अगर आप छुट्टियों में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड की यह जगहें जरूर घूमिये

0
55448
Uttarakhand Hill stations
Best places to visit in Uttarakhand these days. Top hill stations for trip in India. If you are planing to journey to Uttarakhand, check here.

Demo File Photo

Delhi: उत्‍तराखंड (Uttarakhand) जहॉं छिपा है, प्र‍कृति का खजाना। यहॉं कि प्राकृतिक सुन्‍दरता ऐसी है, कि आपका मन खुशनुमा हो जाए। उत्तराखंड भारत का एक हिमालयी राज्य है। जो 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होकर अस्तित्व में आया।

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। भारत के आलावा विदेशों से भी पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते है और यहाँ की नेसर्गिक एवं मनमोहक सुन्दरता को देखकर अत्यंत खुश होते है। यदि आपका भी प्राकृतिक सुन्दरता के प्रति आकर्षण है। तो आप भी यहाँ आकर प्रकृति का आनंद ले सकते है।

उत्तराखंड का प्रत्येक स्थल अपना एक अलग महत्त्व रखता है। आप यहाँ पर किसी भी जगह पर जाकर प्रकृति का आनंद ले सकते है। उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है।

उत्तराखंड देवभूमि या कह लें देवों की भूमि से भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के अलावा पार्टनर के संग भी कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां न केवल हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है, बल्कि यहां कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है। आइये उत्‍तराखंड के कुछ दर्शनीय स्‍थलों के बारे में जानते है। जहॉं प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल हिल स्टेशन (Nainital Hill Station) भी उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह भारत का लेक डिस्ट्रिक्‍ट कहा जाता है। क्‍योंकि यह पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। नैनीताल को ‘नैनी झील’ (Naini Lake) के नाम से भी जाना जाता है। नैनीताल अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है।

रानीखेत (Ranikhet)

रानीखेत उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है, जो कुछ बेहतरीन प्राकृतिक दृश्यों और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा (Almora) जिले में स्थित, यह गंतव्य शहर की भीड़ भाड़ से दूर लाकर आपको खड़ा कर देता है।

ये हिल स्टेशन हिमालय का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है, जहां आपको शांतिपूर्ण वातावरण भी देखने को मिलेगा। रानीखेत सेब के बागों, खुबानी और देवदार के पेड़ों से घिरे कुछ सबसे खूबसूरत बगीचों का घर है। इसमें घने जंगल और खूबसूरत झरने भी हैं, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

केदारनाथ (Kedarnath)

उत्तराखंड का पर्यटन स्थल केदारनाथ शिव मंदिर, तीर्थ स्थल, हिमालय पर्वतमाला और खूबसूरत नजारों के लिए लोकप्रिय है। आपको बता दें, केदारनाथ मंदिर चोराबाड़ी ग्लेशियर और केदारनाथ की चोटियों से घिरा हुआ है। तो वही बात करें बद्रीनाथ की, हिंदुओं के चार पवित्र “धामों” में से, बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित बेहद लोकप्रिय मंदिर है। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित, बद्रीनाथ पूरे शहर में एक बहुत ही शांतिपूर्ण और सुखद जीवन का माहौल पैदा करता है। बद्रीनाथ धाम का उल्लेख विभिन्न वेदों में भी किया गया है।

देहरादून शहर (Dehradun City)

जब वीकेंड पर कही घूमने की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में देहरादून घूमने का ख्याल आता है। यहां के हरे-भरे पेड़, नीला आसमान, सर्द मौसम, बढ़िया खाना, ये सब कुछ ट्रिप को मजेदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते।

हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून, जो उत्तराखंड की राजधानी है, अपनी खूबसूरत जलवायु और सुंदर परिदृश्य के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल हिमालय की चोटी पर स्थित देहरादून समुद्र तल से 1400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटक स्थल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी विशेषताओं की वजह से बेहद आकर्षित करता है। यहां आप हर साल हजारों लाखों में सैलानियों को देख सकते हैं।

मसूरी (Mussoorie)

यह पर्यटन स्‍थल उत्‍तराखंड में स्थित बहुत ही मनमोहक जगह है। यह पर्यटन स्‍थल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी विशेषताओं की वजह से बेहद आकर्षित करता है। मसूरी को “क्वीन ऑफ द हिल्स” के नाम से भी जाना जाता हैं। मसूरी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 7000 फीट है।

लैंसडाउन (Lansdowne)

उत्तराखंड राज्य के पौढ़ी गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 1706 मीटर है। यहां साल भर मौसम सुहावना बना रहता है। लैंसडाउन को अंग्रेजों ने वर्ष 1887 में बसाया था।

उस समय के तात्कालिक वायरस लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इस शहर का नाम लैंसडाउन रखा गया। लैंसडाउन में आप गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देख सकते हैं। यह शहर स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह भी रह चुका है।

खुर्पाताल (khurpatal)

खुर्पाताल, मछली पकड़ने के शौकीन (काटेबाज़) लोगों के लिए स्वर्ग है। यह नैनीताल से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत सा उपग्राम (खेड़ा) समुद्र की सतह से 1635 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

यह अपनी खुशनुमा जलवायु और मनमोहक झील के कारण जाना जाता है, जहाँ मछली पकड़ने का आनंद लिया जा सकता है। 19 वीं शताब्दी तक खुर्पाताल अपने लौह औजारों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था, पर अब यह अपने हरी सब्जियों के खेतों के लिए प्रसिद्ध है।

नैना पीक (Naina Peak)

सरोवर नगरी नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक है। इसे कभी चीना पीक के नाम से भी जाना जाता था। यह चोटी नैनीताल शहर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्री तल से 8622 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। नैना पीक की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए टंकी नामक जगह से 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

चकराता (Chakrata)

अपने शांत माहौल और प्रदूषण रहित माहौल के लिए जाना जाता है चकराता। देहरादून से लगभग 7000 फुट (2118 मीटर) की ऊंचाई पर 98 किलोमीटर दूर स्थित है। यह एक कैंटनमेंट टाउनशिप है और चकराता उप-डिवीजन के उत्तरी भाग ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षक परिदृश्य प्रदान करता है। यहॉं नवंबर से अप्रैल के महीनों में स्कीयर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here