
Jabalpur: गर्मी के मौसम की सबसे खास चीज़ कच्ची केरी होती है। बहुत से लोगो को गर्मी का मौसम बहुत पसंद होता है। परंतु बहुत से लोग गर्मी पसंद नहीं करते। गर्मी के मौसम के मौसमी फल सबसे खास होते है कच्ची केरी, तरबूज, खरबूज और बहुत सी चीज़े।
जब लोग कच्ची केरी को नमक के साथ खाते है। तो उनके सामने जो भी बैठा होता है। उसके मुह में तक पानी आ जाता है। इन केरियो से तो लोग ना जाने क्या क्या बना लेते है, आम पन्ना, आम की चटनी आदि आज हम इन कच्ची केरी से खट्टी मीठी केंडी बनाना (Raw Mango Candy Recipe) सीखेंगे, जो बच्चो के साथ साथ बड़ो को तक बेहद पसंद आती है।
बचपन में तो क्या क्या खाया करते थे। आइये आज एकबार फिर बचपन को जीते है। इन खट्टी मीठी केंडी (Khatti Meethi Candy) के साथ लोग मार्किट से खरीद कर खाते है। आज हम घर पर ही मार्किट स्टाइल में बनाना सीखेंगे। आइये इसको बनाने का तरीका सिखाते है।
केंडी बनाने के लिए क्या चाहिये
खट्टी मीठी केंडी बनाने के लिये हमें चाहिए 1 मीडियम साइज़ का कच्चा आम, एक चौथाई टीस्पून भुना ज़ीरा पाउडर, एक चौथाई टीस्पून काला नमक, आधा कप चीनी, 2 से 3 ड्रॉप्स ग्रीन फ़ूड कलर आदि। यदि आप इनको ज्यादा मात्रा में बनाना चाहते है तो सभी सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते है।
खट्टी मीठी केंडी बनाने का तरीका
कच्चे आम से खट्टी मीठी कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह छील लीजिये। इसके बाद आम को एक बार पानी से धो लीजिये। अब आम को छोटे छोटे स्लाइस में काट लिजिये और उसके अंदर के बीज को निकाल दीजिये।
आम के स्लाइस को छोटे-छोटे क्यूब सेप में काटे। इसके बाद आम के स्लाइस को मिक्सी जार में आधा कप पानी के साथ डालकर आम को एक दम महीन पीस लीजिये। इसके बाद आम के इस पल्प को छानना है। उसके लिए एक बाउल के ऊपर बारीक छन्नी रखकर आम के पल्प को छान लेना है। छानने पर आम के रेशे छन्नी की सहायता से निकल जाएंगे। और जूस बाउल में रह जायेंगा। कैंडी बनाने के लिए हमे आम के जूस की ही जरुरत होगी।
ट्रांसपेरेंट केंडी बनाने के लिए लाइट वेट मैंगो जूस का इस्तेमाल करे
इसके बाद आम के जूस को एक गिलास में निकाल कर करीब 15 से 20 मिनट के लिए बिना हिलाए रख दीजिए। आप देखेंगे कि गाड़ा जूस नीचे और लाइट वेट जूस ऊपर आ जाता है। मतलब यह मैंगो जूस 2 लेयर में बट जाता है।
हमें केंडी ट्रांसपेरेंट बनानी है, तो हमें उसके लिए लाइट वेट जूस की जरुरत पड़ेगी। ऐसा करने से हमारी केंडी ट्रांसपेरेंट और क्रिस्टल जैसी बनेग। यदि हम सारे जूस को मिक्स करके बना देंगे, तो हमारी केंडी ट्रांसपेरेंट नहीं बन पाएगी।
15 से 20 मिनट बाद आपको लाइट वेट लेयर को स्पून की मदद से अलग बर्तन में निकाल लेना है और नीचे वाली लेयर जो हैवी जूस हैं। उसको अलग बर्तन में रख देना चाहिए। क्यूंकि इसका इतेमाल कैंडी बनाने में नहीं होगा।
अब एक बर्तन में चीनी और दो टेबलस्पून पानी डालकर मीडियम फ्लेम चीनी घुलने तक पकाएं ध्यान रहे की जब तक चीनी न घुले उसे किसी चम्मच या स्पेचुला से चलाते रहना है। चीनी जब पूरी तरह घुल जाएँ तो उसे दो मिनट और पका लेना है ।इसके बाद चीनी के घोल में लाइट जूस डालकर ग्रीन फ़ूड कलर डाले और अच्छे से मिक्स करते हुए पके लें ।
जब मिश्रण जमने लगे तो गैस बंद कर दें
5 मिनट और पकाने के बाद इसमें काला नमक और भुना ज़ीरा पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स कर लें। धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाए, जब तक यह मिश्रण गाढ़ा नही हो जाता। जब आपका मिश्रण गाढ़ा होने लगे। तब इसको चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी ले और उसमें 2-4 बून्द मिश्रण की डाल दें।
फिर इस मिश्रण की बूँद को उठा कर देखे। अगर बून्द जमी हुई सी महसूस होती है, तो आपका मिश्रण केंडी के लिए तैयार है। इसके बाद गैस को बंद कर दें और कुछ मिनट के लिए मिश्रण को ठंडा होने दे। इसके बाद किसी भी सेप की केंडी मोल्ड में आप इस मिश्रण को एक एक चम्मच भर कर थोड़ा टेब टेव कर दें।
इससे आपका मिश्रण सही से मोल्ड में फिक्स हो जाएगा और उस मोल्ड को कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दे। जब केंडी सेट हो जाएगी, तो मोल्ड से निकाल कर केंडी सभी को खिला सकते है। यह मार्किट जैसी केंडी आप लोग भी घर पर जरूर बनाए और यह आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दें।



