आपके घरों में इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की बोतल का पीलापन इन चीजों से साफ करें

0
3325
Remove yellowness from plastic
How to remove yellowness from plastic bottles in Hindi. Easy tricks to remove yellowness from plastic bottles.

Presentation Photo Used

Bhopal: आजकल हर तरल एयर पेय पदार्थ प्लास्टिक की बोतल (Plastic Bottle) में ही मिलता है। प्लास्टिक की बोतल का उपयोग आजकल अधिकतर घरों में किया जाता है। यदि बोतल को दो-तीन दिन के अंतराल में अच्छे से साफ नहीं किया जाता तो, प्लास्टिक बोतल पर पीलापन (Yellowness) आ जाता है, जिसके कारण न केवल बोतल देखने में गंदी लगती है। बल्कि उस बोतल से पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसलिए आपको नियमित अंतराल में बोतल की साफ सफाई करनी चाहिए। प्लास्टिक की बोतल को साफ (For Cleaning Plastic Bottle) करने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनिंग वस्तुओं की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आप लोगों को घर में मौजूद कुछ चीजों की सहायता से प्लास्टिक की बोतल के पीलेपन को साफ करने का अचूक मुस्ख़ा बताएंगे।

नींबू का इस्तेमाल उत्तम

लंबे समय तक प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग करने से बोतल पर पीलापन आने लगता है। जिसके कारण न केवल बोतल देखने में अच्छी लगती है, परंतु उस बोतल से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

बोतल का पीलापन साफ करने के लिए (To Remove Plastic Bottle Yellowness) आप लोग नींबू (Lemon) का प्रयोग कर सकते हैं। बोतल पर नींबू अच्छी तरह से रगड़ ले, इसके उपरांत बोतल को धूप में रख दें। सूरज की रोशनी और नींबू से प्लास्टिक की बोतल का पीलापन धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।

रबिंग अल्कोहल (Rubbing Alcohol) का इस्तेमाल करें

प्लास्टिक की बोतल का पीलापन दूर करने के लिए रविंग अल्कोहल काम आएगा। यह आपको बाजार में किसी भी मेडिकल स्टोर या बेकरी स्टोर में उपलब्ध हो जाएगी। बोतल का पीलापन रिमूव करने के लिए बोतल से बड़ा एक गंजी या कढ़ाई का प्रयोग कर सकते हैं।

प्लास्टिक की बोतल आसानी से उस गंजिया या कढ़ाई के अंदर आ जाए, कढ़ाई में रबिंग एल्कोहल डालें और कुछ देर के लिए प्लास्टिक की बोतल को उसी के अंदर छोड़ दें लगभग आधा पौन घंटे के बाद प्लास्टिक की बोतल को साबुन लगाकर अच्छी तरह से साफ कर लें, रबिंग एल्कोहल का प्रयोग कर आप पाएंगे की बोतल का पीलापन जा चुका है।

ब्लीच (Bleach) का उपयोग करें

अगर आपकी प्लास्टिक की बोतल पीली हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए ब्लीच बहुत काम आ सकता है। एक बड़ा बर्तन का उपयोग करें और उसमें एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच बिलीज डालें। इसके बाद इस पेस्ट में प्लास्टिक की बोतल को अच्छे से कवर कर करीब एक दो घंटे तक उस पेस्ट में छोड़ दें। इसके बाद साबुन लगाकर इस बोतल को अच्छी तरह से साफ कर लें। पाएंगे की प्लास्टिक की बोतल का पीलापन दूर हो चुका होगा।

बेकिंग सोडा (Baking soda) भी बहुत कारगर है

यदि आपके घर में मौजूद प्लास्टिक की बोतल पीली पड़ चुकी है या गंदी दिखाई दे रही है तो इसके लिए आप लोगों को बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए। एक बाउल मैं पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब इसको प्लास्टिक बोतल पर लगाएं और फिर पेपर या कपड़े की सहायता से बोतल को अच्छी तरह से साफ करें और इसके बाद बोतल को अच्छी तरह से पानी से साफ कर ले। बेकिंग सोडा के प्रयोग से आप पाएंगे कि प्लास्टिक के बोतल का पीलापन दूर हो गया है।

नमक से होगा फायदा

नमक (Salt) का प्रयोग करके भी आप प्लास्टिक पर लगे पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की आवश्यकता नहीं। प्लास्टिक की बोतल पर नमक लगाएं और गीले कपड़े से प्लास्टिक को रगड़ दे।

प्लास्टिक की बोतल को तब तक रगड़ते रहे जब तक कि उसमें से दाग समाप्त ना हो जाएं। आप चाहे तो गीले कपड़े पर नमक लगाकर भी प्लास्टिक के सामान को साफ कर सकते हैं, इसके उपरांत प्लास्टिक को पानी से धो ले।

सफेद विनेगर से पीलापन हटाएँ

सफेद विनेगर (White Vinegar) के प्रयोग से आप आसानी पूर्वक प्लास्टिक के बर्तनों पर लगा पीलापन हटा सकते हैं। इसके लिए आपको सफेद विनेगर की आवश्यकता पड़ेगी, इसके बाद अब एक भागोना लें और उसमें एक चम्मच सफेद विनेगर को एक भाग पानी में मिलाएं।

फिर प्लास्टिक की बोतल को कुछ समय के लिए सफेद विनेगर के बनी हुई मिश्रण में रख दें। इसके बाद बोतल को पानी से अच्छी प्रकार साफ कर ले, इसके इस्तेमाल से बोतल का पीलापन दूर दूर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here