पुष्पा फिल्म से प्रेरित होकर शख्स ने लाल चंदन की तस्करी की, फारेस्ट अफसर ने कहा झुकेगा नहीं

0
1456
Pushpa Movie
Man tries to smuggle Red sandalwood in 'Pushpa' style. Yasin Inayithulla was smuggling red sandalwood in a truck to Maharashtra, when he caught by Police.

Photo Credits: Twitter Post

Bengaluru: आजकल पूरे देश में दक्षिण भारत की फिल्मो की धूम है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) की गरज़ अभी भी जस की तस बनी हुई है। पुष्पा फिल्म की रिलीज को काफी दिन हो गए है। फिर भी फिल्म के गाने, डांस और डायलॉग्स हर तरफ और हर जगह छाए हुए हैं।

लोग पुष्पा मूवी के डांस, डायलॉग और हीरो के लुक को कॉपी कर रहे हैं। कई लड़के पुष्पा जैसी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। परन्तु एक शख्स ने तो पुष्पा के किरदार को ही रियल लाइफ में कॉपी करना चाहा। हाल ही पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा शख्स आया है, जो इस फिल्म से इंस्पायर होकर लाल चंदन की तस्करी (Lal Chandan Smuggling) कर रहा था।

इस केस को ट्विटर पर साझा करते हुए एक आईएफएस अधिकारी ने कहा की असल जिंदगी में पुष्पा बनने (Real Life Pushpa) की हिम्मत भी मत करना। क्योंकि फॉरेस्टर कभी झुकेगा नहीं (Forester kabhi Jhukega nahi)।

हाल ही में ट्विटर पर IFS देबाशीष शर्मा ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर मूवी हमेशा सकारात्मक समाजिक संदेश नहीं देती। देखें, आनंद लें और भूल जाएं। असल जिंदगी में पुष्पा (Pushpa) बनने की हिम्मत भी ना करें। वन विभाग (फॉरेस्ट डिपार्टमेंट) द्वारा एक टन से अधिक लाल चंदन (Red Sanders) जब्त की गई। क्योंकि फॉरेस्टर कभी झुकेगा नहीं।’ यहाँ पुष्पा बनने चला शख्स पकड़ा गया है।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है की बेंगलुरु में एक शख्स ने ‘पुष्पा’ फिल्म (Pushpa Film) से प्रेरित होकर 2.45 करोड़ रुपये की लाल चंदन (Red Sandalwood) की लकड़ी की तस्करी करने की कोशिश की। ऐसा करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की यासीन इनायथुल्ला (Yasin Inayithulla) नाम का ये शख्स कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते पर लाल चंदन से भरे ट्रक के साथ पकड़ा गया। जब उसने सीमा पार करने का प्रयास किया, तो उसको महाराष्ट्र पुलिस ने सांगली जिले में पकड़ लिया।

लाल चंदन लकड़ी तस्कर यासीन ने बहुत ही चतुराई से पहले ट्रक में लाल चंदन की लकड़ी रखी और फिर उसके ऊपर फल और सब्जी के डिब्बे रखकर कवर कर दिया, जिससे पुलिस को शक ना हो। परन्तु फिल्म में भले ही पुष्पा पुलिस से आगे हो, किन्तु रियल लाइफ में हमेहा पुलिस ही आगे होती है।

सांगली पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने बताया, ‘हमें चंदन की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने वन अधिकारियों के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन किया।’ एक ने कहा की फिल्म में तो झुकेगा नहीं, लेकिन रियल जिंदगी में झुकेगा भी और ठुकेगा भी।

खैर जो भी हो, पुष्पा मूवी का क्रेज़ अभी भी बरक़रार है। आपको बता दे की इससे पहले भी एक शख्स लाल चंदन की लकड़ियों के साथ पकड़ा गया था। पिछले साल 2021 में इसकी 508 करोड़ रुपए की लकड़ियाँ जब्त भी हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले साल इसकी तस्करी से जुड़े 117 मामले दर्ज किए गए और 342 चंदन तस्कर भी पकड़े गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here