
Photo Credits: Twitter Viral Photo
Indore: गर्मी का मौसम चल रहा है और धुप का कहर भी 40 से 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान में लोग जहा घर से बाहर निकलना नहीं चाहते ऐसी धुप में लोग 2 रोटी के लिए इधर उधर घूमते है। ये समय गरीबो के लिए बहुत मुसीबत का समय होता है।
गरीबो और दिहाड़ी मजदूर को तो ठंडी गर्मी बरसात हर मौसम में घर से निकल कर दिन भर काम कर 2 पैसे कमाने होते है और अपना पेट पालते है। गरीबो के बच्चों को भी यही सब झेलना पड़ता है। अपने माँ बाप की मदद के लिए वे भी बाल श्रम करने पर मजबूर हो जाते है।
बाल श्रम के चलते जीवन में शिक्षा के आभाव से एक बार फिर वही मजदूर पैदा हो जाता है। आज की कहानी एक बच्चे की और एक डांसिंग कॉप की है जिसने साबित किया कि आज भी दुनिया में इंसानियत जिन्दा है।
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे एक टैफिक पोलिस (Traffic Police) के पैर पर एक बच्चा पैर रख कर खड़ा है, तो आइये हम जानते है क्या है माजरा।
आग की तरह तपी सड़क पर बिना चप्पल के खड़ा था बच्चा
यह घटना मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर की है। वर्तमान समय में गर्मी का कहर छाया हुआ है। ऐसी भीषण गर्मी में सभी वर्ग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे है, इसलिए इंदौर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले एक सिपाही रंजीत सिंह (Indore Dancing Cop Ranjeet Sing) सोशल मीडिया पर चर्चा में है, हालांकि सिपाही रंजीत सिंह एक नेक आदमी है। वे हमेशा लोगों की मदद करते हैं।
हर बार लोगों में चर्चा का विषय बनते है, हर बार की तरह इस बार भी रंजीत सिंह ने सबका दिल जीत लिया। इस बार उन्होंने दो गरीब बच्चो की एक अलग ही तरीके से मदद की और आज पूरी दुनिया में तारीफे बटोर रहे है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर शहर के हाईकोर्ट चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे यहां से गुजर रहे लोगों ने डांसिंग कॉप के नाम से फेमस एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही रंजीत सिंह के साथ दो बच्चों को देखा। वे बच्चे सड़कों पर कचरा बीनने का काम करते है। दोनों बच्चे में से एक बच्चे ने चप्पल नहीं पहनी थी, जिससे उसके पैर जल रहे थे, इसलिए वो बच्चा रंजीत के जूतों पर खड़ा था।
रंजीत ने बोला ट्रैफिक के रुकने तक मेरे पैर पर खड़े रहो
मिली जानकारी से पता लगा की भीषण धूप (Hot Sun) से सड़के आग की तरह तप रही है। ऐसे में सड़क पर ड्यूटी कर रहे एक कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह देखते है कि बहुत ज्यादा ट्रैफिक के कारण दो छोटे छोटे बच्चे सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्होंने दोनों बच्चों को अपने पास बुला कर खड़ा कर लिया।
उन्होंने देखा की एक बच्चा नंगे पैर है, सिग्नल भी बंद है और बच्चे का पैर जल रहे है, जिससे वो सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा। फिर बच्चे ने सिपाही रंजीत सिंह से बोला सर जल्दी से रोड पार करा दीजिये, मेरे पैर जल रहे है। इस बात पर रंजीत सिंह ने बच्चे से कहा कि मेरे पैर पर खडे हो जाओ, जब तक ट्रैफिक रुकता नहीं। इसके बाद ट्रैफिक खत्म होते ही सिपाही रंजीत ने दोनों बच्चो को रोड पार करा दी।
ड्यूटी ख़त्म कर बच्चे को दिलाई चप्पल
जब लोगों ने देखा की देश के रक्षक किस तरह काम कर रहे है, तो उन्होंने सिपाही रंजीत सिंह की खूब तरफ की और कुछ लोगों ने इसका फोटो भी निकाल कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उस बच्चे का नाम लक्की है और वो इंदौर के गांधी हॉल के पीछे झुग्गीयों में रहता है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल कर खूब वायरल हो रही है। लोग रंजीत सिंह की बिना थके तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट चौराहे पर तैनात सिपाही रंजीत की ड्यूटी सुबह के 9 बजे से 12 और दोपहर 3 बजे से 6 तक रहती है। ड्यूटी ख़त्म कर रंजीत सिंह बच्चों को बाइक पर बैठाकर रानीपुरा ले गए और वहां से लक्की के लिए नई चप्पल ली बच्चा नई चप्पल पा कर खूब ख़ुश हुआ।
सोशल मीडिया पर फैली यह फ़ोटो
श्याम मीरा सिंह के द्वारा यह फोटो ट्विटर पर शेयर की गई। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा है कि
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मिस्टर रंजीत सिंह ने आज इन 2 बच्चो की मदद की ये बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे परंतु सिग्नल बंद था, एक बच्चा बिना चप्पल के था उसके पांव जल रहे थे।
२ बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे सिग्नल बंद थाबच्चे के पाँव जल रहे थेबच्चे ने कहा सर पाव जल रहे हे रोड क्रॉस करवा दो पर रोड पर सिंगल बाइक वालों का चालू था मेने कहा जब तक ट्रैफ़िक रुकता नहीं मेरे पेर पर पेर रख लोओर जेसे ही उसने ऐसा किया मुझे ऐसा लगा जेसे भगवान ने मेरे ऊपर पाव रख हो pic.twitter.com/rS3zTYnV9t
— Ranjeet singh (@THEMOONWALLKAR) May 19, 2022
बच्चा कहता है कि ‘सर पांव बहुत जल रहे हैं, जल्दी से रोड क्रॉस करवा दीजिये, रंजीत उस बच्चे से कहते है कि जब तक ट्रैफिक नहीं रुकता, तुम मेरे पैर पर पैर रख कर खड़े हो जाओ।
ट्रैफ़िक पुलिस के इस सिपाही का नाम रंजीत सिंह है। 2 बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे सिग्नल बंद था बच्चे के पाँव जल रहे थे। बच्चे ने कहा- सर पाँव जल रहे हैं, रोड क्रॉस करवा दो, रंजीत ने कहा- जब तक ट्रैफ़िक रुकता नहीं मेरे पैर पर पैर रख लो” pic.twitter.com/IxIKc8gOUC
— Shyam Meera Singh (@ShyamMeeraSingh) May 19, 2022
ट्रैफिक सिपाही रंजीत सिंह ने इस तस्वीर को अपने फेसबुक अकाउंट में भी शेयर किया है और वे लिखते है कि जैसे ही बच्चे ने मेरे पैरों पर पैर रखा, मुझे ऐसा लगा कि स्वयं भगवान ने मेरे ऊपर पैर रखा हो बच्चे भगवान ही होते है। इसलिये उसे मैंने चप्पल दिलाई, जिससे वो बच्चा भी बहुत खुश हुआ आज का ये एक्सपीरियंस मैं कभी नहीं भूल सकता।



