
Presentation Photo
Jabalpur: अक्सर आप घर में चूहों की परेशानी (Mouse Problem) झेलती होंगे। आप कुछ भी खुला नहीं छोड़ पाते होंगे। कई बार चूहे कोई वायर काट देते, तो आपके खाने के सामान को खराब कर देते हैं। कई बार तो महंगे जूते या कपड़ों को काट देते हैं। गोदाम या किचन में रखे अनाज को भी खराब कर देते हैं। जब चूहे घर में बिल बनाकर रहने लग जाते हैं, तब तो दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है।
चूहे दीवालों को अंदर ही अंदर खोदते रहते हैं, इससे घर की दीवारें कमजोर होने का भय बना रहता है। चूहे संक्रमण भी फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में इन्हें घर से भगाना ही एक मात्र उपाय (Home Remedy To Get Rid Of Rats from Home) है। पर सवाल यह है की इनसे छुटकारा कैसे पाया जाये। ईन्हें घर से भगाया जाना जरूरी है।
दुकानों में चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करते ही वो घर से बाहर जाकर मर जाते हैं। परन्तु कई बार उसे खाकर चूहे घर के अंदर ही मर जाते हैं। जिससे बदबू फैल जाती है। ऐसे में आप ये घरेलू उपाये इस्तेमाल करके झुहो का भगा सकते हैं।
प्याज की गंध चूहों को ज़रा भी पसंद नहीं आती है। इसलिए चूहों को भगाने का यह बेहतर तरीका है। चूहे के बिल के अलावा उन जगहों पर प्याज (Onion) का टुकड़ा रख दें जहां वह अक्सर मंडराते आते हैं। चूहों को घर से भगाने का सबसे बहुत ही सस्ता तरीका है। आपको बता हो की इंसानों के बाल (Human Hair) चूहों को दिखाई नहीं देते हैं और उसे निगल जाते हैं। इसलिए इंसानी बालों को चूहे के बिल के पास रख देंने से वह उसे निगलकर जान गवा बैठते हैं।
चूहों ने परेशान कर रखा है। pic.twitter.com/urgyXqXRzV
— sanatanpath (@sanatanpath) February 4, 2022
कई लोग चूहे भगाने के लिए लाल मिर्च (Red Chilly) का भी यूज़ करते हैं। घर पर चूहे के मंडराने की जगहों पर कुछ लाल मिर्च रख दें। लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है, इससे चूहे उस जगह पर दोबारा नहीं आते।
ऐसे ही तेजपत्ता का इस्तेमाल भी चूहा भगाने में बहुत असरदार हो सकता है। तेजपत्ता (Tejpatta) की खूशबू चूहों के लिए बहुत तीव्र होती है। इसलिए जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं, वहा आप तेजपत्ता रख सकते हैं।
चूहो को पुदीने के तेल (Podina Oil) की खुशबू बहुत बुरी लगती है। इसके लिए जहां पर चूहे आते हैं, वहा रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें। चूहे उस जगह के आसपास नहीं आएंगे। पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Group of Mouse pic.twitter.com/79oLDoXfSq
— Ek Number News (@EkNumberNews) February 4, 2022
गाय का गोबर (Cow Dunk) आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए गाय का गोबर चूहों के बिल के पास रख दें। अगर आप घर में पशु पालने के शौकीन हैं और चूहों से भी परेशान हैं तो आप घर में बिल्ली (Cat) पाल कर चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। चूहे बिल्ली की आवाज सुनते ही घर में घुसने की भी हिम्मत नहीं करेंगे। तो इस तरह आपका पशु पालने का शौक भी पूरा होगा और चूहे भी भाग (Rats Run Away) जाएंगे।



