
Photo Credits: EV Squad Mobility
Delhi: दिन प्रति दिन बढ़ते बिजली और पेट्रोल के दाम से हर कोई परेशान है। लोग लोकल एरिया में पैदल जाना पसंद करते है, परंतु पेट्रोल का खर्चा एफोर्ट नहीं कर पाते। अब वो समय दूर नहीं, जब एक बार फिर साइकिल का चलन शुरू हो।
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए लोगों ने तरकीब निकाली और इलेक्टिकल कार का इन्वेंशन कर डाला। यह एक ऐसी कार है, जिसमे ऊपर सोलर पैनल लगा हुआ है। जिससे यह चार्ज होती है। सूर्य की किरण पृथ्वी पर रहने वाले लोगो के लिए ऊर्जा का प्राकृतिक स्त्रोत है।
नीदरलैंड की एक कंपनी स्क्वाड मोबिलिटी (Squad Mobility) ने एक पिंट के साइज की अर्बन इलेक्ट्रिक कार (Urban Electric Car) बनाई है। जो कही भी पार्किंग स्लॉट पर आसानी से पार्क की जा सकती है। इस कार की सबसे अच्छी बात यह है की इसकी छत पर एक सोलर पैनल लगा है, जो ईवी कार के लिए बिजली बनाता है।
सोलर स्क्वाड इलेक्ट्रिक वाहन (Solar Squad Electric Vehicle) में सभी के लिए एक फायदे मंद सोलर पावर्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन के ऑप्शन की तरह काम आ सकता है। ईवी कार में दो सीट है और एक बॉक्सी टॉलबॉय लगा है, जो हैचबैक की तरह दिखाई पड़ता है। जिसे टू-व्हीलर में अपना अंतर बनाए रखने के लिए बनाया गया है। ईवी को बहुत ही अलग अंदाज से डिजाइन किया गया है। जिसमें एक बड़ी सी विंडो, एक ओपन रोल केज और स्टाइलिश व्हील्स हैं। EV में रिमूवेबल डोर और रूफ माउंटेड सोलर पैनल भी है।
सोलर पैनल (Solar Panel) से स्वयं चार्ज हो जाती है
EV मिनी 2 सीटर कार को अभी सिर्फ पेश किया गया है। इसके ब्रिकी 2023 से शुरू होने की संभावना है, जिसकी कीमत 6250 डॉलर मतलब इंडियन करेंसी में लगभग 5 लाख रुपये। इस कार की छत पर सौर पैनल लगाया गया है, जिससे यह धुप से चार्ज होकर लगभग 20 किमी तक चल सकती है।
एक बात का ध्यान रहे की हमेशा धूप वाले दिन नहीं रहते। इसलिये धूप ना होने की स्थिति में कार में एक पोर्टेबल बैटरी पैक लगा है, जो 100 किमी तक चल सकता है। सोलर सिटी कार बाहर से दिखने में छोटी दिखती जरूर है, परंतु इसके अंदर एक बहुत बड़ा केबिन है, जो दिखने में काफी सुन्दर है और सुविधा जनक भी है।
सोलर सिटी कार (Solar City Car) के फीचर्स
हलाकि कार के केबिन में ज्यादा अच्छे फीचर्स नहीं हैं। इसमें केवल एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम उपलब्ध है। इस में लोगों के आराम के लिए के एक फोन होल्डर लगा है, जो नेविगेशन और इंफोटेनमेंट के लिए उपयोग होने पर फोन को होल्ड कर देता है।
Squad Mobility Offers A Solar-Powered Electric Car For $6,500 https://t.co/gagPiznwCk pic.twitter.com/Hp0StZUJ5v
— Engin Dikmen (@gezgintrk) May 17, 2022
इस कार के प्रदर्शन की बात की जाए तो, ईवी 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर चल सकती है, इसमें दोहरे रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 5 पीएस का पावर आउटपुट के तौर पर देता है। 2 सीटर कार लॉन्च होने के बाद कंपनी अब 4 सीटर कार के वेरिएंट को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। जो 2 सीटर की तुलना में 15 किमी प्रति घंटे ज्यादा की स्पीड पर चल सके।
दो लोगों के लिए फायदेमंद है
कंपनी मालिक ने बताया इस कार में दो व्यक्ति अपने लग्गेज के साथ कॉम्फोर्टबली बैठ सकते है। इस कार में सामान को रखने के लिए एक अलग से जगह दी गई है। इसके साथ ही बाहर के साफ और स्पष्ठ दृश्य को देखने के लिए बड़ी सी खिड़कियां बनाई गई है।
Squad Mobility officially launches its Solar City Car optimized for private and shared EV use: Following three years of development, Squad Mobility has officially launched the SQUAD Solar City Car – a two-seater solar electric vehicle (SEV) that can be… https://t.co/X483aDoawu pic.twitter.com/DI9dViYLRf
— Daniel Aharonoff (@broadscaler) May 16, 2022
आपके बैग या लैपटॉप के लिए एक जगह सुनिश्चित की है, जहाँ सुव्यवस्थित डैशबोर्ड, कप होल्डर, एक फोन होल्डर और एक यूएसबी चार्जर के लिए सभी सुविधाओं से लैस बनाया गया है। ऐसा माना जा सकता है कि स्क्वाड ने सोलर सिटी कार और दोपहिया वाहनों के बीच के फर्क को खत्म किया है।



