
Presentation Photo
Bhopal: महिला सशक्ति करण के तहत चल रही नेशनल पेंशन योजना महिलाओं के हित में सरकार का उठाया नेक कदम है। यह उन महिलाओं के लिए आदर्श साबित होगा जो कम पढ़ी लिखी है और उनके पास कोई रोजगार नहीं है। यदि आप भी अपनी पत्नी को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
जिससे आपके ना रहते में भी आपकी पत्नी का गुजर बसर अच्छे से चल सके और एक रेगुलर इनकम आती रहे और भविष्य में आपकी पत्नी को किसी भी चीज़ के लिए किसी से मांगना न पड़े, वह भी आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिये आप एक इंतजाम कर सकते हैं, National Pension Scheme में निवेश करके। तो आइए जानते है, क्या है यह योजना क्या है।
न्यू पेंशन सिस्टम खाता पत्नी के नाम से खोलें
महंगाई दिन व दिन बढ़ती जा रही है। किसी एक की कमाई से घर चलाना मुश्किल होता है। इस स्थिति में आवश्यक है कि पति के साथ पत्नी भी पैसे कमाएं। अब गृहणियां भी आत्मनिर्भर बनना चाहती है और बन भी रही है। कुछ महिला ऑफिस न जाकर घर से ही ऑनलाइन कार्य ढूंढ लेती हैं।
यदि आप चाहते है कि आपकी भी पत्नी को आर्थिक रूप से मदद मिले, तो आप अपनी पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम (NPS) अकाउंट खुलवाएं हैं। नेशनल पेंशन स्कीम के तहत यह आपकी पत्नी के 60 साल पूरा करते ही उनको एकमुश्त रकम देगा और हर महीने उन्हें पेंशन के तरह एक इनकम देगा।
NPS अकाउंट से आप स्वयं तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को प्रतिमाह कितनी पेंशन मिलनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी धर्मपत्नी 60 साल के बाद पैसों के लिए किसी पर भी आश्रित नहीं होगी।
निवेश करने की प्रणाली है आसान
आप (NPS) अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिमाह या फिर साल में पैसा जमा कर सकते हैं। मात्र 1,000 रुपये से भी यह खाता खोला जा सकता है। 60 साल की ऐज में NPS अकाउंट मैच्योर होगी। कुछ नियमों के बदलाव से आप अगर चाहे, तो पत्नी के 65 साल के होने तक NPS खाता रख सकते हैं।
यदि आपकी वाइफ 30 साल की है और आप उनके NPS अकाउंट में प्रतिमाह 5000 रुपये जमा करते हैं। यदि उन्हें जमा की हुई धन राशि में साल में 10 प्रतिशत वापस मिलता है, तो 60 साल के होते तक आपकी पत्नी के अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे और प्रतिमाह पेंशन के तौर पर 1.12 करोड़ में से लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे। यह पैंशन आखरी साँस तक मिलेगी यह इसकी खासियत है।
अकाउंट मैनेजमेंट का काम फण्ड मैनेजर का होता है।
NPS केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना में जो भी फण्ड निवेश करते हैं। उसका रख रखाव प्रोफेशनल फंड मैनेजर के हाथों में होता हैं। केंद्र सरकार, प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स के जिम्मे यह काम देती है।
इसकी संपूर्ण जवाव-दारी फण्ड मैनेजर की होती है। इस लिए NPS में आपका निवेश पूर्णरूप से सुरक्षित रहता है। फाइनेंशियल प्लानर्स के अनुसार NPS ने शुरुआत से लेकर अब तक साल में औसतन 10 से 11 प्रतिशत रिटर्न दिया।
अच्छी रकम और पेंशन मिलेगी
यदि कोई महिला उम्र 30 साल की उम्र में खाता खुलवाती है, तो निवेश की कुल अवधि 30 साल होगी और प्रत्येक माह 5,000 रुपये पैंशन के रूप में जमा करना होगा। निवेश पर अनुमानित रिटर्न 10 प्रतिशत होगा, जिससे कुल पेंशन फंड 1,11,98,471 रुपये होगा जो मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं।

एन्युटी प्लान खरीदने के लिए रकम 44,79,388 रुपये है और इसका अनुमानित एन्युटी रेट 8 प्रतिशत होगा जो रूपए में 67,19,083 रुपये होगा। सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।
हर साल 10 से 11 परशेन्ट तक का रिटर्न
NPS केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इसमें निवेशक जिस पैसे को निवेश करता है, उसका प्रबंधन फंड मैनेजर करते हैं। ऐसे में एनपीएस (NPS) में किया गया आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
Department of Posts (@IndiaPostOffice) has started providing the National Pension Scheme, NPS, through online mode.
Any Citizen of India in age group of 18 to 70 years can avail this online facility by visiting website https://t.co/QDXA5t9KaI. pic.twitter.com/bcEBRwWsEk
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 28, 2022
इसमें किसी भी प्रकार को कोई संशय नही होता है कि पैसा डूब जाएगा। फाइनेंसियल प्लानर्स के अनुसार एनपीएस ने शुरुआत के बाद से अब तक सालाना 10 से 11 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।




