अक्सर घरों में कुछ सूखे अनाज रखे जाते है। जैसे बारिश के मौसम में सब्जियां बहुत महंगी हो जाती है, जिससे लोग परेशान होते है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में हरी सब्जियों में कीड़े हो जाते है, जिनको खाना बीमारी को बुलावा देना जैसे होता है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हर घर में काबुली चने, काले चने, मटर, राजमा जैसे सूखे अनाज घर पर रखते है। बहुत से लोग साल के 12 महिने ही रखते है। क्योंकि उन्हें छोले बटुरे, मसाला चना और राजमा चावल बेहद पसंद होता है।

बारिश का मौसम लोगों को पसंद तो होता है, परंतु इस मौसम में काफी मुसीबत भी उठानी पड़ती है। इस मौसम में कई तरह की बीमारिया दस्तक देती है। मच्छर और कई तरह के जीवाणु पनपते है। ऐसे में सूखे अनाजो में भी कीड़े लग जाते है और वो अनाज को ख़राब कर देते है।

अक्सर आपने देखा होगा की थोड़े लंबे समय के लिए कोई भी अनाज को बंद करके रख देते है, तो उसमें कीड़े पनप जाते है। अगर वे चनों में छेद कर देते है, तो उस चने का स्वाद भी बदल जाता है। इसलिए जब भी आप सूखे अनाज को लंबे समय के लिए स्टोर कर रहे है, तो आप इन टिप्स (Tips) को अपना कर उन अनाज की सुरक्षा कर सकते है, तो आइए जानते है क्या है ये टिप्स।

सुखी लाल मिर्च के साथ करे अनाज को स्टोर

जब आप कोई भी सूखे अनाज को लंबे समय के लिए संगृहीत करना चाहते है। तो आप सूखे अनाजो के साथ उसी बर्तन में सुखी लाल मिर्च के 8 से 10 टुकड़े डाल दें और हो सके तो किसी एयर टाइट डिब्बे (Airtight Box) में आप इन्हें रखे। क्योंकि नमी के संपर्क से ही कीड़े पनपते है।

क्या आप जानते है सूखी लाल मिर्च चने में पनपने वाले कीड़ों के लिए एक कीटनाशक का काम करता है और कीड़ों को पनपने से रोकता है। आप कोई भी सूखे और स्टोर करने वाले अनाजो के साथ मिर्च का प्रयोग करें। आपका चना और दालें कभी ख़राब नहीं होगी। मिर्च की महक से कीड़े मकोड़े दूर भागते है इस तरह आप अपने अनाज को सुरक्षित रख सकते है।

थोड़ी ही मात्रा में अनाज को संगृहीत करें

आप अपने चने और सूखे अनाज को कीड़ों से बचाने (To Prevent Grain Worms) के लिए सबसे आसान तरीका अपना सकते है। आप कोई भी अनाज ज्यादा न ख़रीदे भले थोड़ा थोड़ा बार बार खरीद कर उपयोग कर सकते है। इससे आपको कई फायदे होंगे। एक तो आपको कीड़े लगने का डर नहीं होगा और दूसरा आप बदल बदल के अनाज उपयोग कर सकेंगे।

यदि आपको लगता है कि आपके चने और अनाजो में कीड़े लग गए है। तो आप अपने अनाज को 2 से 3 दिन रोजाना धुप में रखे। जिससे उसके कीड़े धुप की वजह से इधर उधर भागने लगेंगे हो सकता है, कुछ मर भी जाए।

अनाज को धूप में रखने से उसके अंदर की नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है। जिससे दोवारा कीड़े होने की संभावना खत्म हो जाती है। आप चाहे हो चनों को हल्का सा सेक कर भी रख सकते है, अनाज गर्म रहने से कीड़े नहीं होते। काबुली और काले चने को किसी कांच के एयर टाइट बरनी मे रखे, जिससे कीड़े अंदर नहीं जा पाते।

तेज पत्तों के साथ अनाज को स्टोर करे

काबुली चनों (Chickpea) और अन्य अनाज को कीड़े से बचाने के लिए आपके संगृहीत करने वाले बर्तन में कुछ 10 से 12 तेज पत्ते (Tej Patte) को भी रख दें। तेज पत्तों की स्मेल से भी कीड़े भाग जाते है। साथ ही इन पत्तों की सुगंध भी चनों में आ जाती है।

जब आप छोले की सब्जी बनाने के लिए चनों को उबालते है, तो तेज़ पत्ते की महक से आपकी सब्जी का स्वाद दो गुना हो जाता है। इसके साथ एक और फायदा होता है ही आपके चने कीड़ो से बच जाते है और ये पत्ते चनों की नमी को भी अवशोषित कर लेते है।

दालचीनी का भी उपयोग कर सकते है

यदि आप काबुली चने या फिर काले चने, दाल अदि को खूब लंबे समय के लिए संगृहीत कर रहे है। आपको किसी कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करना और आपको डर है कि आपके चनों में कीड़ा न लग जाए, तो आप अपने चनों के साथ दालचीनी को भी रखे। कम से कम 8 से 10 लकड़ी को अपने डब्बे में डाले। जिससे उसकी महक से ही कीड़े दूर भाग जाएंगे और आपके चने सुरक्षित रहेंगे। दालचीनी भी एक कीटनाशक का काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here