यदि घर पर मक्खियाँ कर रही हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें यह घरेलू उपाये

0
25670
Makkhee Bhagane ke Upaye
Easy Ways to Get Rid of flies at Home. Tips to Keep Flies Away From Home. Its Means Makkhee Bhagane Ke Upaye.

File Photo Credits: Pixabay

Bhopal: गर्मी और बारिश के मौसम में कई तरह के जीव पैदा होते है और घरों में आकर परेशानी मचा देते है। इन्ही जीवो मे से एक मक्खी (Fly) है, जो गर्मियो के मौसम में काफी ज्यादा मात्रा में होती है और इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल उक्त उत्पाद का इस्तेमाल करते है। परंतु कोई खास असर नहीं दिखता ऊपर से वो केमिकल उक्त उत्पाद हमारे लिए हानिकारक हो सकता है।

मक्खी (Makkhee) एक ऐसा जीव है, जो बहुत सारे खतर-नाक रोग होने की सम्भावना पैदा करती है। अधिकतर गर्मी और बरसात के मौसम में हैजा डायरिया जैसी बीमारी होती है, क्योंकि इसी मौसम में मक्खियां और हानिकारक कीट पैदा होते है।

मक्खी के पैरों में रेशे जैसी संरचना होती है। जो कोई भी गन्दा पदार्थ एकत्रित करने में मदद करता है, बारिश के मौसम में सड़कों पर काफी गंदगी फेल जाती है। कई बार घर में भी कुछ ऐसा सामान होता है, जिसे कचरे में फेक दिया जाता है। इन्ही चीजों से मक्खिया आकर्षित होती हैं।

Makhi Means Flies File image from Pixabay.

ये मक्खियां (Makkhiyaan) पहले तो सडकों पर या घर के कचरे पर बैठती हैं। फिर हमारे खाने पीने कि चीज़ों पर। जिससे कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती। कई बार तो ये बीमारियां जानलेवा भी साबित हो जाती है। इसी लिए मक्खी को संक्रामक रोगों की वाहिका कहा जाता है। अब आपको मक्खियों से निजात पाने के आसान से उपाय (Remedy, How to Get Rid of House Flies) बताये जा रहे हैं।

नैचुरल स्प्रे घर पर ही बना कर करे इस्तेमाल

घर के कीड़े-मकोड़ों को मारने और उनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए केमिकलयुक्त पेस्ट की वजह नैचुरल स्प्रे का उपयोग करे हैं। यह काफी अच्छा केमिकल रहित होता हैं। इसको बनाने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच नमक और नींबू की कुछ बूंदे मिलकर स्प्रे तैयार करे। इसके बाद अपने घर की खिड़की दरवाजों पर स्प्रे करें। इससे मक्खियां घर के अंदर नहीं (Flies can not enter at home) आ पाएगी।

पोदीना के पौधे से

पोदीना या लेवेंडर का पौधा लगा कर भी घर को मक्खी रहित कर सकते है। घर से मक्खियों (Flies) को भगाने के लिए आप पोदीना लेवेंडर काफी हेल्पफुल होता हैं। यह पौधे नैचुरल रिपेलेंट का काम करते हैं। इन पौधों को आप घर के उस स्थान पर रखना, जहां से मक्खियां घर के अंदर प्रवेश करती हैं।

जूठे बर्तन ना छोड़ें

गंदे और जूठे बर्तनों पर मक्खियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस लिए आप कभी भी बाहर गंदे बर्तन ना रहने दें। बर्तनों को साफ करके रख दें या फिर झूठा खाना और बचा हुआ खाना डस्टविन में दाल दें। इससे आपके किचिन या आँगन में सफाई भी बनी रहेगी।

एप्पल और लौंग की मदद से

एक सेब को बीच से काट कर उसके अंदर कुछ लॉन्ग रख दें और उसे ऐसी जगह पर रखे, जहाँ खूब सारी मक्खियां हो, थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि मक्खियां भाग जाती हैं, क्योंकि मक्खियां को लौंग की खुशबू पसंद नहीं होती। खीरे की स्लाइस काट कर कचरे के ऊपर रख दें, इससे मक्खियां अंडे नहीं दे सकेगी। क्योंकि मक्खियां खीरे से दूर रहती हैं।

मक्खियों को भगाने में कपूर होता है, मददगार

कपूर हिन्दू धर्म में पवित्र माना गया है। इसको जलाने से वातावरण में मौजूद सभी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते है। इस लिए हर घर में इसका इस्तेमाल होता है। यह मक्खियों को भी घर से भगा (Get Rid of Flies in the House) देता है।

ग्रीन एप्पल सोप को पानी में घोल कर किसी बर्तन में भरकर रख दें। इसकी महक से मक्खियां भाग जाती है और अगर कोई मक्खी इसके पास आती है, तो इसकी सुगंध मात्र से ही मर जाती है। दालचीनी का उपयोग मसाले में होता है, परंतु इसका उपयोग मक्खी भगाने में भी होता है। इसको घर के उन हिस्सों में रखा जाता है। जहाँ से मक्खियां आती है। इससे भी मक्खियां दूर भाग जाती है।

घर के दरवाजे के ऊपर पानी के प्लास्टिक बैग को टांगे इससे मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी। फ्लाई पेपर का भी इस्तेमाल मक्खियों को भागने में किया जाता हैं। चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल बनाकर एक मोटे ब्राउन पेपर पर फैला दें। उस पेपर को घर के दरवाज़े पर टांग दें। इससे मक्खियां नहीं आती। इन उपायों से आप अपने घर को मक्खिरहित (Fly Free Home) बना सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here