
Photo: Ek Number News Team
Indore: भूखे पेट भजन होये ना गोपाला यह लाइन तो हम सभी ने अपनी जीवन में हजारों बार सुनी है। जिसका अर्थ होता है, कि बिना खाना खाये कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। अगर खाना स्वादिष्ट हो तो हमारा दिन बन जाता है। पर खाना अगर स्वादिष्ट ना हो, तो दिनभर हमारा किसी काम में मन नहीं लगता। क्योंकि भूखे पेट हमारा काम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
कभी कभी हमारे घर में कुछ स्पेशल फंक्शन होता है और जब हम उस स्पेशल दिन के लिए खाना बनाते है, तो कई बार ऐसा होता है कि गल्ती से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है। जिस वजह से हमारी सारी मेहनत खराब हो जाती है।
कम नमक वाला खाना तो आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन ज्यादा नमक वाला खाना (High Intake Of Salt) नहीं खाया सकता है। जब सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है, तो हमें कोई रास्ता नहीं दिखाई देता और हम दूसरा खाना बनाने लग जाते है। ताकि हमारा फंक्शन खराब ना हो।
अगर आप भी कुछ इसी तरह की दिक्कत का सामना कर चुके है और चाहते है कि यह सिचुएशन आने पर बिना किसी मेहनत और परेशानी के आप इसे ठीक कर सके। तो आज हम आपके पास ऐसे छोटे छोटे उपाय लेकर आये है।

ऐसा करके आप इस तरह की छोटी मोटी परेशानी से निजात पा सकेंगे और समय को बचा कर अच्छे से अपने फंक्शन को इंज्वाय कर पाएंगे। आइये जानते है, कुछ आसान से तरीके जिनकी मदद से आप अपना खाना स्वादिष्ट बना सकते है फिर से।
आलू (Potato)
अगर बनाई सब्जी ग्रेवी वाली हो या फिर दाल हो और इसमें नमक अधिक होने पर हम आलू (Aaloo) का उपयोग कर सकते है। इसके लिए हमें आलू के छोटे छोटे टुकडे़ करके दाल या फिर ग्रेवी वाली सब्जी में डालना होता है।
इसके इस्तेमाल के कुछ ही समय में हम देखेंगे, कि आलू नमक सोख लेगा और आपकी बनाई हुई सब्जी या दाल से नमक कम होकर उसका टेस्ट नॉर्मल हो जाएगा। ध्यान दे कि आलू डाल कर सब्जी को कम से कम 20 मिनिट तक पकाना होता है। 20 मिनिट के बाद आप आलू के टुकडें निकालकर अलग कर सकते है और इस सब्जी का टेस्ट लेकर खा सकते है।
आटा की गोलियां (Flour Pills)
अगर हमारी सब्जी दाल या ग्रेवी वाली है। तो नमक अधिक हो जाने की स्थिति में हम आटे का उपयोग करके नमक कम कर सकते है और सब्जी के बिगड़े स्वाद को ठीक कर सकते है। इसके लिए हमें आटे की 3 से लेकर 4 गोलियां बनानी होती है।
इस गोली को दाल सा फिर ग्रेवी वाली सब्जी में डालना होता है। कुछ देर के बार हम देखेंगे कि आटा सब्जी का एक्स्ट्रा नमक सोख लेता है और हमारी सब्जी खाने योग्य हो जाती है। कुछ समय के बाद इन आटे की गोलियां को हम दाल या फिर सब्जी से निकालकर अलग कर देते है।
दही (Curd)
ग्रेवी वाली सब्जी में अगर नमक ज्यादा हो जाये, तो उसे कम करने के लिए हम दही का भी यूज कर सकते हे। इसके लिए मार्केट से दही लाकर ग्रेवी वाली सब्जी में 2 से 3 चम्मच दही डाल देते है। दही डाल देने से सब्जी में नमक की मात्रा कम हो जाती है और आप समय कि बचत करते हुए इसी सब्जी को आराम से खा सकते है।
क्रीम (Cream)
अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो जाये, तो उस सब्जी में नमक की मात्रा कम करने के लिए सब्जी में क्रीम डाल सकते हैं। क्रीम के सब्जी में डालने से हमारी बनाई गई ग्रेवी वाली सब्जी क्रीमी हो जाती है और साथ ही एक्स्ट्रा नमक जो खाने में होता है, वह भी कम हो जाता है। क्रीम डालने के बाद हमारी सब्जी स्वादिष्ट हो जाती है।
नींबू (Lemon)
पुराने बताये गये सभी उपाय ग्रेवी वाली सब्जी के लिए थे। अगर आपकी सब्जी में ग्रेवी नहीं है। अगर सब्जी सूखी हो और उसमें नमक ज्यादा हो जाये, तो आप नींबू का उपयोग करके नमक की मात्रा सब्जी में कम कर सकते है। इसके लिए सब्जी में नींबू का थोडा सा रस निकालकर मिलाना होता है। इससे हमारी सब्जी में नमक का स्वाद कम हो जायेगा और सब्जी का स्वाद भी पहले से अच्छा हो जायेगा।
घी (Ghee)
दाल या फिर ग्रेवी वाली सब्जी में नमक अधिक हो जाने कि स्थिति में हम सब्जी में घी (Butter) का उपयोग भी कर सकते है। इसके लिए सब्जी में 1 से 2 चम्मच घी डालना होता है। घी डालने के बाद आप देखेंगे की सब्जी में नमक की मात्रा सही हो गई है और आपकी सब्जी पहले से अच्छी और स्वादिष्ट बन गई है।
ब्रेड या काजू का पेस्ट
अगर सब्जी ग्रेवी वाली हो और उसमें नमक की मात्रा ज्यादा हो गई हो, तो आप उसमें नमक की मात्रा ब्रेड (Bread) के कुछ छोटे टुकड़े करके या फिर काजू का पेस्ट बनाकर डालकर संतुलित कर सकते है। जब आप इसमें ब्रेड या फिर काजू का पेस्ट (Cashew Paste) डालेंगे। तो आप देखेंगे कि आपकी सब्जी से नमक की मात्रा कम हो गई है और सब्जी खाने लायक हो गई है।
बेसन (Gram Flour)
बेसन का इस्तेमाल करके भी हम सब्जी का स्वाद ठीक कर सकते है। अगर सब्जी ग्रेवी वाली ना हो कर सूखी सब्जी हो तो सब्जी से नमक कम करने के लिए बेसन को 2 से 3 चम्मच सब्जी में डालना होता है। इससे सब्जी में डाला गया अधिक नमक कम हो जायेगा और सब्जी का स्वाद ठीक हो जायेगा।
यह कुछ टिप्स थे, जिनकी सहायता से हम सब्जी में गल्ती से अधिक हो गये नमक की मात्रा को ठीक कर सकते है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का दैनिक जीवन में सामना करते है। तो इन टिप्स का इस्तेमाल करें और समय की बचत करके फंक्शन इंज्वाय करें।



