
Photo Credits: Dainik Bhaskar
Bhopal: कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता इस कहाबत की मिसाल लड़कों ने तो दी ही थी। आज लडकिया भी इस की मिसाल बन रही है। कुछ समय पहले अपने एक युवक की कहानी सुनी होगी, जो एक MBA का छात्र था। परंतु उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और चाय का व्यापार करने लगा। घर के सीनिअर सिटिज़न कहते है की लड़की को तो घर संभालना होता है और पुरूषों को बाहर जाकर कमाना पड़ता है।
इस बात को आज की युवतियों ने दर किनारे कर दिया। आज महिला भी पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। आज इस पोस्ट में हम उन लड़कियों के बारे में बता रहे हैं जो BSC, B-tech जैसा हाई एजुकेशन करने के बाद चाय बेच रही है। ये युवतियां आपको मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) में देखने मिल जाएंगी। इन लड़कियों को चाय बेचने (Girls Selling Tea) में जरा भी शर्म नहीं आती है। ये लोग अपने काम को बड़े पैशन से करती हैं।
बीटेक-बीएससी पास युवतियां क्यों बेचती हैं चाय
आपको हैरानी हो रही होगी, यह बात जान कर की लड़कियां भी चाय बेच रही है। वास्तव में आपदा के चलते हम बाहर का फ़ूड खाने के लिए कई बार सोचते है। कई बार तो चाय या कोई भी खाद्य सामग्री खाकर हम बीमार भी पड़ जाते हैं।
इस स्थिति को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए “ऑन पेमेंट टी” जैसी नई सुविधा दी। इस योजना के अन्तर्गत यात्रियों को बीएससी और बीटेक की हुई युवतियां चाय पिलाती दिखाई पड़ती है। चाय देने से पहले वह चाय की गुणवत्ता को मशीन के माध्यम से चेक करती है।
चाय की गुणवत्ता को चेक करने के लिये लगा सेंसर
आपके दिमाग में जरूर यह बात आई होगी कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भला क्यों कोई चाय बेचेगा? तो आपको बता दें कि यह हाई एजुकेटेड लड़कियां मशहूर चाय कंपनी में काम करती हैं और इसके लिए उन्हें वेंडर लाइसेंस भी प्राप्त है।
भोपाल देश का पहला रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म पर बीटेक और बीएससी लड़कियां बेच रही हैं चाय
और अधिक खबरें व मुफ्त ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप इंस्टॉल करें – https://t.co/hO3HVqumVH#Bhopal #railwaystation @ChouhanShivraj @PMOIndia #MadhyaPradesh pic.twitter.com/Qu2tVIwUQP
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) March 17, 2022
भोपाल रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आपको सिर पर टोपी, रेड कलर की टीशर्ट पहने और हाथ में वॉकी-टॉकी लिए बहुत सी लड़कियां चाय बेचती नजर आएंगी हैं। इनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन युवतियों के यूनिफॉर्म में एक हिडन कैमरा लगा होता है, जो सबकुछ रिकॉर्ड करता है।
स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता है
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑन पेमेंट टी’ (On Payment Tea) सुविधा में मशीन के माध्यम से चाय की गुणवत्ता को चेक किया जाता है और चाय बनाने के लिए पैक्ड वाटर का उपयोग करती है। कभी अगर आप भोपाल जाएंगे तो आप इन युवतियों को देख सकते है।
BJP's Double engine Govt : MP
CM : 'Mama' Shiv Raj Singh ChauhanBhopal, first railway station of country where BTech boys and BSc girls are selling tea..
Jai pakauda, Jai Nallagas @The_veenaD @Externall_Force pic.twitter.com/bNscxGbUpg
— 𝑆 𝐾 𝑃𝑎𝑐ℎ𝑎𝑢𝑟𝑖 🤚 (@skpachauri11) March 17, 2022
यह पढ़ी-लिखी लड़कियां जब चाय की क्वालिटी चेक कर लेती है, तो चाय के कप को यूवी सैनिटाइजिंग मशीन के जरिये सैनेटाइज करके यात्रियों को चाय सौंप दी जाती है। यहां काम करने वाली प्रोफेशनल डिग्री धारक लड़किया होती है, अब भोपाल के बाद इराटरसी स्टेशन पर भी यह योजना लागू की जाएगी।
भोपाल बना पहला जिला जहाँ एजुकेशनल लडकिया चाय बेचती है
इन लड़कियों में ज्यादातर लडकिया बीटेक या बीएससी की पढ़ाई की हुई है और कुछ लड़कियों ने हायर सेकेंडरी तक ही पढ़ाई की। इन लड़कियों के कारण ही भोपाल देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जहां हायर एजुकेशन वाली लड़कियां चाय बेचती हैं और सबसे खास बात यह है कि इनकी चाय हाई क्वालिटी वाली होती है। सेंसर वाली मशीन के माध्यम से चाय की क्वालिटी चेक होती है।



