पाकिस्तान के मंत्री को PM मोदी का नाम लेते ही मंच पर लगा करंट: Pak Minister Sheikh Rashid Video

0
516

दुनिया के हर मंच पर भारत के हाथों कूटनीतिक हार का सामना कर चुका पाकिस्तान की नींद उड़ गई है और अब बौखलाहट पर उतर गया है। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की जनता प्रदर्शन कर रही है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की जनता से कश्मीर के मुद्दे पर शुक्रवार के दिन सभी को एकत्रित करके आधे घंटे खड़े होने को कहा था। इसी मुद्दे में पाकिस्तानी सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद एक जनसभा को संबोधित कर रह थे, जब वह अपनी बात लोगो के सामने रख रहे थे तो तभी उनके माइक में एक झटके का अहसास हुआ और वह अचानक डर गए।

इस पर वहां खड़े लोग इस बात का मज़ा लेने लगे, इसपर रेलमंत्री ने कहा कि मोदी इस सभा को खराब नहीं कर पाएगा। रेलमंत्री शेख रशीद पाकिस्तान के उन मंत्रियों में अपनी जगह बना चुके है, जो लगातार भारत की आलोचना करने से पीछे नही हट रहा है भारत के विरूद्ध बयानबाजी करते हैं।

शुक्रवार दोपहर को जब वह सभा के दौरान भाषण दे रहे थे, तभी उनके माइक में झटके लगे। वह जब भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, तभी ऐसा हुआ और वह अचानक डर के कारण दूर हो गए। सभा को संभालते हुए बाद में उन्होंने कहा कि लगता है कि माइक में करंट आ रहा है, लेकिन ये नरेंद्र मोदी इस सभा को नाकाम नहीं बना सकता है।

रेलमंत्री शेख रशीद इससे पहले भी कई बार भारत के विरुद्ध बयानबाजी के साथ युद्ध की धमकी देते आए हैं, ये वहीं शख्स हैं जिन्होंने अपनी भविष्यवाणी करते हुए बोला था कि अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हो सकती है। पाकिस्तान इतना बोखला गया है कि पाकिस्तान का हर मंत्री भारत को लेकर अपनी अपनी भविष्यवाणी कर रहा है।


Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid gets electricity shock while speaking against Indian Prime Minister Modi this afternoon on Kashmir. ‘Mera Khayal hai current aa Gaya hai’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here