इस युवा ने अपने बिज़नेस आइडिया से सफलता पाई, मात्र 300 रुपये से शुरू कर 90 लाख टर्नओवर किया

0
889
Rewaj Chettri NE Taxi
Rewaj Chettri startup NE Taxi success story in Hindi. Gangtok boy Rewaj Chettri business idea of rental car service is famous in North East India.

File Photo from Social Media

Gangtok: पहले के दौर में अधिकतर लोग या खासकर के युवा बहुत ही मेहनती हुआ करते थे। कई किलोमीटर पायदान चलना और घंटों खेतों में मेहनत करना उनकी दिनचर्या हुआ करती थी। आज के इस मॉर्डन युग में भी युवा मेहनती हैं, परन्तु वह उस तरीके की मेहनत नहीं करता है।

आज के समय में युवा स्मार्ट वर्क करने में यकीन करते हैं। लोग कई व्यवसाय और स्टार्ट-अप लेकर आये हैं, जो बड़े ही स्मार्ट है। अब पूरे देश में नए स्टार्ट-अप (Startup) देखने को मिल रहे हैं। आज के समय में मार्किट में एक ट्रेंड सा चलता है और वह समय के साथ कम भी हो जाता है।

वहीँ कुछ लोग अपने सॉलिड बिज़नेस आईडिया (Startup) और स्मार्ट सोच के दम पर सफल व्यवसाय खड़ा कर देते हैं। हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका नाम रिवाज छेत्री (Rewaj Chettri) है और वे NE-टैक्सी के फाउंडर और सीईओ (NE Taxi Founder and CEO) हैं।

रिवाज का जन्म 1994 में सिक्किम के गंगटोक (Gangtok) में हुआ। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के नार्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से फॉरेस्ट्री में ग्रेजुएशन किया।

रिवाज़ (Rewaj Chettri) के स्वर्गवासी पिता एक पोल्ट्री किसान थे और माँ एक घर संभालती थी। रिवाज़ ने कॉलेज के दूसरे वर्ष में ही अपना बिज़नेस शुरू किया था। उन्होंने एक अख़बार को बताया की उन्होंने NE टैक्सी (NE Taxi) की शुरूआत अपने कॉलेज के सेकंड ईयर में की थी। इसलिए शुरूआत में कई चुनौतियों आईं और उनसे जूझना पड़ा था।

उन्होंने 300 रुपये में डोमेन नेम खरीदकर यह बिज़नेस शुरू किया। उन्हें जल्द ही इस बात का अहसास हो गया था की अब उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने NE को 2013 में शुरू किया और 2017 में एप्लीकेशन लांच कर दी।

रिवाज़ का का बिज़नेस आईडिया तो शानदार था। परन्तु मेहनत बहुत करनी पढ़ रही थी। कई बार उन्होंने इसे छोड़ने का भी विचार किया। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को एक कार रेंटल कंपनी पर भरोसा भी नहीं था। उस वक़्त कई ट्रेवल एजेंट्स ने उन्हें बहकाया और गलत जानकारी भी दी, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे।

फिर अच्छे दिन आये और रिवाज़ ने बीते साल गीत गेरा को बोर्ड में शामिल किया। उनका बिज़नेस अब शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्हें उनके बिज़नेस प्लान के लिए YLC के द्वारा 5 लाख का कैश प्राइज भी मिला है। उन्होंने सारा पैसा एप्लीकेशन डेवलप करने में लगा दिया। अब वे कामयाबी की राह पाए आहे बढ़ रहे हैं।

Money

आपको बता दें की रिवाज़ गंगटोक में रहे और वही बड़े हुए। उन्होंने बचपन में देखा और सोचा था की सिक्किम के लोजिस्टिक्स की समस्या का को सॉल्व करेंगे। यहाँ के लोग सफर के दौरान बहुत दिक्कतों से जूझते हैं। जब वे अरुणाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहे थे, तब केवल बस ही आने जाने का एकमात्र साधन था जो गुवाहाटी से आती थी।

फिर सफर के दौरान एक दिन उन्हें आइडिया आया की उनके क्षेत्र में यातायात के लिए लक्ज़री गाड़ियों का इस्तेमाल हो जाये, तो अच्छा रहेगा। पहले दिन से ही बिज़नेस मॉडल कमीशन के आधार पर किया गया था। रिवाज ने केवल 300 रुपये से इस बिज़नेस की शुरूआत की थी। इस बिज़नेस की पूरी कमाई उन्होंने उसे आगे बढ़ने में में लगा दी।

Money Earning
Money Presentation Photo

हालिया समय में उनकी कंपनी में पांच सदस्य उनके कोर टीम में हैं और 26 कर्मचारी 5 ब्रांच में काम करते हैं। आज NE टैक्सी का वार्षिक टर्न-ओवर 90 लाख रुपये के तक पहुँच गया है। इनकी पांच ब्रांच गंगटोक, दार्जीलिंग, तवांग, गुवाहाटी और शिलांग में है। अभी भी वे अपने बिज़नेस को आगे लेजाने पर कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here