घर पर सोलर पैनल लगाने पर बम्पर सब्सिडी दे रही सरकार, फ्री बिजली पाने ऐसे करें आवेदन

0
63779
Solar Panel Rooftop Subsidy Yojana
How To Apply Online for Solar Panel Rooftop Subsidy in Hindi. Rooftop Solar Power Plant Subsidy Proposed by Central Government of India.

Demo File Photo

Delhi: बिजली हर घर का एक अहम् हिस्सा है, क्योंकि आधुनिक युग में हर चीज़ बिजली से चलती है। रसोई घर के इंडक्शन से लेकर बाथरूम के गीजर तक। बिजली बहुत उपयोगी होती है। जैसे जैसे खपत बढ़ रही है वैसे वैसे कीमत भी बढ़ रही है, क्योंकि बिजली (Electricity) का निर्माण प्राकृतिक संसाधन से होता है और धीरे धीरे वह संसाधन खत्म होते जा रहे है।

इन दिनों देश में हर कोई बिजली के बढ़ते बिल से परेशान है। प्रतिदिन बिजली के दाम बढ़ रहे है, इस स्थिति में आम जनता का वजट बिगड़ रहा है। तो आज की इस पोस्ट में आप के लिए बिजली से जुड़ी एक अच्छी खबर लेकर आए हैं।

अब आप भी बिजली के लिए बड़ी राशि देने से छुटकारा पा सकते है। जानकारी के अनुसार इन दिनों केंद्र सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना चला रही है। इस योजना से अब उपभोक्ता फ्री में बिजली का लाभ उठा सकते है।

आप लोग के दिमाग में आया होगा की ऐसा कैसे संभव है। तो हम आपको बता दें कि सरकार की योजना के अन्तर्गत आपको अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाना है, इसके बाद आप फ्री में बिजली का उपयोग कर पाएंगे।

क्या है सोलर पैनल रूफ की कीमत

सरकार के द्वारा अब बिजली उत्पादन के नए नए तरीके ढूंढे जा रहे है। अब सरकार जनता की मदद ले रही है। सरकार सोलर पैनल लगाने पर आम जनता को सब्सिडी प्रदान कर रही है और यदि आप सोलर एनर्जी से अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते है, तो आप उस बिजली को सरकार को बेच सकते हैं।

यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ नई एंड रेनोवाबल एनर्जी के तहत रूफटॉप सौर संयंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। यदि आप अपने खर्च पर इसे बनाते हैं, तो यह करीब 76000 रुपये की होगी। ग्राहक बैंक से लोन लेकर भी सौर पैनल भी स्थापित कर सकता हैं।

इस योजना से आप लगभग 25 वर्ष बिजली का इस्तेमाल कर सकते है। बाकी इसके रखरखाव का कोई खर्चा नहीं होता। सिर्फ 10 साल में बैटरी चेंज करनी होती है। बैटरी की कीमत करीब 20 हजार रुपये है।

Solar panel subsidy India
You need a Solar-Powered Home in India

इस योजना में अब केंद्र सरकार (Centre Government) के साथ साथ कुछ राज्य सरकारें भी सब्सिडी दे रही हैं। यदि 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया हो, तो 10 घंटे की धूप से एक दिन में 10 यूनिट और महीने में करीब 300 यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है। यदि आपके घरेलु खर्च में एक महीने में 100 यूनिट बिजली की खपत हो रही हैं, तो आप बाकि की बिजली को सरकार को बेच सकते हैं।

भारत के साथ अन्य कई देशों की जरुरत है, सोलर ऊर्जा की

सौर ऊर्जा की जरूरत अब भारत के अलावा दुनिया के कई देशों को है। एक नए विकल्प की खोज हुई, जिसे मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल कहा गया। इसका इस्तेमाल बादलों या ठंडे कोहरे से ऊर्जा के प्रभाव को हानि न हो इस लिए किया जाता है।

यह साधारण पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से काफी हट कर है। ये सोलर पैनल सर्द मौसम में भी आसानी से बिजली बनाता है। यदि आपके मन में भी अपने घर में सोलर सिस्टम लगाने का विचार है, तो अभी लगवा ले इसके लिए आप पहले पता करें कि आपके घर में कितनी बिजली की खपत होती है।

खपत में प्रतिदिन सूर्य के प्रकाश के घंटों से गुणा करें। प्राप्त गुणनफल को पैनल वाट क्षमता से भाग करें। सोलर पावर सिस्टम कंपनियां भी आपको संपूर्ण जानकारी देंगी।

मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल के फायदे

मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनलों की तुलना पॉलीक्रिस्टलाइन सौर पैनलों से की तो पाया मोनोक्रिस्टिलाइन अधिक दक्षता है। यह अधिक ऊर्जा पैदा करने में सक्षम है। मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल सिलिकॉन से बना होता हैं।

मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल का लाभ है कि उन्हें स्थापित करने के लिए 18 प्रतिशत कम जगह की जरुरत पड़ती है। मोनोक्रिस्टलाइन पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाने में सहायक हैं।

जब सूर्य का प्रकाश एक सिलिकॉन अर्धचालक से टकराता है, तो प्रकाश से ऊर्जा अवशोषित होती है। जिसके कारण इलेक्ट्रॉन बिखर जाते हैं। एक साधारण सौर पैनल एक दिन में मात्र 8 घंटे काम करता है। और मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल दिन में 10 घंटे ऊर्जा पैदा करता है।

कैसे लगवा सकते है, सोलर पैनल (How To Setup Solar Panel)

एक जरूरी बात है कि सरकार द्वारा निर्धारित विक्रेता के पास से ही उपभोक्ता को सोलर प्लांट लगवाना होगा। तभी वह सब्सिडी के लिए पात्र होंगे। इसके फायदे बहुत हैं। एक बार के निवेश से आपको फ्री बिजली मिलती रहती है। पांच साल तक कंपनी ही सोलर प्लांट की देखभाल करेगी।

जाने कैसे करे आवेदन (How To Apply for Solar Panel Rooftop Subsidy)

सबसे पहले आप फ्री सोलर पैनल स्थापित करने हेतु http://solarrooftop.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएंगे। उसके बाद वेबसाइट (Website) के होम पेज में ‘Apply for Solar Rooftop’ के लिंक में क्लिक करें। नए पेज में आवेदक व्यक्ति को अपने राज्य के नाम के आगे दी गयी लिंक में क्लिक करना है।

इसके बाद अगले पेज में आवेदक नागरिक को Apply Online के विकल्प में क्लिक करना होगा। अब प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज कर आवेदन फॉर्म को Submit करें। ‘सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना’ (Solar Rooftop Subsidy Yojana) के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करते है और सूचीबद्ध विक्रेताओं के माध्यम से घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here