अपने बिज़नेस आईडिया को सफल बनाने, पापा से झूठ बोल 10 हजार रुपये लिए, अब 4 करोड़ का बिजनेस कर रहे

0
19375
Prafull Billore MBA Chaiwala
The Inspiring Story of Prafull Billore MBA Chaiwala in Hindi. Prafull asked for a loan of Rs 10,000 from his father for sake of education.

Photo Credits: Prafull Billore(Instagram)

Bhopal: कोशिश करने वालो की कभी हर नहीं होती अगर कभी किसी चीज़ में नाकामी मिले तब भी कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकी वो कोशिश अनुभव के साथ होगी। कुछ इस तरह की ही कहानी है मध्य प्रदेश के प्रफुल्ल (Prafull Billore) की। जिन्होंने असफलता को बहुत ही नजदीक से देखा है, फिर भी अपने मार्ग से विचलित नही हुये।

आज से करीब चार वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के एक छोटे गाँव के प्रफुल्ल जिनकी उम्र करीब 20 वर्ष है और BCOM से ग्रेजुएशन किया हुआ था। वह MBA करना चाहते थे। काफी प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने एक व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई और अहमदाबाद पहुंचे।

फिर उन्होंने 8000 रुपये के साथ एक चाय की दुकान शुरू की और उस दुकान का नाम उन्होंने MBA चायवाला रखा और आज साल का 4 करोड़ रुपए कमाते है। आइये जानते है कैसे की शुरुआत।

8000 की धनराशि से की शुरुआत

अपने पिताजी से झूठ बोल कर लिए थे, उन्होंने पैसे और आज उनका कारोबार 4 करोड़ रुपया का हो चुका है। अपने पापा से लिये उधर पैसे 8000 रुपये प्रफुल्ल ने उन्हें तीन महीने के अंदर ही दिए। प्रफुल्ल ने क्वर्की नाम से अपनी दुकान शुरू की और इस नाम से एमबीए चायवाला (MBA Chaiwala) का नाम भी जोड़ दिया।

अब प्रफुल्ल 4 करोड़ का चाय का अपना खुद का बिजनेस चला रहे हैं। शुरुआत के पहले दिन उन्होंने 150 रुपये कमाए। प्रफुल्ल ने बहुत सी नई चीजों को करने का काफी ट्राइ किया। यहाँ तक की उन्होंने राजनीतिक रैलियों में चाय बेची। 2019-20 तक उनका कारोबार 4 करोड़ रुपये तक आ गया।

अपने करियर की शुरुआत अहमदाबाद से की

मध्यप्रदेश के धार जिलर के गांव लबरावदा के रहने बाले प्रफुल्ल बिल्लोर एक किसान परिवार के बच्चे है। अहमदाबाद से MBA करने की ख्वाहिश रखते थे। परंतु सफलता हासिल न हुई इसके बाद उन्होंने बड़े शहर दिल्ली, मुंबई की तरफ अपना रुख किया। परंतु उनका मन अहमदाबाद में ही लगा।

प्रफुल्ल बिलोर को अहमदाबाद शहर बहुत ज्यादा पसंद था। इसलिए वह अहमदाबाद में ही बसने की सोचने लगे। फ़िलहाल उनको रहने के लिये पैसे की जरुरत थी और पैसे कमाने के लिए नोकरी की। ऐसा सोच कर उन्होंने अहमदाबाद में मैकडॉनल्ड में नौकरी की। यहां पर करीब 37 रुपए प्रति घंटे पैसे मिलते थे और वे दिन में करीब 12 घंटे काम करते रहे।

चाय की दुकान ने बना दिया प्रफुल्ल को करोड़पति

एक दिन प्रफुल्ल ने सोचा कि वे पूरी जिंदगी तो मैकडॉनल्ड की नौकरी नहीं कर सकते है। उनको तो खुद का बिजनस करना है। इसी के चलते उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार बनाया। पर किसी भी बिजनेस को करने के लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, जो की उनके पास नहीं थे।

फिर उन्होंने कुछ ऐसा करने का सोचा जिसमें पैसे भी काफी कम लगे और आसानी से काम हो जाए। चाय के काम को शुरू करने के लिए प्रफुल्ल बिलोर ने अपने पिता से पढ़ाई के नाम पर करीब 10 हजार रुपए लिए फिर इन्हीं पैसों से एक चाय का ठेला लगाया। प्रारंभ में यह केवल मशाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच स्टॉल खोलते थे और आज एमबीए चायवाला एक ब्रांड बन चुका है।

सलाह लेने आते है लोग

ऐसी ही सफलता उन लोगो का मुह बंद कर देते है, जो न तो कुछ करते है और न ही किसी को करने देते है। प्रफुल्ल बिलोर की इस सक्सेस ने उन सभी लोगों को जवाब दे दिया है, जो की कभी मज़ाक उड़ाया करते थे। प्रफुल ने बातचीत के दौरान बताया कि अब बहुत से लोग उनसे सलाह लेने उनके पास आते हैं।

चाय के बिजनेस को शुरू कर उनको करीब 4 वर्ष हुए है और इन चार वर्षों में उन्होंने लगभग 4 करोड़ रुपए कमा लिए है। कोई भी काम छोटा बड़ा नही होता। लग्न और जुनून उस काम को बढ़ा बना देता है। हमारे अंदर कुछ करने की चाह होनी चाहिए। फिर हर मुश्किल भी आसान लगने लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here