
Chanpatia, Bihar: भारत में तो विदेशी चीज़े खूब बिकती है, क्योंकि बहुत सारी चीज़ें भारत में नहीं बन पाती तो विदेश से आयात की जाती है भारत देश से भी चीजें निर्यात होती है, पर एक छोटी जगह से नहीं पर अब ऐसा होने वाला है। बिहार राज्य सबसे गरीब राज्य माना जाता है, वहाँ के लोग दूसरे राज्यों में जॉब करते है।
बिहार के निवासी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे है। बिहार के हर दूसरे तीसरे घर में एक आईएएस या आईपीएस है, क्योंकि यहाँ के लोग सिर्फ शिक्षा से जीतते है। बिहार की जलवायु और जमीन औद्योगिक क्षेत्र में पीछे है, इसलिए अब बिहार भी अपने ऊपर लगे इस कलंक को धीरे धीरे धो रहा है, यानि अब बिहार में भी उद्योग प्रगति करेगा।
पिछले दो से तीन सालों में बिहार में कई औद्योगिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने मिले। फूड प्रोसेसिंग यूनिट इथेनॉल प्लांट साथ ही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भी आरंभ हो गया है। यह स्टार्टअप (Startup) काफी अच्छा चल रहा है। अब बिहार में बने कपड़ों की मांग विदेशों तक हो रही है।
विदेशों में बिहार के कपड़ो (Bihar Textiles) की भरी मांग आ रही है
आपको बता दें कि शुरुआत में यूट्यूब पर स्टार्टअप जोन चनपटिया (Chanpatia Startup Zone) के प्रोडक्ट के नाम यह बिज़नेस शुरू हुआ, यूट्यूब में देश विदेश के लोग इस वीडियो को देखते है, जब यह वीडियो मलयेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई के टेक्सटाइल क्षेत्रो के व्यापारियों तक पहुची तो बिहार के उद्यमियों से संपर्क कर करोड़ों रुपये का के सामानों का ऑडर दिया जैसे साड़ी, लहंगा, शर्ट, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक सूट आदि।
उन व्यापारियों से ये भी कहा कि स्टार्टअप जोन में जो भी प्रोडक्शन है हम सारे प्रोडक्ट खरीद लेंगे। जो की बिहार के लिए ख़ुशी की बात है पहला और बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद स्टार्टअप जोन के उद्यमियों के चहरे ख़ुशी से खिले हुए है।
शुक्रवार की शाम चनपटिया स्टार्टअप जोन उद्यमी बिहार के डीएम से मिलने गए और ख़ुशी-ख़ुशी बताते हुए कहते है कि चनपटिया स्टार्टअप जोन की जानकारी अब विदेशों तक में पहुंच चुकी है और अब वह अपना काम विदेशों में भी शुरू करने जा रहे है।
प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ी तो मशीनों की जरुरत आन पड़ी
जब प्रोडक्ट की डिमांड पढ़ी तो वहां के उद्यमियों ने कहा जैसे जैसे विदेशों से ऑर्डर मिल रहे है, उतना प्रोडक्ट का प्रोडक्शन करने के लिए वर्कर और मशीनों की जरुरत बढ़ गई है इसी लिए काम को स्पीड देने के लिए और मशीने लगानी होंगी।
The Chanpatia startup zone. pic.twitter.com/VRTEF2HrTa
— sameer varma (@sameer11varma) August 22, 2021
वहाँ के डीएम ने कहा कि यह स्टार्टअप जोन के लिए बहुत बड़ी सफलता है। मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई जैसे शहरों से इतनी बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलना भारत और बिहार के लिए गौरव की बात है। सभी उद्यमी अपने तरफ से भरपूर मेहनत और प्रयास करें साथ ही समय से इन ऑर्डर को पूरा करें।
दिल्ली टेक्सटाईल एशोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट बिहार के उद्यमियो का मनोबल बढ़ाया
जब इस बात जानकारी दिल्ली टेक्सटाईल एशोसिएशन (The Textile Association Delhi ) के वाइस प्रेसिडेंट को लगी, तो उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बिहार के जिलाधिकारी एवं उद्यमियों से संपर्क कर बात की।
Navpravartan Startup zone Chanpatia, West Champaran , Bihar receives award for Innovation District pic.twitter.com/H4qPdsuOgn
— DD News (@DDNewslive) April 21, 2022
उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन के उत्पादों की मार्केटिग के लिए सभी को बधाई दी और इस बिज़नेस में अपनी रुचि जाहिर की। उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन (Chanpatia Startup Zone) के मुख्य उद्यमी ओमप्रकाश पटेल से सभी प्रोडक्ट के रॉ-मेटेरियल, प्रोडक्शन रेट, क्वालिटी, ट्रांसपोर्टिंग की विस्तार से जानकारी ली।
प्रोडक्ट को निर्यात के लिए एक्सपोर्ट की व्यवस्था की
बिहार के जिलाधिकारी ने प्रोडक्ट का निर्यात करने की अच्छे से अच्छी व्यवस्था अपनी देख रेख में करने का आदेश दिया और एक एक्सपोर्ट सेल का गठन करने के लिए भी कहा। इस सेल में एक्टिव अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मलित करने को कहा, जो अच्छी तरह से स्टार्टअप जोन चनपटिया के उत्पाद को निर्यात कर सके।



