अपने घरों के बाथरूम के टाइल्स को साफ़ करने के आसान तरीके जानें, इससे एकदम नया लुक आयेगा

0
30330
Bathroom Tiles Clean Tips
How to clean bathroom tiles home remedies. Bathroom tiles cleaning tips in hindi. Bathroom saaf karne ka tarika.

Demo Photo Used

Bhopal: हमारे घरों में सारी जगहों में से बाथरूम ही एक ऐसी जगह है, जिसका यूज हमारे घरों में सबसे ज्‍यादा होता है और यहा पर हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ की जाती है। बाथरूम (Bathroom) ही एक ऐसी जगह होती है। जहा पर शरीर को साफ करके हम खुद को सुन्‍दर और पवित्र बनाते है।

वैसे तो हम अपने घरों की सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन घरों के सभी रूमों की साफ सफाई करते करते हम अपने घरो के बाथरूम को साफ करना भूल जाते है। घर के सारे रूमों के साथ साथ बाथरूम को भी अच्‍छे से क्‍लीन करना बहुत ही जरूरी होता है।

अगर हमारे घर का बाथरूम अच्‍छे से साफ रहता है। बाथरूम एकदम क्‍लीन रहे और उससे खुशबू आये, तो हमारा मन भी खुश रहता है और हम घर के सारे काम आसानी से कर पाते है। लेकिन अगर बाथरूम अच्‍छे से साफ ना हो तो हमारा मन भी चिड़चिड़ा हो जाता है और हमारा दिन खराब हो जाता है।

बहुत अधिक गंदगी होने पर इससे हमें कई तरह के इन्‍फेक्‍शन होने लगते हे। बाथरूम की टाईल्‍स में लगी गंदगी इतनी जिद्दी होती है, कि उन्‍हें साफ करना इतना आसान नहीं होता जितना घर के दूसरे रूम में लगे टाईल्‍स को करना आसान होता है।

अगर आप भी अपने घर के बाथरूम की टाईल्‍स (Bathroom Tiles) को बिल्‍कुल घर के हाल की तरह चमकाना चाहते है, तो आज हम ऐसे टिप्‍स लेकर आये है। जिनके उपयोग से आप बाथरूम को बहुत ही आसानी से और बिना किसी दिक्‍कतों के क्‍लीन कर पाएंगे और बाथरूम की टाईल्‍स को शीशे की तरह चमका पाएंगे।

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

बाथरूम की जो टाइल्स होती है। उन पर लगे दाग बहुत ही जिद्दी होते है। अगर आप इनकी गंदगी को साफ करना चाहते है। तो बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते है। टाईल्‍स को साफ करते समय बैकिंग सोडा लेकर उसे गीला करें और ब्रश की सहायता से टाईल्‍स पर रगड़े।

अच्‍छी तरह से घिसने के बाद गर्म पानी डाल कर इसे पोछ ले। आपके बाथरूम की टाईल्‍स बिल्‍कुल नये टाईल्‍स जैसी चमकने लगेगी। और सारी गंदगी साफ हो जाने से आपको किसी भी तरह का इंफेक्‍शन भी नहीं होगा।

सिरका (Vinegar)

सिरके का इस्‍तेमाल घरों में बहुत सी चीजों को साफ करने में होता है कपड़े, बर्तन इत्‍यादि। इसे एक बहुत ही असरदार क्लीजर कहा जाता है। इन सबके साथ हम घरों के बाथरूम की टाइल्स को क्‍लीन करने में भी सिरके का उपयोग कर सकते है।

इसके लिए विनेगर और पानी बराबर क्‍वांटिटी में लेकर मिश्रण बनाते है और इसे टाईल्‍स में डालते हे। इस मिश्रण को डाल कर 10 से 15 मिनिट तक ऐसे ही छोड़ देते है। फिर से कपडे से या ब्रश की हेल्‍प से टाईल्‍स को साफ कर लेते है। टाईल्‍स एकदम आइने की तरह चमकने लग जाती है। जिससे आपका मन खुश हो जाता है।

नमक (Salt)

घरों के बाथरूम में गंदी टाइल्स को क्‍लीन और चमकदार करने के लिए (For Cleaning Bathroom Tiles At Home) नमक का भी प्रयोग किया जा सकता है। नमक का उपयोग करने के लिए डायरेक्‍ट ही नमक को गीले कपड़े में डालकर टाईल्‍स पर इसे लगा लेते है।

नमक को रात में लगाना चाहिए, ताकि रात भर इसे टाईल्‍स में लगाकर रखा जा सके फिर सुबह सुबह टाईल्‍स पर लगे नमक को गर्म पानी डालकर रगड़ने से टाईल्‍स बिल्‍कुल ही क्‍लीन हो जाती है और आइने की तरह चमकने लगती है।

नींबू का रस (Lemon Juice)

घरों की बाथरूम की टाईल्स को क्‍लीन और चमकदार बनाने के लिए हम घरों मे आसानी से उपलब्‍ध नींबू के रस का प्रयोग कर सकते है। हम जानते हे, कि नींबू अम्‍लीय प्रकृति का होता है और इससे घरों के बर्तनों और कपडो के दागो को भी साफ किया जा सकता है।

एसिडिक प्र‍कृति का होने के कारण ही नींबू बाथरूम की टाईल्‍स को भी बहुत ही आसानी से साफ कर देता है। अगर आप नींबू को डायरेक्‍ट प्रयोग नहीं करना चाहते है तो इसे बेकिंग सोडा में मिलाकर भी टाईल्‍स में लगाकर साफ कर सकते है। और मिश्रण डालने के बाद गर्म पानी से इसे साफ करना बहुत ही जरूरी होता है।

नमक और नींबू का मिक्‍सचर

अभी हमने नमक और नींबू का अलग अलग टाईल्‍स पर प्रयोग करना जाना। लेकिन आप चाहे तो नमक और नींबू का साथ में प्रयोग करके भी टाईल्‍स को चमका सकते है। नमक और नींबू को मिलाकर इसे डायरेक्‍ट बाथरूम की टाईल्‍स में डालते है।

इसे कम से कम 15 से 20 मिनिट तक ऐसे ही डाल कर रख देते है। 20 मिनिट बाद ब्रश लेकर टाईल्‍स को रगड़ते हे। अच्‍छे से घिसने के बाद टाईल्‍स में गरम पानी डाल कर साफ कर लेते है। आप देखेंगे की ये प्रयोग करने से टाईल्‍स बिल्‍कुल नये शीशे की तरह चमकने लग जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here