
Photo Credits: Twitter(@sharmashutosh01)
Dehradun: आज की व्यस्त जिंदगी में एक ब्रेक का होना बहुत जरुरी होता है। ब्रेक भी ऐसा की एक बार में ही सारी की सारी फ्रस्टेशन निकल सके। इसके लिए लोग ट्रिप प्लान करते है, घर से दूर एक ऐसी जगह पर लोग जाना पसंद करते, जहा शांति और सुकुन के 2 पल बिता सके।
जब भी कभी ट्रिप पर जाने की बात होती है, तो सबसे पहले मन में ख्याल आता है कि कहा जाना है, कहा रुकना है और बजट के अंदर ही सारी चीज़े हो सके और सबसे महत्वपूर्ण बात की जगह घर से पास हो।
प्राकृतिक नज़ारे और सुन्दर वादियों के तो सभी फैन है। ऐसे में ऋषिकेश वाटरफाल सबसे बेस्ट जगह में से एक है। साथ ही यह दिल्ली से काफी नजदीक है और प्राकृतिक नज़ारो के तो क्या ही कहने है। ऋषिकेश बारिश के मौसम में और भी ज्यादा सुन्दर लगता है।
एक बार जाने के बाद आप बार बार जाना पसंद करेंगे, वहां पर जाने के बाद आप यदि वॉटरफॉल को एन्जॉय करना चाहते है, तो वो भी एन्जॉय कर सकते है। अक्सर लोग ऋषिकेश पहुचने के बाद उन जगहों पर पहुंच पाते है जिनके बारे में वो जानते है या फिर पहले कभी गए हो।
आपको बता दें कि ऋषिकेश में भी बहुत सी खूबसूरत और छुपी हुई जगह भी है, जहाँ पर बहुत कम लोग ही पहुच पाते है। इन गुप्त जगहों में से एक है, पटना वाटरफॉल। सुनकर थोड़ा आश्चर्य होगा, परंतु यह खूबसूरत वाटरफॉल ऋषिकेश की शान है, साथ ही आकर्षक जगहों में से एक हैं। तो आइए आज हम इन्ही आकर्षक जगह के बारे में बात करेंगे।
बिहार राज्य का पटना वॉटरफॉल (Patna Waterfall) की जानकारी
वैसे आपको ऋषिकेश के अंदर ढेरों छोटे से छोटे और बड़े से बड़े वॉटरफॉल्स मिल जायेंगे। जो बारिश के मौसम में और भी सुहाबने हो जाते है। परंतु ऋषिकेश शहर में और भी ऐसे वॉटरफॉल्स हैं, जहाँ पहुचने के लिए काफी दूर तक चलना पड़ता है। ट्रेकिंग के बाद आप उन खूबसूरत वॉटरफॉल तक पहुचेंगे।
आपको बता दें कि पटना वॉटरफॉल भी इन्ही वाटर फॉल में से एक है। यदि आपकी मंजिल पटना वाटर फॉल है, तो आपको अपनी मंजिल तक पहुचने के लिए ट्रैकिंग का सहारा लेना पड़ेगा। ऋषिकेश में एक लक्ष्मण झूला नाम की जगह है, जहाँ से आपको पटना वॉटरफॉल 7 किलोमीटर दूर पड़ेगा है।
देवभूमि ऋषिकेश में पटनावाटरफॉल में आनंदमय समय व्यतीत करते हुए…. pic.twitter.com/vO1p6Apz7T
— Ashutosh Sharma (@sharmashutosh01) October 19, 2021
पटना वॉटरफॉल के लिए आपको 1.5 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी। यहाँ आने से पहले खाने पीने की चीज़ों को जरूर रख लें, क्योंकि वहां खाने पीने की कोई खास व्यवस्था नही है। वॉटरफॉल के साथ ही आप यहाँ पर खूबसूरत गुफाये भी देखगें। बारिश के मौसम में पटना वॉटरफॉल की खूबसूरती बढ़ जाती है।
पटना वॉटरफॉल का इतिहास
आपको बता दें कि इस वाटरफॉल का नाम ऋषिकेश के एक छोटे से शहर पटना के नाम पर रखा था। क्योंकि यह छोटा सा शहर झरने के करीब बसा हुआ है। पटना वॉटरफॉल चूना पत्थर की गुफाओं के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।
Here's some photos that I took while I was in Rishikesh such an amazing place. Patna waterfall#NFT #NFTCommunity #NFTs #travel #travelphotography #NFTartist #nftart #nftcollector #nature pic.twitter.com/eDzeWkGRKL
— HONEY (@honeydjent) April 12, 2021
ऋषि मुनियों के मुताबिक इन चूना पत्थर की गुफा को भगवान विष्णु को अर्पित की गई है और इस गुफा के अंदर एक छोटा मंदिर बना है, जो भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) का है। इसीलिए भी यह जगह बहुत प्रसिद्ध है, साथ ही गुप्त भी।
पटना वॉटरफॉल जाने का बेस्ट मौसम बारिश है
आप चाहे तो साल के हर महीने यहाँ के वाटरफॉल घूम सकती है। परंतु यहाँ का एक खास दृश्य बारिश के मौसम में देखने को मिलता है, जब बारिश का पानी इस झरने में भर जाता है। परंतु एक बात हमेशा याद रहे कि सूर्यास्त होने के पहले वहां से निकल जाए, क्योंकि इस क्षेत्र में तरह तरह के वन्यजीव भरे हुए है। जिससे यह जगह सुरक्षित नहीं है। इसलिए इस वाटरफॉल को घूमने के लिए घर से सुबह जल्दी निकले और शाम होने से पहले वहां से निकल आए। इससे आप और आपकी ट्रिप दोनों ही सुरक्षित रहेगी।
पटना वॉटरफॉल तक पहुचने का रास्ता
ऋषिकेश के पटना वाटरफॉल तक पहुचने का रास्ता (How to reach Patna Waterfall from Rishikesh) बहुत आसान है। ऋषिकेश शहर के रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर की दुरी पर यह वाटरफॉल बना हुआ हैं और ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से 7 किलोमीटर की दुरी पर है। इस वॉटरफॉल के सबसे नज़दीक पटना गांव है।
देवभूमि ऋषिकेश में पटनावाटरफॉल का आनंद लेते हुए…. pic.twitter.com/o0XJTX4wbd
— Ashutosh Sharma (@sharmashutosh01) October 19, 2021
पटना वाटरफॉल नीलकंठ मंदिर (Neelkanth Temple) के रास्ते पर पड़ने वाला गरुड़ चट्टी वाटरफॉल (Garud Chatti Waterfall) से करीब 3 किमी है। इस जगह तक पहुचने के लिए पर्यटकों को राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से 1 किमी की ट्रेकिंग करनी होती है।
इस जगह का सबसे पास का एयरपोर्ट जॉली ग्रांट (Jolly Grant International Airport Dehradun) है। जो ऋषिकेश से 20 किमी दूरी पर है। यहाँ पर सड़क मार्ग की भी सुविधा है। सभी मार्ग आपस में दूसरे से जुड़े हैं। यदि आप अपनी सुविधा के अनुसार बाय बस या बाय कार आना चाहते है, तो आपको आने में कोई परेशानी नहीं होगी।



